71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : मोहनलाल को दादा साहब फाल्के मिला, शाहरुख और मैसी सर्वश्रेष्ठ अभिनेता; देखें पुरस्कार की सूची

रानी मुखर्जी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया

71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : मोहनलाल को दादा साहब फाल्के मिला, शाहरुख और मैसी सर्वश्रेष्ठ अभिनेता; देखें पुरस्कार की सूची

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राजधानी में मंगलवार को आयोजित एक समारोह में 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से मलयालय सिनेमा के अप्रतिम कलाकार मोहनलाल को अति प्रतिष्ठित दादा साहेब फाल्के अवार्ड से सम्मानित किया

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राजधानी में मंगलवार को आयोजित एक समारोह में 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से मलयालय सिनेमा के अप्रतिम कलाकार मोहनलाल को अति प्रतिष्ठित दादा साहेब फाल्के अवार्ड से सम्मानित किया। इस अवसर पर अभिनेता शाहरुख खान को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, रानी मुखर्जी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री को भी राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया। शाहरुख खान ने इस अवार्ड का साझा विक्रांत मैसी के साथ किया। शाहरुख को यह पुरस्कार उनकी फिल्म जवान के लिए तो मैसी को 12वीं फेल के लिए दिया गया। रानी मुखर्जी को मिसेज चैटर्जी वर्सेज नॉर्वे फिल्म के सर्वश्रेष्ठ आंका गया।

समारोह में सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म का पुरस्कार कटहल - ए जैकफ्रूट मिस्ट्री को मिला। यह फिल्म कटहल के चोरी होने और उसकी बरामदगी के बहाने व्यंग्य भरे स्वर में समाज की पड़ताल करती है, जबकि सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार 12वीं फेल को दिया गया। इस फिल्म में गांव के एक सीधे- साधे और बेहद गरीब छात्र के कड़ी मेहनत के बाद भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी के लिए चुने जाने की वास्तविक घटना को फिल्माया गया है। यह सच्ची घटना पर आधारित फिल्म है।

71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की संक्षिप्त सूची
दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड          -                   मोहनलाल
सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म               -                कटहल- ए जैकफ्रुट मिस्ट्री
सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म             -                 12वीं फेल
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता              -                     शाहरुख खान (जवान) और विक्रांत मैसी (12वीं फेल)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री           -                      रानी मुखर्जी (मिसेज चैटर्जी वर्सेज नॉर्वे)
सर्वश्रेष्ठ निर्देशन            -                     द केरल स्टोरी (सुदीप्तो सेन)
सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म           -       रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
सर्वश्रेष्ठ तेलुगु फिल्म            -                भगवंत केसरी
सर्वश्रेष्ठ गुजराती फिल्म           - वश
सर्वश्रेष्ठ तमिल फिल्म           - पार्किंग
सर्वश्रेष्ठ कन्नड़ फिल्म           - द रे ऑफ होप
सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका          - शिल्पा राव (छलिया, जवान)
सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक         - प्रेमिस्थुन्ना (बेबी, तेलुगु)
सर्वश्रेष्ठ छायांकन           - द केरल स्टोरी
सर्वश्रेष्ठ नृत्य                 - रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (ढिंढोरा बाजे रे)
सर्वश्रेष्ठ मेकअप एवं वस्त्र सज्जा        - सैम बहादुर
स्पेशल मेंशन- एनिमल (री-रिकॉर्डिंग मिक्सर)      - एम आर राधाकृष्णन
सर्वश्रेष्ठ साउंड डिजाइन                   - एनिमल (हिंदी)
सर्वश्रेष्ठ फिल्म क्रिटीक               - उत्पल दत्ता (असम)
सर्वश्रेष्ठ एक्शन डायरेक्शन            - हनु-मैन (तेलुगु)
सर्वश्रेष्ठ गीत - बालागम - तेलुगु

नॉन फीचर फिल्म
सर्वश्रेष्ठ फिल्म क्रिटीक          -           उत्पल दत्ता
सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री                -         गॉड वल्चर एंड ह्यूमन
सर्वश्रेष्ठ पटकथा                 -          सनफ्लावर वर द फर्स्ट वन टू नो (कन्नड़)

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प