भाजपा ने किया पर्यवेक्षकों का एलान, राजस्थान के पर्यवेक्षक होंगे राजनाथ, विनोद तावड़े और सरोज पांडे

भाजपा ने किया पर्यवेक्षकों का एलान, राजस्थान के पर्यवेक्षक होंगे राजनाथ, विनोद तावड़े और सरोज पांडे

तीनों विधानसभा चुनाव वाले राज्य के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है।

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने तीन हिंदी भाषीय प्रदेशों में स्पष्ट जनादेश के बाद मुख्यमंत्री के नाम को लेकर मंथन जारी है। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरूण सिंह ने तीनों राज्यों के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी है। राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के लिए तीन-तीन पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है। 

राजस्थान के लिए रक्षा मंत्री सहित तीन नाम

राजस्थान विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को स्पष्ट जनादेश मिलने के बाद मुख्यमंत्री नाम के लिए राष्ट्रीय स्तर मंथन जारी है। इसी बीच राजस्थान के लिए तीन पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी गई है। तीन नामों में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विनोद तावड़े, सरोज पांडे को पर्यवेक्षक नियुक्त किए है। 

मध्यप्रदेश के लिए भी बनाए पर्यवेक्षक

Read More मानवीय कार्यकर्ता सीरिया के तटीय इलाकों में हिंसा से उबरने में कर रहे हैं मदद, कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित : संयुक्त राष्ट्र

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणाम के बाद मुख्यमंत्री के नाम को लेकर मंथन वहां भी जारी है। मध्यप्रदेश के लिए आशा लाकड़ा, के. लक्ष्मण और मनोहर लाल को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। 

Read More दक्षिण पूर्व एशिया से 266 भारतीय छूटकर पहुंचे भारत, साइबर अपराध केंद्रों में फंसे थे भारतीय 

छत्तीसगढ़ के लिए भी पर्यवेक्षकों का एलान

Read More धुलंडी के दिन दोपहर 2 बजे तक बंद रहेगी मेट्रो 

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनावों के बाद भारतीय जनता पार्टी को स्पष्ट जनादेश मिला है। जिसके बाद तीन पर्यवेक्षकों को नियुक्ति की गई है। जिसमें अर्जुन मुण्डा, सर्वानंद सोनेवाल, दुष्यंत कुमार गौतम का नाम है।

Post Comment

Comment List

Latest News

अशोक गहलोत ने दी होली की शुभकामनाएं, कहा- यह पर्व सौहार्द तथा सामाजिक समरसता को और अधिक करे मजबूत अशोक गहलोत ने दी होली की शुभकामनाएं, कहा- यह पर्व सौहार्द तथा सामाजिक समरसता को और अधिक करे मजबूत
मैं कामना करता हूं कि यह पर्व भाईचारे, सौहार्द तथा सामाजिक समरसता को और अधिक मजबूत करे तथा सभी में...
प्रदेश में हर्षोल्लास से मनाई होली : विभिन्न रंगों में रंगे नजर आए विदेशी सैलानी, ढोल-नगाड़ों की थाप पर किया डांस
भजनलाल शर्मा ने होली पर किया पूजन, मंत्रोच्चार के बीच किया होलिका दहन 
भारत ने बलूचिस्तान में ट्रेन अपहरण की घटना को लेकर पाकिस्तान के बयानों को किया खारिज
डिप्टी सीएम दीया कुमारी के सिविल लाइंस कार्यालय पर फूलों संग होली कार्यक्रम का आयोजन, राधा कृष्ण और मातृ शक्ति के संग मनाई फूलों वाली होली
राजभवन में हुआ होलिका दहन : राज्यपाल बागडे ने किया होलिका दहन, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
होली पर राष्ट्र रंग में रंग जाएं हम सब लोग, विविधताओं में भरे देश को एकता के सूत्र में बांधने का काम करते हैं पर्व : शेखावत