चंद्रयान 2 के ऑर्बिटर ने किया चंद्रयान 3 का स्वागत

चंद्रमा से करीब 25 किलोमीटर दूर है

चंद्रयान 2 के ऑर्बिटर ने किया चंद्रयान 3 का स्वागत

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के चंद्रमा दक्षिण ध्रुवीय क्षेत्र में 23 अगस्त को सॉफ्ट लैंडिंग करने जा रहे चंद्रयान-3 का चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर ने औपचारिक रूप से स्वागत किया।

चेन्नई। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के चंद्रमा दक्षिण ध्रुवीय क्षेत्र में 23 अगस्त को सॉफ्ट लैंडिंग करने जा रहे चंद्रयान-3 का चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर ने औपचारिक रूप से स्वागत किया। इसरो ने एक्स पर प्रेषित किये संदेश में कहा कि दोनों के बीच संचार स्थापित हो गया है।

उन्होंने कहा कि चंद्रयान -3 मिशन: 'आपका स्वागत है, दोस्त। चंद्रयान-2 ऑर्बिटर ने औपचारिक रूप से चंद्रयान-3 लैंडर मॉड्यूल का स्वागत किया।

Read More इंडिगो संकट ‘गंभीर’, लाखों यात्री हवाई अड्डों पर फंसे हैं, एससी ने कहा- सरकार ने संज्ञान ले लिया है और वह इस पर कार्रवाई कर रही है

उन्होंने कहा कि दोनों के बीच संचार स्थापित हो गया है। मिशन ऑपरेशंस कॉम्प्लेक्स (एमओएक्स) के पास अब लैंडर मॉड्यूल तक पहुंचने के लिए अधिक मार्ग हैं।

Read More राकांपा नेता गीता सुशील हिंगे का सड़क दुर्घटना में निधन, पुलिस जांच शुरू

उन्होंने कहा कि भारत के दूसरे चंद्र मिशन चंद्रयान -2 को जुलाई 2019 में लॉन्च किया गया था और सितंबर 2019 में लैंङ्क्षडग साइट के बहुत करीब तकनीकी खराबी के कारण लैंडर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह मिशन 99.99 प्रतिशत सफल रहा था।

Read More ''वंदे मातरम'' पर पीएम मोदी का विपक्ष पर हमला, कहा-कांग्रेस ने किया विश्वासघात, आजादी का प्रेरणास्रोत भारत का भी है विजन

इसरो ने कहा कि चंद्रयान-3 यान 23अगस्त को 1804 बजे चंद्रमा पर उतरेगा।

अंतरिक्ष एजेंसी ने रविवार सुबह लैंडिंग मॉड्यूल का दूसरी और अंतिम बार गति कम करने के लिए डीबूस्टिंग (धीमा करने की प्रक्रिया) ऑपरेशन किया।

उन्होंने बताया कि स्तह उतरने पर रोवर को चंद्रमा पर यथास्थन प्रयोग करने के लिए लैंडिंग मॉड्यूल से बाहर निकाला जाएगा।

उन्होंने बताया है कि दूसरा डीबूस्टिंग अभियान रविवार सुबह 0200 बजे किया गया और लैंडिंग मॉड्यूल निर्दिष्ट लैंडिंग स्थल पर सूर्योदय का इंतजार करेगा और 23 अगस्त को संचालित लैंडिंग शुरू होगी।

उन्होंने कहा कि इसके बाद चंद्रयान -3 अंतरिक्ष यान अब चंद्रमा से करीब 25 किलोमीटर दूर है।

इसरो ने कहा कि मॉड्यूल को आंतरिक जांच से गुजरना होगा और निर्दिष्ट लैंडिंग स्थल पर सूर्योदय का इंतजार करना होगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प