इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी एशेज टेस्ट 4 जनवरी से सिडनी में खेला जाएगा, कमिंस की गैरमौजूदगी में स्मिथ करेंगे ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी

उस्मान ख्वाजा टीम में बरकरार 

इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी एशेज टेस्ट 4 जनवरी से सिडनी में खेला जाएगा, कमिंस की गैरमौजूदगी में स्मिथ करेंगे ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी

ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें एशेज टेस्ट के लिए स्टीव स्मिथ को कप्तान बनाया है। नियमित कप्तान पैट कमिंस को टी-20 विश्व कप से पहले फिटनेस के लिए आराम दिया गया है। उस्मान ख्वाजा टीम में बने हुए हैं। ऑफस्पिनर टॉड मर्फी को सिडनी टेस्ट में स्पिनरों की अहम भूमिका की उम्मीद है।

सिडनी। ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें और आखिरी एशेज टेस्ट की 15 सदस्यीय टीम के लिए स्टीव स्मिथ को कप्तान बनाया है। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर चार जनवरी से शुरु होने वाले टेस्ट मैच में नियमित कप्तान पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में सीनियर बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी करेंगे। कमिंस पीठ के निचले हिस्से में चोट के कारण सीरीज के शुरुआती दो टेस्ट नहीं खेल पाए थे। उन्होंने  एडिलेड टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी की।

कमिंस को टी-20 विश्व कप से पहले दिया आराम :

टीम प्रबंधन ने कमिंस के वर्कलोड को मैनेज करने और भारत और श्रीलंका में होने वाले आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप से पहले उनकी फिटनेस सुनिश्चित करने के लिए सीरीज के बाकी मैचों के लिए इस तेज गेंदबाज को आराम देने का फैसला किया है। कमिंस को पहले ही इस वैश्विक टूर्नामेंट के लिए ऑस्ट्रेलिया की संभावित टीम में शामिल किया जा चुका है।

उस्मान ख्वाजा टीम में बरकरार :

Read More दिशा लायन ने दिशा किंग को हराया : प्रियांशु ने खेली 50 रनों की शानदार पारी, ध्रुव बने मैन ऑफ द मैच

उस्मान ख्वाजा ने अपने टेस्ट भविष्य को लेकर चल रही अटकलों के बीच सिडनी टेस्ट के लिए टीम में अपनी जगह बनाए रखी है। ख्वाजा पीठ में ऐंठन के कारण पर्थ टेस्ट की दूसरी पारी में बल्लेबाजी नहीं कर पाए, ब्रिसबेन टेस्ट में पूरी तरह से बाहर रहे और स्मिथ की बीमारी के कारण नंबर चार पर बल्लेबाजी करने के लिए वा.पस बुलाए जाने से पहले उन्हें शुरू में एडिलेड में टीम से बाहर रखा गया था। मेलबर्न में चौथे टेस्ट में ख्वाजा ने ट्रैविस हेड और जेक वेदराल्ड के साथ मध्य क्रम में खेला और दो पारियों में 29 और शून्य रन बनाए।

Read More केएल सैनी ए डिवीजन लीग : राजस्थान यूथ ने जयपुर क्लब को हराया, भावित कुमावत का शतक

मर्फी की नजर सिडनी में स्पिनरों के लिए बड़ी भूमिका पर :

Read More आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप : भारत की लगातार दूसरी जीत, नामीबिया पर जीत में ईशान, हार्दिक और वरुण चमके

एशेज सीरीज में स्पिन का ज्यादा रोल नहीं रहा है, लेकिन ऑफस्पिनर टॉड मर्फी को उम्मीद है कि सीरीज के आखिरी टेस्ट में ऐसा नहीं होगा। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड एक ऐसा मैदान है जिसने ऐतिहासिक रूप से स्पिनरों का साथ दिया है। मर्फी ने गुरुवार को कहा कि मुझे नहीं लगता कि सीरीज शुरू होने से पहले ऐसी कोई प्लानिंग या विचार था कि स्पिन की कोई भूमिका नहीं होगी। मर्फी ने अब तक 7 टेस्ट में 22 विकेट लिए हैं, जिनमें से सभी घर से बाहर लिए गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के लिए उनका आखिरी मैच फरवरी 2025 में गाले में हुआ था। मर्फी ने कहा,जब मैंने डेब्यू किया तब शायद मैं समझ गया था कि यह मेरे लिए कभी भी सीधा नहीं होने वाला है। जब नाथन वापस आएंगे तो मैं टीम में अपनी जगह नहीं बना पाऊंगा और मुझे हमेशा शील्ड क्रिकेट में वापस जाकर खुद को बेहतर बनाना होगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की सीएमआर में बैठक, अधिकारियों को दिए नवीन पर्यटन स्थलों की संभावनाएं तलाशते हुए कार्ययोजना बनानें के आदेश मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की सीएमआर में बैठक, अधिकारियों को दिए नवीन पर्यटन स्थलों की संभावनाएं तलाशते हुए कार्ययोजना बनानें के आदेश
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्वी राजस्थान के विकास हेतु समीक्षा बैठक की। उन्होंने रणथम्भौर, केवलादेव और लोहागढ़ किले जैसे स्थलों...
हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम जयराम ठाकुर का आरोप, राजस्व घाटा अनुदान को लेकर सुखू सरकार कर रही ओछी राजनीति
कांग्रेस का पैगाम- ए- मोहब्बत सद्भावना कार्यक्रम 16 को: राज्य सरकार अल्पसंख्यकों को निशाना बनाने के लिए धर्मांतरण विरोधी कानून लेकर आई
अमेरिका में लापता भारतीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: 9 फरवरी से था गायब, पुलिस जांच शुरू
महाशिवरात्रि का पर्व आज: श्रद्धा, उत्साह, आस्था के साथ मनाया जाएगा, काशीनाथ की भक्ति में लीन रहेगी छोटीकाशी
क्या हुआ: ट्रेलर कार में टक्कर, कार चालक को आई नींद की झपकी और छिन गई पांच लोगों की जिंदगी
केंद्र सरकार ने दी 10,000 करोड़ रूपए के स्टार्टअप इंडिया फंड 2.0 को मंजूरी, उद्यम पूंजी की सुविधा बढ़ेगी