मुंबई में गंभीर श्रेणी में एक्यूआई : कई इलाकों में छाया घना कोहरा, धूल साफ करने के लिए हाई टेक मशीनें तैनात

छिड़काव करने वाले वाहन चलाए जा रहे

मुंबई में गंभीर श्रेणी में एक्यूआई : कई इलाकों में छाया घना कोहरा, धूल साफ करने के लिए हाई टेक मशीनें तैनात

शहर में पीएम2.5 का स्तर 146 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया है, जो स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा माना जाता है।

मुंबई।देश की आर्थिक नगरी मुंबई में बड़े हिस्सों में घनी धुंध छायी रही। शहर का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) तेजी से बढ़कर 309 तक पहुंच गया, जिससे सायन और वडाला जैसे कुछ इलाकों में वायु गुणवत्ता 'गंभीर' से भी खराब होकर गंभीर स्तर पर पहुंच गया। शहर में पीएम2.5 का स्तर 146 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया है, जो स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा माना जाता है। इसका सबसे अधिक असर बच्चों और मरीजों पर पड़ सकता है।

शहर में प्रदूषण बढ़ने के मुख्य कारणों में वाहनों से निकलने वाला धुआं, निर्माण कार्यों से उड़ने वाली धूल और औद्योगिक गतिविधियां शामिल हैं। मौसम  विभाग (आईएमडी) के अनुसार शहर में आज दोपहर या शाम तक आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। शहर का तापमान 21 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। यह तापमान पिछले एक सप्ताह की तुलना में थोड़ा अधिक है, जो मौसम में धीरे-धीरे बदलाव का संकेत देता है। प्रदूषण से निपटने के लिए बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने कदम तेज कर दिए हैं। बीएमसी ने सड़कों की धूल साफ करने के लिए 28 हाई-टेक मशीनें तैनात की हैं, वहीं हवा में मौजूद सूक्ष्म कणों को कम करने के लिए छिड़काव करने वाले वाहन चलाये जा रहे हैं।

Tags: aqi

Post Comment

Comment List

Latest News

कांग्रेस-डीएमके में सीट शेयरिंग फाइनल: कांग्रेस 28 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, गठबंधन की औपचारिकताएं पूरी  कांग्रेस-डीएमके में सीट शेयरिंग फाइनल: कांग्रेस 28 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, गठबंधन की औपचारिकताएं पूरी 
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए डीएमके और कांग्रेस के बीच सीट-शेयरिंग का फॉर्मूला फाइनल हो गया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन...
जेन-Z के विद्रोह से बैलेट तक, नेपाल में आज आम चुनाव: युवा लहर जीतेगी या दिग्गज नेता, नेपाल चुनाव से पहले पूर्व पीएम केपी ओली का बड़ा बयान 
होली पर सफाई का औचक निरीक्षण : रात में फील्ड में पहुंचे निगम आयुक्त, शहर को साफ एवं स्वच्छ बनाने के लिए स्पेशल टीमों का किया गठन
लगातार तीन दिन की बड़ी गिरावट के बाद शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 414 अंक की बढ़त के साथ 79,530 पर खुला
खाड़ी देशों में युद्ध के हालात से फ्लाइट्स संचालन प्रभावित: यात्रियों की चिंता बढ़ी, जानें दिल्ली से जयपुर तक आज कितनी फ्लाइट्स कैंसिल
अमेरिका-इजराइल v/s ईरान: महायुद्ध का 5वां दिन; ईरानी युद्धपोत पर अमेरिकी पनडुब्बी का हमला, सौ लोगों की मौत, कई लोग लापता
योजनाओं का आमजन तक पहुंचे लाभ : विभाग में नवनियुक्त कार्मिकों के प्रशिक्षण पर भी दिया जोर, समित शर्मा ने अधिकारियों को प्रगति बढ़ाने के दिए निर्देश