आप का दिल्ली प्लान : पिछली बार जहां फंसा था पेच, अब उन्हीं सीटों पर अरविंद केजरीवाल का फोकस 

आप को केजरीवाल की जरूरत क्यों पड़ी

आप का दिल्ली प्लान : पिछली बार जहां फंसा था पेच, अब उन्हीं सीटों पर अरविंद केजरीवाल का फोकस 

रैली खत्म होते-होते यह साफ हो गया कि आखिर हरि नगर विधानसभा क्षेत्र में आप को केजरीवाल के बूस्टर डोज की जरूरत क्यों पड़ी। 

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल इन दिनों दिल्ली चुनाव में रोज तीन रैलियां कर रहे हैं। बीते शाम को उन्होंने हरि नगर के घंटा चौक पर एक रैली की। यहां महिला मतदाताओं की अच्छी खासी संख्या देखने को मिली। रैली के मंच के पीछे सफेद झंडों पर लाल बैट का निशान लहराता दिखा। ये झंडे आप की मौजूदा विधायक राजकुमारी ढिल्लो के विद्रोह को दिखा रहे थे। रैली के दौरान अरविंद केजरीवाल ने जनता को संबोधित किया तो वहीं ढिल्लो ने उनके खिलाफ नारे लगाए। रैली खत्म होते-होते यह साफ हो गया कि आखिर हरि नगर विधानसभा क्षेत्र में आप को केजरीवाल की जरूरत क्यों पड़ी। 

आप के सूत्रों के मुताबिक हाल ही में पार्टी के आंतरिक सर्वे में ढिल्लो और उनके परिवार के खिलाफ कड़ी एंटी-इनकम्बेंसी निकलकर सामने आई। इसके चलते आखिरी समय में आप ने ढिल्लो की जगह सुभाष नगर वार्ड की पार्षद सुरिंदर सेतिया को टिकट दे दिया। केजरीवाल ने जनता से कहा कि सेतिया के पास मेरा डायरेक्ट नंबर है। वो आपकी समस्या मुझसे सीधे साझा करेंगे और हम उसे हल करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि आप दिल्ली में सरकार बनाने जा रही है। अगर किसी और पार्टी के विधायक को चुनेंगे, तो वो हमसे लड़ाई ही करते रहेंगे और आपके लिए कुछ काम नहीं करेंगे। इसके बाद केजरीवाल ने मादीपुर में राखी बिड़लान और राजौरी गार्डन में धनवती चंदेला के लिए भी रैलियां कीं।

केजरीवाल का प्रचार अभियान और रणनीति  
दिल्ली चुनाव की घोषणा के बाद इस हफ्ते से केजरीवाल ने अपनी जनसभाएं शुरू की हैं। वे हर रोज तीन सभाएं या स्ट्रीट मीटिंग कर रहे हैं। अब तक उन्होंने पटपड़गंज, त्रिलोकपुरी, आदर्श नगर और विश्वास नगर जैसी सीटों पर जनसभाएं की हैं। जहां विश्वास नगर आप का गढ़ रहा है और इसे जीतने की कोशिश की जा रही है, वहीं पटपड़गंज में पार्टी अवध ओझा के जरिए सीट हासिल करना चाहती है। त्रिलोकपुरी में आप ने मौजूदा विधायक को बदलकर अंजना पर्चा को उतारा है और आदर्श नगर में जीत का मार्जिन बढ़ाने का लक्ष्य है।  इस दौरान केजरीवाल अपने खुद के विधानसभा क्षेत्र में बंद कमरे में बैठकों पर फोकस कर रहे हैं। दूसरी ओर पार्टी के वरिष्ठ नेता उन विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार कर रहे हैं, जिन्हें आप के लिए फेवरेबल माना जा रहा है। 

आने वाले दिनों में केजरीवाल दक्षिण दिल्ली के देवली और पूर्वी दिल्ली के जंगपुरा में रैलियां करेंगे। बता दें कि जंगपुरा से मनीष सिसोदिया चुनाव लड़ रहे हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आप सांसद संजय सिंह पदयात्रा, रोड शो और सभाएं कर रहे हैं। पंजाब के कई मंत्री और अन्य राज्यों के आप नेताओं को भी अलग-अलग सीटों की जिम्मेदारी दी गई है। सूत्रों के अनुसार, केजरीवाल की रैलियों के पहले फेज के बाद रणनीति को फिर से परखा जा सकता है। चुनाव प्रचार के आखिरी हफ्ते में केजरीवाल रोड शो कर सकते हैं और पार्टी के कम्युनिकेशन वॉरफेयर को लीड करेंगे। जल्द ही आप अपना घोषणा पत्र या केजरीवाल गारंटी कार्ड जारी करेगी जिसके जरिए पार्टी के अभियान को और मजबूती देने का प्लान है।

Read More UPSC सिविल सेवा की परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी: अनुज अग्निहोत्री ऑल इंडिया टॉपर, राजेश्वरी को दूसरी रैंक और तीसरे नंबर पर एकांश ढुल

 

Read More वायु सेना का सुखोई-30 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त: दोनों पायलटो की मौत, बचाव और राहत कार्य जारी

Tags:  

Post Comment

Comment List

Latest News

ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में आश्वस्त किया कि भारत की ईंधन आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने...
ईरान-इजराइल संघर्ष: हैकर्स ने बनाया इजरायल की 'अकादमी ऑफ द हिब्रू लैंग्वेज' वेबसाइट को निशाना, लिखा विवादित संदेश—''हिब्रू सीखने की कोई ज़रूरत नहीं, नहीं पड़ेगी इसकी आवश्यकता''
गोविंद सिंह डोटासरा-टीकाराम जूली ने गैस दाम को लेकर केंद्र पर बोला हमला, जनता पर आर्थिक हमला करने का लगाया आरोप
एमआई रोड व्यापार मंडल का होली स्नेह मिलन 18 मार्च को, बाजार की समस्याओं के समाधान के लिए तीन चरणों में तैयार होगा रोडमैप
जयपुर में हाई ड्रामा : 100 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ी महिला ने लगाई जान देने की धमकी, नगर निगम कर्मचारियों के सस्पेंशन की मांग
शिक्षा मंत्री ने निकाली आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश की लॉटरी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर सरकार का जोर
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला: एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने की संभावनाओं पर दें ध्यान, 'माइंडसेट' बदलने की दी सलाह