अभिषेक बनर्जी के कार्यालय पर क्यों लगा ताला? हाईकोर्ट ने सरकार से मांगी रिपोर्ट

बनर्जी का कार्यालय 3 महीने से है बंद

अभिषेक बनर्जी के कार्यालय पर क्यों लगा ताला? हाईकोर्ट ने सरकार से मांगी रिपोर्ट
तृणमूल कांग्रेस नेता अभिषेक बनर्जी के कैमॅक स्ट्रीट स्थित बंद कार्यालय पर कलकत्ता हाईकोर्ट ने पश्चिम बंगाल सरकार से रिपोर्ट तलब की है। हालांकि, कार्यालय तुरंत खुलवाने की मांग खारिज कर दी गई। याचिका में तीन सितंबर से बंद कार्यालय में पंखे-लाइटें चालू रहने और हादसे की आशंका जताई गई। अब मामले की अगली सुनवाई 23 नवंबर को होगी।

कोलकाता। कलकत्ता उच्च न्यायालय में मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के कैमॅक स्ट्रीट स्थित कार्यालय को बंद किए जाने की स्थिति को लेकर पश्चिम बंगाल सरकार से एक रिपोर्ट मांगी है। हालांकि, अवकाशकालीन पीठ ने कार्यालय को तुरंत फिर से खुलवाने के लिए तत्काल सुनवाई की याचिका को खारिज करते हुए मामले को नियमित पीठ के पास भेज दिया है और अगली सुनवाई 23 नवंबर के लिए निर्धारित की गई है।

सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता के पक्ष ने दलील दी कि गत तीन सितंबर से बंद पड़े इस कार्यालय के अंदर पंखे और लाइटें लगातार चालू हैं, जिससे बिजली की अनावश्यक खपत के साथ-साथ किसी बड़ी दुर्घटना का भी खतरा बना हुआ है। वहीं, संपत्ति के मालिक की ओर से दावा किया गया कि मार्च 2020 में हुए लीज समझौते के अनुसार बिना कंप्लीशन सर्टिफिकेट के ही परिसर पर कब्जा कर लिया गया था। दूसरी ओर, तृणमूल नेतृत्व ने इन सभी बेदखली के प्रयासों को राजनीतिक रूप से प्रेरित बताया है।

 

 

Read More युद्ध की बदलती चुनौतियों के लिए सेना को नई प्रौद्योगिकी और ताकत से लैस करने पर जोर: राजनाथ सिहं

Tags: abhishek

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

बैंकॉक जाने की थी तैयारी, बैग खुलते ही उड़े अधिकारियों के होश; 3.5 करोड़ की विदेशी मुद्रा जब्त बैंकॉक जाने की थी तैयारी, बैग खुलते ही उड़े अधिकारियों के होश; 3.5 करोड़ की विदेशी मुद्रा जब्त
एयरपोर्ट पर विदेशी मुद्रा की बड़ी खेप पकड़ी गई। डीआरआई ने खुफिया सूचना पर बैंकॉक जा रहे सात यात्रियों को...
छठ पर घर जाने वालों के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा, स्पेशल ट्रेन होगी संचालित
भजनलाल शर्मा ने स्नेह मिलन समारोह में आमजन से की मुलाकात, राजस्थानी संस्कृति और सामाजिक सौहार्द की दिखी झलक
अभिषेक बनर्जी के कार्यालय पर क्यों लगा ताला? हाईकोर्ट ने सरकार से मांगी रिपोर्ट
धान खरीद का लक्ष्य अधूरा, किसानों को भुगतान भी नहीं! सैलजा ने भाजपा सरकार को घेरा
समदड़ी-भीलड़ी रेलखंड पर 220 किमी ट्रैक नवीनीकरण पूरा, भारतीय रेल में ट्रैक क्वालिटी इंडेक्स सर्वोच्च
दिल्ली में अब यमुना की लहरों पर दौड़ेगा क्रूज, जानिए कितना होगा किराया