अवंतीपोरा मुठभेड़ में 2 आतंकवादी ढेर

मुठभेड़ के दौरान दो आतंकवादियों को मार गिराया

अवंतीपोरा मुठभेड़ में 2 आतंकवादी ढेर
कश्मीर के अवंतीपोरा में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ के दौरान दो आतंकवादियों को मार गिराया। अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण कश्मीर में अवंतीपोरा उप-जिले के त्राल इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बार में सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने संयुक्त रूप से घेराबंदी तथा तलाश अभियान शुरू किया।

जम्मू। कश्मीर के अवंतीपोरा में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ के दौरान दो आतंकवादियों को मार गिराया। अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण कश्मीर में अवंतीपोरा उप-जिले के त्राल इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बार में सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने  संयुक्त रूप से घेराबंदी तथा तलाश अभियान शुरू किया। एक सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि जैसे ही घेराबंदी की जा रही थी, आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों के जवानों पर गोलीबारी शुरू कर दी। अब तक दो आतंकवादी मारे गये हैं।

पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने ट्वीट कर कहा कि त्राल क्षेत्र में अपनी सरगरमियां बढ़ाने से पहले दोनों आतंकवादियों श्रीनगर शहर में कई आतंकवादी घटनाओं में शामिल रहे थे, जिसमें खानमोह श्रीनगर में सरपंच (समीर अहमद) की हाल ही हुयी हत्या का मामला भी शामिल है। उल्लेखनीय है कि सरपंच समीर अहमद भट की नौ मार्च को श्रीनगर जिले के खोनमोह में हत्या कर दी गई थी।

Post Comment

Comment List

Latest News

राजनीतिक नियुक्तियों की तैयारी : 25 से अधिक बोर्ड-निगमों में अध्यक्ष-चेयरमैन होंगे नियुक्त, कद मुताबिक मिलेगा पद राजनीतिक नियुक्तियों की तैयारी : 25 से अधिक बोर्ड-निगमों में अध्यक्ष-चेयरमैन होंगे नियुक्त, कद मुताबिक मिलेगा पद
निकाय और पंचायत चुनावों से पहले राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर हलचल तेज। सरकार 50 से अधिक खाली बोर्ड, निगम व...
फीफा विश्वकप-2026 : 4 बार के चैंपियन जर्मनी को हरा इक्वाडोर ने किया बड़ा उलटफेर, नॉकआउट चरण में पहुंची टीम
शादी को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों से आहत वृद्ध ने दी मानहानि की चेतावनी, जानें पूरा मामला
इसरो ने सेमी-क्रायोजेनिक इंजन पावर हेड टेस्ट आर्टिकल का किया हॉट परीक्षण, उम्मीद के मुताबिक हुआ टेस्ट
राजस्थान मेडिकल कॉलेजों में प्रोफेसर भर्ती पर विवाद, स्क्रीनिंग कमेटी से लेटरल एंट्री के खिलाफ चिकित्सकों का विरोध जारी
भारत दौरे पर आएंगे डोनाल्ड ट्रंप, जानें कब का है प्लान?
मोदी सेशेल्स रवाना : हर्मिनी के साथ करेंगे द्विपक्षीय वार्ता, लोगों की प्रगति को आगे बढ़ाने के लिए करेंगे कार्य