अपार्टमेंट की पार्किंग में आग से दहशत, 80 लोग रेस्क्यू

छह मंजिला इमारत में धुएं से घुटने लगा दम

अपार्टमेंट की पार्किंग में आग से दहशत, 80 लोग रेस्क्यू
कालवाड़ स्थित मंगलम सिटी के ए-ब्लॉक की पार्किंग में रविवार दोपहर आग लगी। वाहनों में आग फैलने से तीन कार और 12 बाइक जली। धुएं से महिला, बच्चों और बुजुर्गों समेत करीब 80 लोग प्रभावित। पुलिस और दमकलकर्मियों ने सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। चार दमकलों ने करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया।

जयपुर। कालवाड़ इलाके में रविवार दोपहर अपार्टमेंट की पार्किंग में लगी आग ने छह मंजिला इमारत में रहने वाले लोगों की जान को आफत में डाल दी। पार्किंग में खड़े वाहनों ने एक के बाद एक आग पकड़ ली और लपटों के साथ धुएं का गुबार पूरी इमारत में फैल गया। धुएं से महिला, बच्चों और बुजुर्गों समेत करीब 80 लोगों का दम घुटने लगा। पुलिस और दमकलकर्मियों ने सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। चार दमकलों की मदद से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हादसे में तीन कार और 12 बाइक जलकर कबाड़ हो गईं। राहत की बात रही कि कोई जनहानि नहीं हुई और आग फ्लैट्स तक पहुंचने से पहले रोक ली गई। थाना अधिकारी कालवाड़ दिलीप सिंह के अनुसार हादसा रविवार दोपहर करीब 3.45 बजे मंगलम सिटी के ए-ब्लॉक में हुआ। प्रारंभिक जांच में आग का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

आग बुझाने के साथ रेस्क्यू की चुनौती :

मौके पर पहुंची चार दमकलों ने आग बुझाने का काम शुरू किया। पुलिस और दमकलकर्मियों के सामने एक साथ दोहरी चुनौती थी-आग को फ्लैट्स तक पहुंचने से रोकना और इमारत में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालना। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया और सभी लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया।

आग के गोले निकलने लगे :

Read More राजस्थान निकाय चुनाव को लेकर AAP की तैयारी तेज, 10 नगर निगम क्षेत्रों के लिए चुनाव समितियों का गठन किया

स्टील पार्किंग में खड़े वाहनों ने एक के बाद एक आग पकड़ ली। वाहनों में मौजूद पेट्रोल-डीजल के कारण आग इतनी तेजी से भड़की कि पार्किग से आग के गोले बाहर निकलते नजर आए। इससे छह मंजिला इमारत में फंसे लोगों में जिंदा जलने का डर पैदा हो गया।

Read More उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति के आवेदन की 31 अक्टूबर अंतिम तिथि, राजस्थान के विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 में छात्रवृत्ति आवेदन की समय-सारणी जारी

Post Comment

Comment List

Latest News

कोटा शहर में नहीं थम रहा आवारा कुत्तों का आतंक : 5 साल की बच्ची पर हमला, जगह-जगह नोंचा कोटा शहर में नहीं थम रहा आवारा कुत्तों का आतंक : 5 साल की बच्ची पर हमला, जगह-जगह नोंचा
कोटा शहर में आवारा कुत्तों का बढ़ता आतंक थम नहीं रहा है। सड़कों-गलियों में भ्रमण करते कुत्ते मासूम छोटे-छोटे बच्चों,...
इमरान खान के लिए गावस्कर, कपिल देव समेत 21 पूर्व क्रिकेट कप्तानों ने पीएम शरीफ को लिखा पत्र, स्वास्थ्य स्थिति को गंभीरता से लेने की अपील
उत्तर प्रदेश में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 17 आईएएस अधिकारियों के तबादले, यहां देखें पूरी सूची
निकाय चुनाव : शहरी गढ़ में कांग्रेस के सामने सेंधमारी की चुनौती, बोर्ड बनाने पर दोनों दलों की नजर
अमरावती ज़िला महिला अस्पताल में दर्दनाक हादसा: NICU में आग लगने से 3 नवजात शिशुओं की मौत, CM ने दिए उच्चस्तरीय जांच के आदेश
प्रदेशभर में मिलावटखोरों पर कार्रवाई : जयपुर में 300 किलो पनीर, फलौदी में 690 किलो वनस्पति फैट जप्त, फैक्ट्री सीज
अपार्टमेंट की पार्किंग में आग से दहशत, 80 लोग रेस्क्यू