भाजपा ने यूईआर-2 मामले में दिल्ली देहात के लोगों को दिया धोखा : टोल से राहत नहीं मिलने पर की भाजपा की आलोचना, आप ने कहा- यह तो होना ही था

वादा करके लोगों को धोखा देना भाजपा की आदत 

भाजपा ने यूईआर-2 मामले में दिल्ली देहात के लोगों को दिया धोखा : टोल से राहत नहीं मिलने पर की भाजपा की आलोचना, आप ने कहा- यह तो होना ही था
आप ने कहा कि नरेन्द्र मोदी की सभा में भीड़ जुटाने के लिए भाजपा ने झूठ बोला था कि यूईआर-2 स्थित बक्करवाला-मुंडका पर दिल्ली देहात के लोगों को टोल नहीं देना होगा।

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा में भीड़ जुटाने के लिए भाजपा ने झूठ बोला था कि यूईआर-2 स्थित बक्करवाला-मुंडका पर दिल्ली देहात के लोगों को टोल नहीं देना होगा। आप के दिल्ली प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने यूईआर-2 पर दिल्ली देहात के लोगों को टोल से कोई राहत नहीं मिलने पर भाजपा की आलोचना करते हुए कहा कि यह तो होना ही था।

वादा करके लोगों को धोखा देना भाजपा की आदत है। अब दिल्ली देहात के ग्रामीणों को पड़ोसी गांव में जाने के लिए यूईआर-2 पर 235 रुपए टोल देने ही होंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा विधायक ने तो सिर्फ प्रधानमंत्री के उद्घाटन कार्यक्रम में भीड़ जुटाने के लिए झूठ बोल दिया था कि यूईआर-2 पर दिल्ली देहात के लोगों को टोल नहीं देना होगा।

भारद्वाज ने कहा कि भाजपा सरकार की खास आदत है कि इनके विधायक और सांसद हाथ उठा देते है, कहते हैं कि सरकार नहीं सुन रही है, जबकि सरकार इनकी पार्टी की होती है। आज गांव का आदमी सोच रहा है कि दिल्ली देहात को भाजपा ने क्या दिया? भारद्वाज ने कहा कि भाजपा जब दिल्ली नगर निगम और केंद्र में आई तो 2017 में बड़े स्तर पर दिल्ली में दुकानें सील की गई। लाखों दुकानदारों और दुकान पर काम करने वालो को बेरोजगार किया गया। तब से भाजपा के सांसद ऐसे ही बेवकूफ बना रहे हैं।

 

Read More मल्लिकार्जुन खड़गे की सरकार को चेतावनी : छात्रों के साथ कांग्रेस के नेताओं को कुचलने की कोशिश ना करे सरकार, नियंत्रण से बाहर हो जाएंगे हालात

Read More जोधपुर में 24 घंटे में दो प्रसूताओं की मौत, मातृ स्वास्थ्य तंत्र पर उठे गंभीर सवाल

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सवा करोड़ खर्च, फिर भी अधर झूल में तैर रहा  स्विमिंग पूल सवा करोड़ खर्च, फिर भी अधर झूल में तैर रहा स्विमिंग पूल
5 से 8 फीट गहराई से बच्चों और नए तैराकों की सुरक्षा पर चिंता।
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से नगरीय विकास और चिकित्सा मंत्रियों की शिष्टाचार भेंट, सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई मुलाकात
नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया को मिला नया नेतृत्व, सभी पदाधिकारी और कार्यकारिणी सदस्य निर्विरोध चुने गए
जयपुर में प्लास्टिक नोटों का ट्रायल : आरबीआई का बड़ा कदम, मौसम के हिसाब से परखी जाएगी करेंसी की मजबूती
फेड मीटिंग से पहले बाजार में हाहाकार : चांदी और सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव
ऑफिस टाइम की बारिश बनी आफत, दिल्ली की प्रमुख सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारों से लोग परेशान
नगर निगम की अनूठी पहल : शिवालयों में चढ़े पत्र-पुष्प अब नहीं जाएंगे कचरे में, शिवार्पणम के तहत मंदिरों के निर्माल्य से बनेगी जैविक खाद