ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का झांसा देकर 3.81 करोड़ की साइबर ठगी, आरोपी फैजाबाद से गिरफ्तार

20 लाख रुपये पहुंचे लाभार्थी खाते में

ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का झांसा देकर 3.81 करोड़ की साइबर ठगी, आरोपी फैजाबाद से गिरफ्तार
साइबर क्राइम ब्रांच ने ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का झांसा देकर 3.81 करोड़ रुपए की ठगी के मामले में अयोध्या निवासी आलोक को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने विदेशी कंपनी की नकल कर फर्जी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म बनाया और टेलीग्राम के जरिए निवेश कराया।

जयपुर। साइबर क्राइम ब्रांच ने ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का झांसा देकर करोड़ों रुपए की साइबर ठगी के मामले में एक आरोपी आलोक निवासी फैजाबाद, अयोध्या उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया है। एडीजी साइबर क्राइम वीके सिंह ने बताया कि 5 अक्टूबर 2025 को दर्ज रिपोर्ट में परिवादी ने बताया कि वह ऑनलाइन ट्रेडिंग एवं निवेश के संबंध में गूगल सर्च इंजन पर जानकारी प्राप्त कर रहा था। इसी दौरान उसे सीएमसी फॉरेक्स/सीएमसी ग्लोबल सीएस के नाम से ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म की जानकारी मिली। आरोपियों ने खुद को उक्त कम्पनी के भारत स्थित कस्टमर केयर अथवा मैनेजमेंट से संबंधित बताते हुए टेलीग्राम के माध्यम से परिवादी से संपर्क किया। ऑनलाइन ट्रेडिंग में कम समय में अधिक मुनाफे का लालच देकर उससे अलग-अलग बैंक खातों में  3 करोड़ 81 लाख 37 हजार 677 रुपए ट्रांसफर करवा लिए गए।

विदेशी कंपनी का प्रतिरूपण कर तैयार किया फर्जी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म :

साइबर ठगों ने प्रतिष्ठित विदेशी ट्रेडिंग कंपनी सीएमसी का प्रतिरूपण करते हुए उससे मिलती-जुलती वेबसाइट और फर्जी ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म तैयार किया था। इसके बाद खुद को कंपनी के भारत स्थित कस्टमर केयर एवं मैनेजमेंट से जुड़ा बताकर लोगों को अपने जाल में फंसाया जाता था। आरोपियों ने परिवादी को विभिन्न कंपनियों में निवेश करने के लिए टेलीग्राम के माध्यम से लगातार ट्रेडिंग संबंधी निर्देश दिए। शुरुआत में विश्वास जीतने के लिए परिवादी द्वारा निवेश की गई छोटी रकम में से कुछ राशि वापस कर दी गई। इससे परिवादी को प्लेटफॉर्म के वास्तविक होने का भरोसा हो गया और उसने आगे अधिक रकम निवेश करना शुरू कर दिया।

20 लाख रुपये पहुंचे लाभार्थी खाते में :

Read More कैग की रिपोर्ट पर वित्त विभाग ने मांगी कार्रवाई रिपोर्ट, संबंधित विभागों को कार्रवाई कर रिपोर्ट देने के निर्देश

अनुसंधान के दौरान, पुलिस द्वारा बैंक रिकॉर्ड और मनी ट्रेल का विश्लेषण किया जा रहा है। इसी क्रम में एक लाभार्थी बैंक खाते का संबंध शिव बेकर्स एंड फास्ट फूड से सामने आया है। इस खाते में परिवादी से ठगी कर 20 लाख रुपए प्राप्त हुए थे। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि ठगी की रकम आगे किन-किन बैंक खातों में पहुंचाई गई।

Read More जयपुर एयरपोर्ट : 20 घंटे देरी से जाएगी दुबई की फ्लाइट, यात्री परेशान

Post Comment

Comment List

Latest News

एमबीएस अस्पताल की एम्बुलेंस सेवा खुद बीमार, 14 साल पुरानी गाड़ियों से ढो रहे गंभीर मरीज एमबीएस अस्पताल की एम्बुलेंस सेवा खुद बीमार, 14 साल पुरानी गाड़ियों से ढो रहे गंभीर मरीज
एडवांस लाइफ सपोर्ट की जरूरत, बेसिक सुविधाओं से चल रहा काम; 5 में से 2 एम्बुलेंस अगले साल होंगी एक्सपायर।...
असर खबर का : पाइप लाइन लीकेज हुआ दुरूस्त, पेयजल आपूर्ति सुधरेगी
मुख्य सचिव से पुलिस महानिदेशक की शिष्टाचार भेंट, कानून व्यवस्था, साइबर अपराध नियंत्रण और सामुदायिक पुलिसिंग पर हुई चर्चा
एड्रियनज्वेल फ्यूचर स्टार कप अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट, आरडी क्रिकेट एकेडमी ने कोडाई स्पोर्ट्स एकेडमी को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी
BRICS समिट में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली पहुंचे जिनपिंग, मोदी के साथ करेंगे द्विपक्षीय बैठक
इंटरनेशनल मार्केट की तेजी का असर : चांदी हुई महंगी और सोना स्थिर, जानें क्या है भाव
सीनियर ट्रायो सीरीज : मयंक और वीरेन के अर्धशतक से एसआर क्रिकेट एकेडमी फाइनल में