CBSE Board Exam 2026 : 3 मार्च को होने वाली 10वीं-12वीं की कुछ परीक्षाओं की तारीख बदली, जानें नई जारी डेट 

आधिकारिक वेबसाइट ‘cbse.gov.in’ पर नोटिफिकेशन जारी कर दिया 

CBSE Board Exam 2026 : 3 मार्च को होने वाली 10वीं-12वीं की कुछ परीक्षाओं की तारीख बदली, जानें नई जारी डेट 

सीबीएसई ने कक्षा 10वीं और 12वीं की 3 मार्च 2026 को होने वाली कुछ बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों में बदलाव किया है। 10वीं की परीक्षा अब 11 मार्च और 12वीं की परीक्षा 10 अप्रैल 2026 को होगी। यह बदलाव 10वीं के कुछ भाषा व एनसीसी विषयों और 12वीं के लीगल स्टडीज पेपर के लिए है। अन्य सभी परीक्षाएं तय डेटशीट के अनुसार होंगी।

नई दिल्ली। सीबीएसई बोर्ड से कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने जा रहे छात्रों के लिए अहम खबर है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने 3 मार्च 2026 को होने वाली कुछ परीक्षाओं की तिथियों में बदलाव किया है। इस संबंध में बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट ‘cbse.gov.in’ पर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

नई अधिसूचना के अनुसार, कक्षा 10वीं की परीक्षा जो पहले 3 मार्च 2026 को प्रस्तावित थी, अब 11 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी। वहीं कक्षा 12वीं की परीक्षा, जो 3 मार्च को होनी थी, अब 10 अप्रैल 2026 को कराई जाएगी।

3 मार्च को कक्षा 10 के लिए तिब्बती, जर्मन, एनसीसी, भोटी, लिम्बू, लेपचा और कर्नाटक म्यूजिक (वोकल) विषयों की परीक्षा थी, जबकि कक्षा 12 के लिए लीगल स्टडीज का पेपर निर्धारित था।

सीबीएसई ने स्पष्ट किया है कि इन विषयों को छोड़कर अन्य सभी परीक्षाएं पहले से जारी डेटशीट के अनुसार ही आयोजित होंगी और उनमें कोई बदलाव नहीं किया गया है।

Read More काशी के हरिश्चंद्र घाट पर जलती चिताओं की राख से खेली होली, शोभा यात्रा में भगवान शिव के साथ शामिल हुए भूत प्रेत

 

Read More छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के आत्मसमर्पण का सिलसिला बरकरार : महिला नक्सली ने डाले हथियार, पुलिस के समक्ष किया सरेंडर; 8 लाख का ईनाम था घोषित

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला
पुलिस का नशे के खिलाफ एक्शन। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार। मिर्जावाला...
अखिलेश यादव का 2027 का ऐलान : सैफई से शुरू होगा सरकार बनाने का रास्ता, बोले- यहीं से उठेगी बदलाव की लहर
भारत समृद्ध विरासत और विविध अनुभवों का संगम : पर्यटन को आर्थिक प्रगति के साथ सामाजिक समरसता का आधार बनाना लक्ष्य : शेखावत ने कहा- समावेशी पर्यटन ही भविष्य का मार्ग
स्पेन ने दिया ट्रंप की धमकियों का जवाब : हमलों को एक अनुचित और खतरनाक सैन्य हस्तक्षेप करार दिया, सांचेज ने कहा- हम इराक वाली गलती नहीं दोहराना चाहते
पश्चिम एशिया में संकट के बीच घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट : सेंसेक्स 1122 अंक टूटा, निफ्टी में 385 अंकों की गिरावट
ऑनलाइन कंपनियों से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा : 4 आरोपी गिरफ्तार, ऑर्डर रद्द कर ले लेते थे रिफंड और पार्सल
असम विधानसभा चुनाव : भाजपा की सूची में शामिल होंगे साधारण पृष्ठभूमि के उम्मीदवार, सरमा ने कहा- कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची वंशवाद राजनीति का प्रतिबिंब