दो करोड़ की फिरौती के लिए कारोबारी का अपहरण : 1700 किमी पीछा कर पुलिस ने छुड़ाया, 3 आरोपी गिरफ्तार

तीन दिन तक घुमाते रहे बदमाश

दो करोड़ की फिरौती के लिए कारोबारी का अपहरण : 1700 किमी पीछा कर पुलिस ने छुड़ाया, 3 आरोपी गिरफ्तार
झोटवाड़ा थाना क्षेत्र से अपहरण कर दो करोड़ रुपए की फिरौती मांगने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर अपहृत व्यक्ति को सकुशल मुक्त कराया। पुलिस ने तीन दिन में करीब 1700 किलोमीटर पीछा कर कोटपूतली के पास दिल्ली-अजमेर हाईवे पर घेराबंदी की।

जयपुर। झोटवाड़ा थाना पुलिस ने अपहरण कर दो करोड़ रुपए की फिरौती मांगने वाली गैंग के तीन आरोपियों सैफ  अली उर्फ सैफू उर्फ  कालू (29) निवासी भैंसवालों का मौहल्ला सुभाष चौक हाल ठाठर रोड आमेर, नाजिम कुरैशी उर्फ  पार्ले (21) निवासी गटवासन मेवात हरियाणा और जावेद हुसैन (24) को गिरफ्तार कर अपहृत व्यक्ति को सकुशल मुक्त करा लिया। पुलिस टीम ने आरोपियों का लगातार तीन दिन तक करीब 1700 किलोमीटर पीछा किया और कोटपूतली के पास दिल्ली-अजमेर हाईवे पर घेराबंदी कर अपहृत को आरोपियों के कब्जे से छुड़ाया। आरोपियों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम और राहगीरों को वाहन से टक्कर मारने का प्रयास भी किया तथा ग्रामीण क्षेत्र में भागने की कोशिश की। आरोपियों के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस उपायुक्त पश्चिम प्रशांत किरण ने बताया कि 21 अगस्त को परिवादी मोहम्मद ने रिपोर्ट दी कि उसके पिता काम से संजय नगर तिराहा झोटवाड़ा गए थे लेकिन काफी समय तक घर नहीं लौटे। उनका फोन भी बंद आ रहा था। परिजनों ने तलाश की और सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो पता चला कि उनका अपहरण हो गया है।

पैसे दो, वरना लाश मिलेगी :

उसी रात अपहृत व्यक्तिके मोबाइल फोन से उसके बेटे के फोन पर कॉल आया। बदमाशों ने धमकी दी कि यदि पिता को जिंदा चाहते हो तो दो करोड़ रुपए उनके बताए स्थान पर पहुंचा दो। साथ ही पुलिस को सूचना देने या किसी तरह की चालाकी करने पर पिता की लाश मिलने की धमकी दी गई।

जयपुर से कोटा और मध्यप्रदेश तक ले गए :

Read More जयपुर एयरपोर्ट पर बदलेगा फ्लाइट शेड्यूल : कई शहरों के लिए बढ़ेगी एयर कनेक्टिविटी, मुंबई के लिए रोजाना 13 फ्लाइट

अपहृत व्यक्ति प्रॉपर्टी और बिल्डिंग लाइन का काम करता है। जयपुर के झोटवाड़ा, खोराबीसल, जयसिंहपुरा खोर और नाई की थड़ी सहित कई इलाकों में उसका प्रॉपर्टी कारोबार है। जयसिंहपुरा खोर में काम अधिक होने के कारण वह अपना काफी समय वहीं बिताता था। पुलिस के अनुसार अपहृत व्यक्ति की पूर्व किरायेदार सोफिया बेगम को उसकी आर्थिक और सामाजिक स्थिति की जानकारी थी।

Read More जूली का आरोप : गुंडागर्दी पर उतरी भाजपा, पार्षदों की चोरी करने का कर रहे प्रयास

पुलिस जांच में सामने आया कि सोफिया ने अपने बेटों जावेद और मुन्ना तथा आपराधिक प्रवृत्ति के परिचित सैफ  अली, नाजिम और समीर के साथ मिलकर अपहरण और अवैध वसूली की योजना बनाई।

Read More वायदा बाजार की नरमी का असर : चांदी की कीमतों में गिरावट, शुद्ध सोना 700 रुपए सस्ता

20 अगस्त को संजय नगर तिराहा झोटवाड़ा से अपहृत व्यक्ति को कार में बैठाकर मारपीट करते हुए अपने साथ ले गए। इसके बाद तीन दिन तक उसे जयपुर शहर, टोंक, सवाई माधोपुर, कोटा और मध्यप्रदेश तक ले जाते रहे और उसके मोबाइल से परिजनों से दो करोड़ रुपए की फिरौती मांगते रहे।

Post Comment

Comment List

Latest News

न्यूयॉर्क में भारत और वाइशेग्राद समूह की पहली विदेश मंत्री बैठक; व्यापार, सुरक्षा और तकनीक समेत सहयोग बढ़ाने पर सहमति न्यूयॉर्क में भारत और वाइशेग्राद समूह की पहली विदेश मंत्री बैठक; व्यापार, सुरक्षा और तकनीक समेत सहयोग बढ़ाने पर सहमति
संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान भारत और मध्य यूरोपीय वाइशेग्राद समूह (V4 - स्लोवाकिया, पोलैंड, चेक गणराज्य, हंगरी) के विदेश...
पोकलेन मशीन गहरी खाई में गिरी : ऑपरेटर की मौत, जानें पूरा मामला
जिस आंचल ने दिया था छांव का सुकून, उसी ने उजाड़ दी सांझ: जयपुर में पोते ने की बुजुर्ग दादी की निर्मम हत्या
34 दिन बाद राजस्थान के 309 नगरीय निकायों से हटी आचार संहिता
उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 आईएएस अधिकारियों के तबादले, नौ जिलों के जिलाधिकारी बदले गए
ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान संयुक्त राष्ट्र महासभा के लिए न्यूयॉर्क रवाना, युद्ध खत्म करने और वैश्विक विश्वास बहाली की उम्मीद जताई
जयपुर में 24 से 27 सितंबर तक ENT की राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस, AI-रोबोटिक सर्जरी पर होगा फोकस