महिला वनडे वर्ल्ड कप : भारत ने श्रीलंका को 59 रनों से किया पराजित, दिप्ती रही प्लेयर ऑफ द मैच

अमनजोत नंबर 8 पर फिफ्टी लगाने वाली दूसरी बल्लेबाज 

महिला वनडे वर्ल्ड कप : भारत ने श्रीलंका को 59 रनों से किया पराजित, दिप्ती रही प्लेयर ऑफ द मैच

भारत ने महिला वनडे वर्ल्ड कप के वर्षा से बाधित उद्घाटन मुकाबले में श्रीलंका को डीएलएस प्रणाली के आधार पर 59 रनों से पराजित कर दिया।

गुवाहाटी। दिप्ती शर्मा (53 रन, 54 पर 3) के ऑलराउण्ड प्रदर्शन की बदौलत भारत ने महिला वनडे वर्ल्ड कप के वर्षा से बाधित उद्घाटन मुकाबले में श्रीलंका को डीएलएस प्रणाली के आधार पर 59 रनों से पराजित कर दिया। श्रीलंका की कप्तान ने टॉस जीत पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 47 ओवर में 8 विकेट पर 269 रन बनाए। डीएलएस मैथड के आधार पर श्रीलांक को 47 ओवर में 271 का लक्ष्य दिया गया। जवाब में श्रीलंका की टीम 45.4 ओवर में 211 रन ही बना सकी। श्रीलंका के लिए कप्तान चमारी अटापट्टु ने सर्वाधिक 43 रन बनाए। निलक्षिका सिल्वा ने 35 व समरविक्रमा ने 29 रनों का योगदान दिया। भारत की ओर से दिप्ति ने 54 रन पर 3 व स्रेह राणा और श्री चरणी ने 2-2 सफलताएं हासिल की।

6 विकेट गंवाए 124 रन :

इससे पूर्व इस मुकाबले में वर्षा से दो बार बाधा पड़ी। पहले निर्धारित ओवरों की संख्या 48 और फिर 47 कर दी गई। भारत ने अपने छह विकेट 124 रन पर गंवा दिए थे, लेकिन अमनजोत और दीप्ति के अर्धशतकों ने भारतीय पारी को संभाल लिया।  दीप्ति पारी की आखिरी गेंद पर आउट हुई।

अमनजोत नंबर 8 पर फिफ्टी लगाने वाली दूसरी बल्लेबाज :

Read More वनडे सीरीज : दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरा और निर्णायक वनडे, मैच में टीम संयोजन में बदलाव कर सकता है भारत

अमनजोत कौर विश्व कप में नंबर आठ पर आने के बाद अर्धशतक लगाने वाली सिर्फ दूसरी बल्लेबाज बन गई। यह नंबर आठ बल्लेबाज का विश्व कप में सर्वश्रेष्ठ स्कोर भी है। अमनजोत ने 56 गेंदों पर 57 रन में पांच चौके और एक छक्का लगाया जबकि दीप्ति ने 53 गेंदों पर 53 रन में तीन चौके लगाए।  रनावीरा ने एक ओवर में झटकें तीन विकेट  एक समय ऐसा लग रहा था कि भारत 200 का स्कोर भी नहीं बना पाएगा। रनावीरा ने एक ही ओवर में तीन झटके देते हुए भारत को बैकफुट पर धकेल दिया था। हरलीन देओल, जेमिमाह रॉड्रिग्स के बाद हरमनप्रीत कौर भी पवेलियन लौट गई थीं।  इसके बाद अपने अगले ही ओवर में रनावीरा ने ऋचा घोष का भी शिकार कर लिया और भारत महज 124 के स्कोर पर छह विकेट गंवा चुका था। लेकिन यहां से दीप्ति शर्मा और अमनजोत कौर के बीच शतकीय साझेदारी हुई और दोनों ने ही अर्धशतक जड़े। इसके बाद स्नेह राणा के कैमियो की बदौलत भारत ने स्कोरबोर्ड पर 269 जोड़ लिए।

Read More रामबाग गोल्फ क्लब में वीर अहलावत की धमाकेदार जीत, जयपुर ओपन गोल्फ का जीता खिताब 

 

Read More तीसरे टी-20 के लिए बांग्लादेश टीम ने किया बड़ा बदलाव, इस विस्फोटक बल्लेबाज को दिया मौका

 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

नकली दवाईयों का जखीरा पकड़ा : फर्म से 3 करोड़ की दवाईयां जब्त, नहीं लिया लाइसेंस नकली दवाईयों का जखीरा पकड़ा : फर्म से 3 करोड़ की दवाईयां जब्त, नहीं लिया लाइसेंस
टेबलेट विनसेटकृएल दवा की जांच के दौरान फर्म के एक पूर्व भागीदार गिरिराज अजमेरा ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2019...
उत्तर से आ रही बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई सर्दी : खेतों में पाला पड़ना शुरू, फसलों को नुकसान
शिक्षा ही वंचितों के उत्थान की बुनियाद : विश्वविद्यालय छात्रों को सार्वजनिक जीवन और राजनीति को गहराई से समझने के लिए करेंगे प्रोत्साहित, गोयल ने कहा- अगले 25 साल विकसित भारत के लिए होंगे निर्णायक युग
नागरिक-पुलिस सहयोग : निजी हाई स्कूल में 'सेल्फ-डिफेंस और कम्युनिटी पुलिसिंग' पर हुआ प्रभावशाली सत्र; विद्यार्थियों ने भूमिका अभिनय से दिया जन सहभागिता का संदेश
देश सेवा को समर्पित : राजस्थान गृह रक्षा का 63वां स्थापना दिवस समारोह सम्पन्न,जयपुर में हुआ राज्य स्तरीय कार्यक्रम
कांग्रेस की दिल्ली में महारैली की तैयारियों को लेकर बैठक : डोटासरा ने दिए नेताओं व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश, राजस्थान से 50 हजार लोग होंगे शामिल
हवाई यात्रा के अभूतपूर्व संकट की जिम्मेदारी ले सरकार : यह संकट सरकार के एकाधिकार की नीति का पहला नमूना, शशिकांत सेंथिल ने कहा- सरकार जारी करे श्वेत-पत्र