चैंपियंस ट्रॉफी-2025 : 12 साल बाद भारत चैंपियन, न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, रोहित प्लेयर ऑफ द मैच

251 रन के लक्ष्य का पीछा 

चैंपियंस ट्रॉफी-2025 : 12 साल बाद भारत चैंपियन, न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, रोहित प्लेयर ऑफ द मैच
गेंदबाजी में सबसे बड़ा रोल रहा कुलदीप यादव का, जिन्होंने दो ओवर में लगातार 2 विकेट लेकर गेम इंडिया के पाले में ला दिया। 

दुबई। स्पिनरों के घातक गेंदबाजी के बाद कप्तान रोहित शर्मा (76) और उपकप्तान शुभमन गिल (31) के मध्य शतकीय साझेदारी की बदौलत भारत ने रविवार को यहां दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीत लिया। इससे पूर्व भारत ने 2002 और 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। 9 महीने में बतौर कप्तान रोहित शर्मा का यह दूसरा आईसीसी खिताब है। उन्होंने भारत को गत वर्ष 29 जून को टी-20 वर्ल्ड कप भी जिताया था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जीत पर टीम इंडिया को बधाई दी है। 

251 रन के लक्ष्य का पीछा 
न्यूजीलैंड ने टॉस जीत पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट पर 251 रन बनाए थे। जवाब में भारत ने एक ओवर शेष रहते हुए 6 विकेट पर 254 रन बना मैच के साथ खिताब पर भी कब्जा कर लिया। केएल राहुल (34) और रविन्द्र जडेजा (9) नाबाद लौटे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया के लिए कप्तान रोहित शर्मा और उपकप्तान शुभमन गिल की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 105 रन बना भारत को मजबूत शुरुआत दी। इसके बाद श्रेयस अय्यर ने 48, हर्षद पटेल ने 29 और केएल राहुल ने नाबाद 34 रन बना टीम इंडिया को जीत दिलाई। कप्तान रोहित शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया। 

जयपुर पर छाया जीत का खुमार
फाइनल मैच का परिणाम आते ही लगा, जयपुर सड़कों पर उतर आया। जमकर आतिशबाजी की और तिरंगे लहराए। फोटो राजापार्क का है। 

कुलदीप ने बदला मैच का रुख
इससे पूर्व न्यूजीलैंड ने विल यंग (15) और रचिन (37) ने पहले विकेट के लिए 57 रन की अच्छी शुरुआत दी। इसके बाद डैरिल मिचेल (63) और माइकल ब्रैसवेल (53) के अर्द्धशतकों की मदद से 50 ओवर में 7 विकेट  पर 251 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया। गेंदबाजी में सबसे बड़ा रोल रहा कुलदीप यादव का, जिन्होंने दो ओवर में लगातार 2 विकेट लेकर गेम इंडिया के पाले में ला दिया। 

Read More स्टिंग ऑपरेशन विवाद: सिद्दारमैया ने की राहुल गांधी से मुलाकात, 2028 के चुनाव प्रचार की योजनाओं पर संकट

Post Comment

Comment List

Latest News

देश में प्रदूषण का कहर : एक साल में 20 लाख मौतें, जयराम बोले- सरकार फिर भी खतरे से बेखबर देश में प्रदूषण का कहर : एक साल में 20 लाख मौतें, जयराम बोले- सरकार फिर भी खतरे से बेखबर
वायु प्रदूषण से 2023 में देश में करीब 20 लाख लोगों की मौत हुई। कांग्रेस ने फिक्की-ईवाई की रिपोर्ट का...
त्योहार पर घर जाने वालों के लिए खुशखबरी, जयपुर से बिहार के लिए स्पेशल ट्रेन
दीपावली की रात आग का तांडव, कहीं दुकान तो कहीं ट्रक में लगी आग
जहरीली हवा को साफ दिखाने का खेल? सरकार पर AAP का हमला
भिवाड़ी की हवा में घुला जहर, AQI 300 पार
मिस्र में ट्रेनों की टक्कर के बाद चीख-पुकार : 7 लोगों की मौत, पलटे डिब्बों में फंसे यात्रियों की तलाश
महाराष्ट्र में दिवाली की रात इमारत बनी आग का गोला, 50 से ज्यादा लोगों का रेस्क्यू