वियतनाम में डेंगू के 99 हजार मामले किए दर्ज 

समान अवधि की तुलना में तीन गुना अधिक है

वियतनाम में डेंगू के 99 हजार मामले किए दर्ज 
यहां प्रति सप्ताह लगभग 2,500-2,600 मामले सामने आए हैं, जो सितंबर के पहले सप्ताह की तुलना में 1.5 गुना की वृद्धि है।

हनोई। वियतनाम में इस साल की शुरुआत से अब तक डेंगू के 99,639 मामले सामने आए हैं और 27 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। मंत्रालय के मुताबिक पिछले सप्ताह की तुलना में पिछले सप्ताह डेंगू के नए मामलों की संख्या में कमी आई है, लेकिन हनोई में संक्रमण संख्या में गिरावट का कोई संकेत नहीं दिख रहा है। सितंबर के अंत से हनोई में संक्रमण दर तेजी से बढ़ी है। यहां प्रति सप्ताह लगभग 2,500-2,600 मामले सामने आए हैं, जो सितंबर के पहले सप्ताह की तुलना में 1.5 गुना की वृद्धि है।

इस साल डेंगू के 20,548 मामले दर्ज किए गए हैं, जो पिछले साल की समान अवधि की तुलना में तीन गुना अधिक है। देश में डेंगू के मामलों की संख्या में कमी आई है, जबकि हनोई के उत्तर में जटिल मौसम के कारण वृद्धि देखी गई है। वियतनाम समाचार एजेंसी ने चिकित्सा विशेषज्ञों का हवाला देते हुए कहा कि बारिश के बाद लंबे समय तक गर्मी ने मच्छरों से फैलने वाली बीमारी में वृद्ध कर दी है। 

Tags: Dengue

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मां अन्नपूर्णा भंडारा सेवा की नवीं वर्षगांठ, दस लोगों से शुरू हुई अन्नसेवा अब तक हजारों जरूरतमंदों तक पहुंची मां अन्नपूर्णा भंडारा सेवा की नवीं वर्षगांठ, दस लोगों से शुरू हुई अन्नसेवा अब तक हजारों जरूरतमंदों तक पहुंची
जयपुर में हरिओम जन सेवा समिति की मां अन्नपूर्णा भंडारा सेवा ने नौवीं वर्षगांठ मनाई। सीकर रोड स्थित शिव मंदिर...
इंस्टाग्राम पर महिला को परेशान करना पड़ा भारी! फर्जी आईडी से आपत्तिजनक कमेंट करने वाला सॉफ्टवेयर इंजीनियर गिरफ्तार, मोबाइल फोन जब्त
दो करोड़ की फिरौती के लिए कारोबारी का अपहरण : 1700 किमी पीछा कर पुलिस ने छुड़ाया, 3 आरोपी गिरफ्तार
कोटा शहर में नहीं थम रहा आवारा कुत्तों का आतंक : 5 साल की बच्ची पर हमला, जगह-जगह नोंचा
इमरान खान के लिए गावस्कर, कपिल देव समेत 21 पूर्व क्रिकेट कप्तानों ने पीएम शरीफ को लिखा पत्र, स्वास्थ्य स्थिति को गंभीरता से लेने की अपील
उत्तर प्रदेश में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 17 आईएएस अधिकारियों के तबादले, यहां देखें पूरी सूची
निकाय चुनाव : शहरी गढ़ में कांग्रेस के सामने सेंधमारी की चुनौती, बोर्ड बनाने पर दोनों दलों की नजर