यासीन मलिक के हलफनामे से भड़का सियासी बवाल : मनमोहन सिंह पर बीजेपी का हमला, कांग्रेस ने उछाला आरएसएस का पुराना कनेक्शन

कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने भाजपा के सवालों के दिए जवाब

यासीन मलिक के हलफनामे से भड़का सियासी बवाल : मनमोहन सिंह पर बीजेपी का हमला, कांग्रेस ने उछाला आरएसएस का पुराना कनेक्शन

कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने भाजपा के सवालों का जवाब देते हुए इसे वोट चोरी से ध्यान भटकाने का टूलकिट करार दिया

नई दिल्ली। आतंकवादी गतिविधियों के लिए धन मुहैया कराने के आरोप में आजीवन कारावास की सजा भुगत रहे जम्मू कश्मीर लिबरेशन फ्रंट-जेकेएलफ के आतंकवादी यासीन मलिक के हलफनामे पर मचे राजनीतिक घमासान के बीच कांग्रेस ने इसे राजनीतिक मुद्दा बनाने को भाजपा की हताशा करार दिया और कहा कि ऐसा कर वह वोट चोरी से ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है।

हलफनामे में कथितरूप से दावा किया गया है कि उसने 2006 में पाकिस्तान जाकर लश्कर-ए-तैयबा सरगना और 26/11 हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज सईद से आईबी के विशेष निदेशक वीके जोशी के कहने पर मुलाकात की थी और वापसी पर तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने उससे मिलकर 'थैंक्यू 'कहा था। इसके बाद भाजपा ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि यह राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरनाक है और इससे साफ है कि सरकार पिछले दरवाजे से डीलिंग करा रही थी।

कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने भाजपा के सवालों का जवाब देते हुए इसे वोट चोरी से ध्यान भटकाने का टूलकिट करार दिया और कहा कि भाजपा डॉ. मनमोहन सिंह और उनकी सरकार छवि को बदनाम करने के लिए मलिक के हलफनामे के कुछ हिस्सों को लीक कर रही है। उनका कहना था कि यदि यह शांति की कोशिश थी और इस दावे के अनुसार डॉ. सिंह ऐसे व्यक्ति को शिष्टाचार दिखाते हैं तो यह आश्चर्य की बात नहीं है।

उन्होंने कहा "सच में चौंकाने वाली बातें यह हैं कि 2011 में आरएसएस ने यासिन मलिक से क्यों मुलाकात की जबकि उस समय भाजपा सत्ता में भी नहीं थी। भाजपा आरएसएस से जुड़े थिंक-टैंक, विवेकानंद फाउंडेशन के नेतृत्व ने यासिन मलिक से क्यों बातचीत की और क्या यह सच है कि वाजपेयी काल में मलिक को किसी मध्यस्थ के ज़रिए धीरूभाई अंबानी से फोन पर बात करवाई गई थी।"

Read More ग्रेटर नोएडा में फिर एक सुसाइड...25 वर्षीय MBA छात्रा ने बहुमंजिला सोसाइटी में कूदकर की आत्महत्या, परिवार ने बताई चौकाने वाली वजह

Post Comment

Comment List

Latest News

दिल्ली में बिल्डिंग में लगी भीषण आग : 3 बच्चों सहित 7 लोगों की मौत, लोगों ने जान बचाने के लिए लगाई इमारत से छलांग दिल्ली में बिल्डिंग में लगी भीषण आग : 3 बच्चों सहित 7 लोगों की मौत, लोगों ने जान बचाने के लिए लगाई इमारत से छलांग
साध नगर में बुधवार सुबह भीषण आग ने तबाही मचा दी। बेसमेंट से शुरू हुई आग ने पूरी इमारत को...
हीरापुरा से 207 नई रोडवेज बसों को सीएम दिखाएंगे हरी झंडी : सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिए हेलमेट भी होंगे वितरित, सुगम परिवहन की मिलेगी सुविधा
बंगाल विधानसभा चुनाव : पर्यवेक्षकों की अब तक की सबसे बड़ी तैनाती, सभी चुनाव क्षेत्रों में पूर्ण कवरेज का लक्ष्य किया हासिल
ईरान के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी अली लारीजानी की मौत : परिषद सचिवालय ने की पुष्टि, कहा- उनके बेटे और सुरक्षाकर्मियों सहित कई अन्य लोग भी मारे गए
ईरान-इजरायल तनाव के कारण जयपुर से उड़ानें प्रभावित : फ्लाइट रद्द होने से यात्री परेशान, बुकिंग भी बंद
चैत्र नवरात्रा का शुभारंभ कल : मंदिर में होंगे विशेष धार्मिक आयोजन, पूरे नौ दिनों की होगी चैत्र नवरात्रि
सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला : हर उम्र के बच्चों को गोद लेने वाली महिला को मिलेगा मातृत्व अवकाश, केंद्र से कहा-  पिता के अवकाश को भी कानूनी मान्यता प्रदान करने की दिशा में करें