मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की जबरदस्त तैयारियां, एक साथ उड़ाए जाएंगे 500 ड्रोन

भव्य ओपनिंग सेरेमनी में अरुणिता कांजीलाल, रजनीगंधा शेखावत और सिद्धार्थ महादेवन की प्रस्तुति होगी आकर्षण

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की जबरदस्त तैयारियां, एक साथ उड़ाए जाएंगे 500 ड्रोन

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान 24 नवंबर से 5 दिसंबर तक खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का 5वां संस्करण आयोजित करेगा। 24 खेलों में देशभर के 250 विश्वविद्यालयों के 5,000 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे। ओपनिंग सेरेमनी में सांस्कृतिक कार्यक्रम, ड्रोन शो और संगीत प्रस्तुतियां होंगी। एसएमएस स्टेडियम सहित सभी ग्राउंड्स की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान 24 नवम्बर से 5 दिसंबर तक खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स (केआईयूजी) के 5वें संस्करण की मेजबानी करेगा। प्रदेश में पहली बार आयोजित हो रहे इन खेलों की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मुख्यमंत्री शर्मा इन खेलों की आयोजन समिति के अध्यक्ष हैं।

राजधानी जयपुर समेत प्रदेश के सभी संभागीय मुख्यालयों पर आयोजित हो रहे इन खेलों में 24 खेलों को शामिल किया गया है, जिसमें 23 पदक खेल और एक प्रदर्शन खेल शामिल है। देशभर से ढाई सौ विश्वविद्यालयों के पांच हजार से ज्यादा खिलाड़ी इन खेलों में हिस्सा लेंगे। खेलो इंडिया कार्यक्रम की भव्य ओपनिंग सेरेमनी 24 नवम्बर को सवाई मानसिंह स्टेडियम के मुख्य मैदान पर आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम में प्रदेश की कला, संस्कृति और ऊर्जा का अनोखा संगम देखने को मिलेगा। समारोह की शुरुआत प्रसिद्ध गायिका अरुणिता कांजीलाल द्वारा प्रस्तुत मंगलाचरण से होगी, जिसमें कलाकार नृत्य के माध्यम से भगवान गणेश का आशीर्वाद लेंगे। इसके बाद राजस्थान के लोक कलाकारों द्वारा रजनीगंधा शेखावत द्वारा निर्मित सुरमय संगीतमय प्रस्तुति पर रंगों की भूमि राजस्थान की समृद्ध परंपरा को शानदार अंदाज में पेश किया जाएगा।

समारोह में मार्शल आर्ट की अद्भुत प्रस्तुति के साथ अंतिम चरण में प्रसिद्ध गायक सिद्धार्थ महादेवन अपने ऊजार्वान इंडिया कॉन्सर्ट से युवाओं में जोश भरेंगे। पुलिस बैंड वादन और एक साथ 500 ड्रोन की उड़ान भी कार्यक्रम का आकर्षण होगा।

किया मैदानों का निरीक्षण :

Read More दिशा ने कैंडलविक को हराया : भावेश यादव ने खेली 106 रनों की शतकीय पारी, कैंडलविक के देवांग ने भी बनाए 121 रन

खेल परिषद के अध्यक्ष डॉ. नीरज के. पवन ने एसएमएस स्टेडियम स्थित सभी मैदानों का निरीक्षण किया और तैयारियों को जल्द से जल्द फाइनल टच देने के निर्देश दिए। उन्होंने तैयारियों में जुटी सभी एजेंसियों को 22 नवम्बर तक कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।

Read More आईपीएल-2026 : पंजाब ने गुजरात को 3 विकेट से हरा जीत से की शुरुआत, डेब्यू मैच में कूपर कोनोली का नाबाद अर्द्धशतक 

सभी ग्राउण्ड्स पर तैयारियां अंतिम चरण में :

Read More आईपीएल-2026 : लखनऊ में होगी ऋषभ पंत और केएल राहुल की दिलचस्प टक्कर, इमोशनल रीयूनियन के साथ हाई-इंटेंसिटी मुकाबला

इण्डोर स्टेडियम में जहां वुडन फ्लोर की घिसाई का काम चल रहा है, वहीं एथलेटिक्स ट्रेक पर मरम्मत कार्य प्रगति पर है, जबकि बैडमिंटन हॉल में कोर्ट्स करीब-करीब तैयार हैं। सीटिंग अरेंजमेंट्स किए जा रहे हैं और लाइटिंग का कार्य पूर्ण हो चुका है। साथ ही साईक्लिंग वेलोड्रम भी तैयार हो गया है।

संभागों से लिया फीडबैक :

परिषद अध्यक्ष ने जयपुर के साथ ही छह अन्य संभाग मुख्यालयों पर आयोजित होने वाले इन गेम्स की चल रही तैयारियों के संबंध में अजमेर, उदयपुर, जोधपुर, बीकानेर, भरतपुर व कोटा के जिला प्रशासन के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए तैयारियों के संबंध में फीडबैक लिया। 

Post Comment

Comment List

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : प्रियंका गांधी का राज्य सरकार पर निशाना, बिस्वा सरकार की नीतियों और कार्यशैली पर उठाए सवाल, संस्कृति और जनता की ताकत को बचाना कांग्रेस की लड़ाई असम विधानसभा चुनाव : प्रियंका गांधी का राज्य सरकार पर निशाना, बिस्वा सरकार की नीतियों और कार्यशैली पर उठाए सवाल, संस्कृति और जनता की ताकत को बचाना कांग्रेस की लड़ाई
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने नजीरा से असम चुनाव अभियान का आगाज किया। उन्होंने मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पर...
3 अप्रैल को रामलीला मैदान से निकलेगी शोभायात्रा, आकर्षक झांकियां और भक्ति से सराबोर होगा शहर
चंडीगढ़ के सेक्टर-37 में पंजाब भाजपा मुख्यालय के बाहर स्कूटी में धमाका, कोई जनहानि नहीं
अश्विनी वैष्णव का लोकसभा में जवाब: रेलवे ने 2025-26 में 167 करोड़ टन माल का किया परिवहन, वित्त वर्ष में पिछले 50 वर्षों में सबसे कम रेल दुर्घटनाएं दर्ज
आयुर्वेद संस्थान की ओर से नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन : अमरापुर दरबार में 105वां चैत्र मेला आरंभ, मुफ्त उपचार की सुविधा उपलब्ध 
राजस्व मंडल के अध्यक्ष पद पर कार्यभार संभालने के बाद पहली बार राजस्व मंडल पहुंचे, सदस्यों और अधिकारियों से की चर्चा
वॉर या नो वॉर...क्या खत्म होगी जंग? ट्रंप के संबोधन से पहले तेज हुई कूटनीतिक हलचल, 2 अप्रैल को करेंगे राष्ट्र को संबोधित