अखिलेश यादव ने साधा भाजपा पर निशाना, मृतक BLO के परिजनों को दिया 2 लाख का चेक, सरकार को बताया माफिया जीवी पार्टी

EC और BJP मिले हुए हैं

अखिलेश यादव ने साधा भाजपा पर निशाना, मृतक BLO के परिजनों को दिया 2 लाख का चेक, सरकार को बताया माफिया जीवी पार्टी

पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने शनिवार को एक प्रेसवार्ता में एसआईआर (SIR) प्रक्रिया को लेकर केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार पर कड़ा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि “चुनाव आयोग और भाजपा दोनों मिले हुए हैं। सरकार को SIR करवाने की इतनी जल्दी है कि नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों तक को इसकी मदद में लगा दिया गया है।”

पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने शनिवार को एक प्रेसवार्ता में एसआईआर (SIR) प्रक्रिया को लेकर केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार पर कड़ा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि “चुनाव आयोग और भाजपा दोनों मिले हुए हैं। सरकार को SIR करवाने की इतनी जल्दी है कि नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों तक को इसकी मदद में लगा दिया गया है।”

लखनउ। उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने एसआईआर को लेकर एक बार फिर केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि, चुनाव आयोग और भाजपा दोनों मिले हुए हैं। इसके आगे अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा कि, आखिर क्यों केंद्र सरकार को एसआईआर करवाने की इतनी जल्दी है, इसके लिए इनको नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों तक को सहायक बनाना पड़ा। 

दरअसल, शनिवार को लखनउ में अखिलेश यादव ने प्रेसवार्ता के दौरान इस प्रकार का बयान दिया और साथ मलिहाबाद के मृतक बीएलओ विजय कुमार वर्मा की पत्नी और उनके बेटे को आर्थिक सहायता के देते हुए 2 लाख रूपए का चेक भी दिया। इस दौरान अखिलेश यादव ने मीडिया से कहा कि, सरकार अधिकारियों पर दबाव बना रही है कि, वो विजय कुमार की मौत ड्यूटी के दौरान नहीं हुई ये बात साबित करें। 

इसके आगे अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए पार्टी को माफिया जीवी पार्टी बताया। अखिलेश यादव ने आरोप लगाते हुए कहा कि, भाजपा ने नोएडा की एक कंपनी हायर कर रखी है जो उनके लिए काम करती है। अखिलेश यादव ने कहा कि, एसआईआर पूरी होने के बाद जब फाइनल लिस्ट आएगी तो उसमें से समाजवार्दी पार्टी के ​कई लोगों के नाम कटे हुए होंगे। 

Read More मां ने बेटा-बेटी को हथौड़े से मारा, फिर खुद ने किया आत्महत्या का प्रयास : ससुर को फोन पर बोली- मुझे कैंसर है, मैं मरने जा रही हूं

 

Read More हिमाचल में भीषण सड़क हादसा : बस गहरी खाई में गिरी, 14 की मौत

समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा है कि दलित लेखपाल के आत्महत्या के मामले को लोकसभा में उठाया जायेगा। यादव शुक्रवार देर शाम मृतक लेखपाल के आवास पहुंचे और उनके परिजनो का ढांढस बंधाया। इस अवसर पर उन्होने मृतक के परिजनो को दो लाख रुपये का चेक सौंपा। उन्होने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मृतक दलित  बीएलओ का मुद्दा लोकसभा में उठाया जाएगा। दलित लेखपाल की आत्महत्या के लिए जो भी दोषी अधिकारी हैं उन पर अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई। 

Read More जहां ना पहुंचे रेलगाड़ी, वहां पहुंचे मारवाड़ी : अमित शाह

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि एसआईआर के लिये बिना प्रशिक्षण के ही बीएलओ की ड्यूटी लगायी गयी है, जिससे वह दबाव में काम कर रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि इस समय शादी विवाह का समय है। चुनाव आयोग भाजपा के दबाव में आकर एसआईआर का खेल खेल रहा है। यहां निर्वाचन आयोग पूरी तरह से भाजपा के दबाव में काम करता नजर आ रहा है।

बिहार के मुद्दे को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव हारे नहीं बल्कि उन्हें हराया गया है। बिहार में भी एसआईआर का ङ्क्षढढोरा पीटा गया। घुसपैठियों का खौफ दिखाया गया लेकिन एक भी घुसपैठिया अब तक नहीं मिला।

उल्लेखनीय है कि फतेहपुर जिले के ङ्क्षबदकी थाना क्षेत्र के खजुआ निवासी दलित लेखपाल सुधीर  ने 25 नवंबर को घर के भीतर आत्महत्या कर ली थी। लेखपाल सुधीर की शादी 26 नवंबर को होनी थीं। सुधीर की मौत को लेकर प्रदेश भर के लेखपाल हड़ताल पर चले गए हैं। उनका कहना है कि जब तक सुधीर के परिजनों को इंसाफ नहीं मिल जाता तब तक हड़ताल जारी रहेगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी की अध्यक्षता में पीडब्ल्यूडी की अहम बैठक, बजट घोषणाओं की प्रगति पर मंथन उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी की अध्यक्षता में पीडब्ल्यूडी की अहम बैठक, बजट घोषणाओं की प्रगति पर मंथन
दिया कुमारी की अध्यक्षता में बुधवार को पीडब्ल्यूडी मुख्यालय में  समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य बजट में...
Weather Update : प्रदेश में आज से फिर बदलेगा मौसम, बादल छाने के आसार 
रोहित वेमुला के सवाल खत्म नहीं हुए : यह लड़ाई लड़ते रहना हमारी जिम्मेदारी, राहुल गांधी ने कहा- देश में सपने देखने का सबको बराबर का हक
PFMS के e-UC पोर्टल से अब ऑनलाइन भेजे जाएंगे उपयोगिता प्रमाण-पत्र, वित्त विभाग ने जारी किया परिपत्र
पैंथरों की हरकत पर नजर रखेगा जीएसएस रेडियो कॉलर
सुरों में सजी जीवन की सीख : JLF में गौर गोपाल दास का राग–वैराग्य, कहा- हर जीवन एक अधूरी धुन की तरह है, जिसमें कोई न कोई बोझ छुपा होता है
असर खबर का : पशु चिकित्सा केन्द्र पर लगा मिला ताला, अधिकारी से मांगा स्पष्टीकरण