कर्नाटक में सीएम का ऐलान आज संभव

सिद्धारमैया के नाम पर बनी सहमति की संभावना 

कर्नाटक में सीएम का ऐलान आज संभव
इससे पूर्व राहुल गांधी दोपहर 12 बजे कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे से मिलने उनके आवास पर पहुंचे। उनके साथ कर्नाटक के प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला तथा पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल भी मौजूद थे।

नई दिल्ली। कर्नाटक के मुख्यमंत्री का ऐलान बुधवार को किया जा सकता है। बुधवार को बेंगलुरु में कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। वहीं मल्लिकार्जुन खड़गे विधायक दल के नेता का ऐलान करेंगे। मंगलवार शाम सीएम पद के दोनों दावेदार डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से उनके घर जाकर मिले।

खड़गे के घर पहुंचे राहुल 
इससे पूर्व राहुल गांधी दोपहर 12 बजे कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे से मिलने उनके आवास पर पहुंचे। उनके साथ कर्नाटक के प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला तथा पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल भी मौजूद थे। 

शिवकुमार को डिप्टी सीएम बनाया जाएगा!
इस बीच सूत्रों के हवाले से खबर यह भी है कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद के लिए सिद्धारमैया का नाम लगभग तय हो गया है। डीके शिवकुमार को लोकसभा चुनाव तक इंतजार करने को कहा है। तब तक उन्हें डिप्टी सीएम बनाया जाएगा और प्रदेश अध्यक्ष के साथ दो महत्वपूर्ण मंत्रालय दिए जाएंगे।

पद के लिए किसी को ब्लैकमेल नहीं करूंगा
बेंगलुरू। कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने नई दिल्ली रवाना होने से पहले मंगलवार को कहा कि वह मुख्यमंत्री पद हासिल करने के लिए किसी की पीठ में छुरा नहीं घोंपेंगे और न ही ब्लैकमेल करेंगे। राजनीति में, सब कुछ पर विचार करना पड़ता है। जड़ों के बिना, कोई फल नहीं होता है। हमारा एक संयुक्त घर है, हमारी संख्या 135 है। मैं यहां किसी को विभाजित नहीं करना चाहता। सोनिया गांधी हमारी आदर्श और आलाकमान मुख्यमंत्री का चेहरा तय करेंगे। अगर मैं योग्य हूं, तो वे मुझे जिम्मेदारियां देंगे। वे मुझे पसंद करते हों या नहीं, मैं पार्टी अध्यक्ष और एक जिम्मेदार व्यक्ति हूं। मैं पीठ में छुरा नहीं घोपूंगा और न ही ब्लैकमेल करूंगा क्योंकि मैं गलत इतिहास नहीं रचना चाहता। 

Read More गाजा में युद्धविराम के बावजूद हमले जारी, हमास ने अमेरिका और मध्यस्थों से नेतन्याहू को रोकने की अपील की

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी ने विजय से की मुलाकात : मौजूदा राजनीतिक हालात पर की चर्चा, चुनाव आयोग के खिलाफ इंडिया ब्लॉक का विशाल प्रदर्शन करने का लिया संकल्प राहुल गांधी ने विजय से की मुलाकात : मौजूदा राजनीतिक हालात पर की चर्चा, चुनाव आयोग के खिलाफ इंडिया ब्लॉक का विशाल प्रदर्शन करने का लिया संकल्प
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और टीवीके प्रमुख सी. जोसेफ विजय से मुलाकात कर राजनीतिक हालात पर...
कल्याण और स्वतंत्रता ही मानव विकास का मुख्य आधार, बागड़े ने कहा- समुदाय में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए सभी मिलकर करे कार्य
श्रीगंगानगर बालिका यौन शोषण प्रकरण : 22 आरोपियों पर आरोप तय, 4 अब भी फरार
राजस्थान के 31 जिलों में चारे-पानी का संकट : पंजाब-हरियाणा से मांगी मदद, भजनलाल शर्मा ने राहत कार्य तेज करने के दिए निर्देश
दिल्ली में अराजक तत्वों की कोशिश विफल : भीड़तंत्र पर लोकतंत्र की जीत, पात्रा ने कहा- भारत शांत है और सुशासन के साथ बढ़ रहा आगे
जयपुर से मुंबई-बेंगलुरु के लिए उड़ान भरेगी अकासा एयर, 15 अक्टूबर से उदयपुर की भी मिलेगी कनेक्टिविटी
एसएमएस मेडिकल कॉलेज में राज्य स्तरीय समारोह, मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर