अरविंद केजरीवाल ने राहत शिविरों का लिया फीडबैक : सरकार से किया लोगों को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने का आग्रह, कहा- लोगों को आ रही है कई प्रकार की समस्याएं 

राज्यों में राहत पहुंचाने की आवश्यकता है

अरविंद केजरीवाल ने राहत शिविरों का लिया फीडबैक : सरकार से किया लोगों को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने का आग्रह, कहा- लोगों को आ रही है कई प्रकार की समस्याएं 

पीने के पानी की समस्या है। सरकार से निवेदन है कि जो राहत शिविर हैं। वहां सारी सुविधायें उपलब्ध करायी जाएं।

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बाढ़ से प्रभावित होकर राहत शिविर में आये लोगों को सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराने का सरकार से आग्रह किया है। केजरीवाल ने राहत शिविर का फीडबैक लेने के बाद कहा कि पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं और कई इलाकों में पानी भर गया है। उन्होंने कहा कि यमुना के तट पर रहने वाले लोग घर खाली कर के राहत शिविरों में रहने आये हैं, जहां पर उन लोगों को कई प्रकार की समस्याएं आ रही है। उन्हें खाना समय पर नहीं मिल रहा है, पीने के पानी की समस्या है। सरकार से निवेदन है कि जो राहत शिविर हैं। वहां सारी सुविधायें उपलब्ध करायी जाएं।

उन्होंने कहा कि नालों की सफाई समय पर नहीं हो पाने के कारण कई इलाकों में सीवर बैक मार रहा है। कई इलाकों में पीने का पानी नहीं आ रहा है। सरकार को लोगों के लिए सभी सुविधाएं उपलब्घ कराने चाहिए। केजरीवाल ने कहा कि इस समय पूरा उत्तर भारत बाढ से ग्रसित है। सरकार से आग्रह है कि जनता को राहत पहुंचाने के लिए जितना संभव हो सके करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रभावित सभी राज्यों में राहत पहुंचाने की आवश्यकता है।

Tags: kejriwal

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर सहित कई जिलों में सुबह हुई बारिश : तापमान में आई गिरावट, चूरू में करंट से पिता-पुत्र की मौत जयपुर सहित कई जिलों में सुबह हुई बारिश : तापमान में आई गिरावट, चूरू में करंट से पिता-पुत्र की मौत
राजस्थान में छाए पश्चिमी विक्षोभ के कारण बुधवार को भी कई जिलों में मौसम बदला और इसके असर से कहीं...
2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों की जिलों में तैनाती, असिस्टेंट कलेक्टर पद पर पोस्टिंग 
कांग्रेस का गंभीर आरोप : अमेरिका को खुश करने के लिए केंद्र सरकार ने दी पाकिस्तान को 'क्लीन चिट', बयान को बताया राष्ट्रविरोधी
ईरान ने दिखाई दरियादिली: जापानी सुपरटैंकर ने पार किया होर्मुज जलडमरूमध्य, आवागमन निर्धारित समुद्री गलियारों और ईरानी अनुमति के तहत ही होगा संभव 
एसएमएस अस्पताल के ई एन टी विभाग का बड़ा अपग्रेड, मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने किया लोकार्पण 
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: मुख्य निर्वाचन अधिकारी की बड़ी घोषणा, ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं वाले क्षेत्रों में दोबारा होगा मतदान 
त्रिपुरा में भीषण तूफान और बारिश का कहर : 1,534 घर क्षतिग्रस्त ; जनजीवन अस्त व्यस्त, बचाव और राहत कार्य जारी