भारत के बांग्लादेश दौरे पर संकट के बादल, रोहित-कोहली को खेलते देखने का बढ़ेगा इंतजार

सरकार ने बीसीसीआई को इस दौरे पर नहीं जाने की सलाह दी 

भारत के बांग्लादेश दौरे पर संकट के बादल, रोहित-कोहली को खेलते देखने का बढ़ेगा इंतजार
भारत को इस साल सीमित ओवरों की सीरीज के लिए बांग्लादेश का दौरा करना है।

नई दिल्ली। भारत को इस साल सीमित ओवरों की सीरीज के लिए बांग्लादेश का दौरा करना है, लेकिन दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय मतभेदों को चलते इस पर संकट के बादल छा गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सरकार ने बीसीसीआई को इस दौरे पर नहीं जाने की सलाह दी है। अगर ऐसा हुआ तो भारतीय टीम का बांग्लादेश दौरा स्थगित हो सकता है। भारत और बांग्लादेश के बीच व्यापार संबंधी तनाव भी चल रहा है। 17 मई को भारत सरकार ने बांग्लादेश से रेडीमेड गारमेंट्स सहित अन्य वस्तुओं के आयात पर प्रमुख मार्ग प्रतिबंधों की घोषणा की थी। फिलहाल बांग्लादेश में राजनीतिक स्थिति स्थिर नहीं है और कूटनीतिक गतिरोध के मद्देनजर भारत सरकार ने बीसीसीआई को इस दौरे पर आगे न बढ़ने की सलाह दी है। हालांकि, दौरे को लेकर बीसीसीआई की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। भारतीय टीम फिलहाल इंग्लैंड दौरे पर है। यह दौरा चार अगस्त तक चलेगा।

अगर भारत का बांग्लादेश दौरा स्थगित होता है, तो इससे रोहित शर्मा और विराट कोहली के प्रशंसकों को झटका लग सकता है। दरअसल, रोहित और कोहली अब भारत के लिए वनडे में ही खेलेंगे, क्योंकि इन दोनों ने टेस्ट और टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास ले लिया है। इनके प्रशंसकों को उम्मीद है कि वह रोहित-कोहली की जोड़ी को बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलते देखेंगे, लेकिन अगर भारत इस दौरे पर नहीं गई तो रोहित-कोहली के मैदान पर दिखने का इंतजार बढ़ जाएगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

महिला आरक्षण को जानबूझकर टाल रही केन्द्र सरकार : परिसीमन से जोड़कर वास्तविक उद्देश्य से भटका रही सरकार, जयराम ने लगाया टालमटोल करने का आरोप महिला आरक्षण को जानबूझकर टाल रही केन्द्र सरकार : परिसीमन से जोड़कर वास्तविक उद्देश्य से भटका रही सरकार, जयराम ने लगाया टालमटोल करने का आरोप
कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर महिला आरक्षण लागू करने में जानबूझकर देरी करने का आरोप लगाया है। जयराम रमेश ने...
केन्या में प्रदर्शन के दौरान आगजनी : पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले, सड़कों पर उठी आग की लपटें
रेगिस्तान से हरियाली तक : बदल रही राजस्थान पर्यटन की तस्वीर, जनवरी-मार्च 2026 में अरावली, दक्षिणी राजस्थान और हाड़ौती में पहुंचे 93.85 लाख पर्यटक
राजस्थान पुलिस में तकनीकी संवर्ग का हुआ पुनर्गठन, 403 उच्च पदों की वृद्धि
नाकामियों को छिपाने के लिए छात्रों की आवाज दबा रही सरकार : छात्रों को दहशतगर्द बताने वाले धर्मेंद्र प्रधान मांगे माफी, राहुल बोले- इस्तीफा दे शिक्षा मंत्री
ESG के जरिए उद्योगों को मिलेगी नई दिशा, CII राजस्थान ने लॉन्च किया पहला ESG क्लस्टर
जयपुर से लापता चार मासूम कुशीनगर में मिले, अयोध्या घूमने निकले थे बच्चे