सड़क हादसों पर लगाम : केंद्र सरकार का नया नियम, ठेकेदारों पर भारी जुर्माना और पीड़ितों को मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा

मंत्रालय सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए कैशलेस इलाज योजना भी शुरू करने जा रहा 

सड़क हादसों पर लगाम : केंद्र सरकार का नया नियम, ठेकेदारों पर भारी जुर्माना और पीड़ितों को मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा

सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए केंद्र सरकार ने सख्त नियम लागू किए हैं। अब किसी राष्ट्रीय राजमार्ग के एक हिस्से पर एक वर्ष में दो या अधिक हादसे होने पर निर्माण ठेकेदार पर 25 से 50 लाख रुपए तक का जुर्माना लगेगा। साथ ही सड़क दुर्घटना पीड़ितों को 7 दिन तक 1.5 लाख रुपए तक का कैशलेस इलाज मिलेगा।

नई दिल्ली। सड़क हादसों को रोकने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने फैसला किया है कि यदि किसी राष्ट्रीय राजमार्ग के एक ही हिस्से पर एक वर्ष में एक से अधिक सड़क हादसे होते हैं, तो निर्माण करने वाले ठेकेदार पर 25 से 50 लाख रुपए तक का जुर्माना लगाया जाएगा।

सड़क परिवहन और राजमार्ग सचिव वी. उमाशंकर ने बताया कि मंत्रालय ने बिल्ड-ऑपरेट-ट्रांसफर (बीओटी) मॉडल से बने राजमार्गों के अनुबंध दस्तावेजों में संशोधन किया है। अब ठेकेदारों को हादसे की स्थिति में क्रैश मैनेजमेंट और सुधारात्मक कदम उठाना अनिवार्य होगा। यदि किसी 500 मीटर क्षेत्र में एक वर्ष में एक से अधिक हादसे होते हैं, तो ठेकेदार पर 25 लाख रुपए का जुर्माना लगेगा, जबकि अगले वर्ष दोबारा हादसा होने पर यह बढ़कर 50 लाख रुपए तक हो जाएगा।

उमाशंकर के अनुसार, देशभर में करीब 3,500 ब्लैक स्पॉट यानी दुर्घटनाग्रस्त क्षेत्र चिन्हित किए गए हैं, जहां विशेष निगरानी और सुधार की जरूरत है।

इसके अलावा, मंत्रालय सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए कैशलेस इलाज योजना भी शुरू करने जा रहा है। इसके तहत नामित अस्पतालों में पीड़ितों को 7 दिनों तक अधिकतम 1.5 लाख रुपए तक का कैशलेस इलाज मिलेगा। यह योजना पहले चंडीगढ़ और छह राज्यों में पायलट रूप में शुरू की गई थी।

Read More राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं संग मनाई होली : गुलाल लगाकर और मिठाई खिलाकर दी पर्व की शुभकामनाएं, कहा- यह पर्व सभी के जीवन को नई आशाओं और खुशियों से भर दें

 

Read More कांग्रेस-डीएमके में सीट शेयरिंग फाइनल: कांग्रेस 28 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, गठबंधन की औपचारिकताएं पूरी 

Post Comment

Comment List

Latest News

जानें कब खत्म होगा ईरान के साथ युद्ध? अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने की नेतन्याहू से फोन पर बात, बनाया ये धांसू प्लान  जानें कब खत्म होगा ईरान के साथ युद्ध? अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने की नेतन्याहू से फोन पर बात, बनाया ये धांसू प्लान 
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्पष्ट किया है कि ईरान के विरुद्ध सैन्य अभियान कब समाप्त होगा, इसका फैसला वह...
मतदाता सूची बदलाव को लेकर कोलकाता में टीएमसी और चुनाव आयोग में तीखी नोकझोंक, अपनी बात नहीं रखने का लगाया आरोप
तरुण खटीक लिंचिंग के विरोध में खटीक समाज का प्रदर्शन, फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमे की मांग
राहगीरों से मारपीट कर मोबाइल व रुपये छीनने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार, चोरी की बाइक व दो मोबाइल बरामद
रणथंभौर का बाघ टी-2407 फिर आबादी के करीब : रामसिंहपुरा के खेत में दिखा, नाहरगढ़ होटल के पास भी आया था नजर
आबकारी नीति मामला: दिल्ली हाईकोर्ट ने निचली अदालत की टिप्पणियों पर लगाई रोक; अ​रविंद केजरीवाल समेत सभी आरोपियों को नोटिस जारी, 16 मार्च को होगी सुनवाई
धुलंडी के दिन हुआ जन्म : मां और शावक पूरी तरह स्वस्थ, सुरक्षा के लिए नर हिप्पो ‘राजा’ को रखा गया अलग