महाकुंभ श्रद्धालुओं की बोलेरो की बस से भिडंत : हादसे में 10 लोगों की मौत, 19 घायल; आमने-सामने की टक्कर में बोलेरो के उड़े परखच्छे

प्रयागराज से जा रही बस में भी श्रद्धालु ही थे

महाकुंभ श्रद्धालुओं की बोलेरो की बस से भिडंत : हादसे में 10 लोगों की मौत, 19 घायल; आमने-सामने की टक्कर में बोलेरो के उड़े परखच्छे

उत्तर प्रदेश में प्रयागराज जिले के मेजा क्षेत्र में एक बस और एक बोलेरो की आमने सामने की टक्कर में बोलेरो में सवार सभी 10 लोगों की मृत्यु हो गई जबकि कुछ अन्य घायल हो गए

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में प्रयागराज जिले के मेजा क्षेत्र में एक बस और एक बोलेरो की आमने सामने की टक्कर में बोलेरो में सवार सभी 10 लोगों की मृत्यु हो गई जबकि 19 घायल हो गए। पुलिस उपायुक्त (यमुना नगर) विवेक चंद्र यादव ने बताया कि शुक्रवार और शनिवार की रात छत्तीसगढ़ के कोरबा से श्रद्धालु बोलेरो वाहन से प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने जा रहे थे कि तभी राजमार्ग पर प्रयागराज की तरफ से जा रही एक बस से बोलेरो की आमने सामने की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बोलेरो में सवार सभी 10 लोगों की मृत्यु हो गई। वहीं बस में सवार लोगों को भी चोटें आई हैं। प्रयागराज से जा रही बस में भी श्रद्धालु ही थे। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए और जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार करने के निर्देश दिए। 

Post Comment

Comment List

Latest News

खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ईरानी नेता खामेनेई की हत्या को 'लक्षित हत्या' बताते हुए केंद्र सरकार से स्पष्ट...
ईरान ने सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर किया ड्रोन अटैक, कहा-जमीन पर तैनात सैनिकों की जरूरत नहीं
होली की खुशियां मातम में बदली: श्रीगंगानगर मिलिट्री स्टेशन में सुबह व्यायाम और दौड़ लगाने के बाद दिल का दौरा पड़ने से सूबेदार की मौत
विश्व वन्यजीव दिवस: पीएम मोदी ने वन्यजीवों के संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराई, पृथ्वी की समृद्ध जैव विविधता की रक्षा के महत्व को किया रेखांकित
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने की खामेनेई के प्रतिनिधि अब्दुल हकीम मजीद इलाही से मुलाकात, निधन पर जताया शोक
होटल मालिक की गोली मारकर हत्या : बदमाशों ने होटल में घुसकर की अंधाधुंध फायरिंग, शराब कारोबार की पुरानी रंजिश को है कारण
दिल्ली आते ही लौटी मुस्कान: जंग के बीच दुबई में फंसे 149 यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंची एयर इंडिया की पहली उड़ान