चीन : टॉप डिप्लोमैट लियू जियानचाओ हिरासत में, विदेश मंत्री बनने की चल रही थीं अटकलें

किन गैंग को विदेश मंत्री के पद से हटाया 

चीन : टॉप डिप्लोमैट लियू जियानचाओ हिरासत में, विदेश मंत्री बनने की चल रही थीं अटकलें

चीन के सियासी गलियारों में हलचल तेज है।

बीजिंग। चीन के सियासी गलियारों में हलचल तेज है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, वरिष्ठ राजनयिक लियू जियानचाओ को जुलाई के अंत में एक विदेशी दौरे से लौटने के बाद बीजिंग में अधिकारियों ने पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। यह कार्रवाई उस वक्त हुई है, जब वो हाल के वर्षों में चीन की विदेश नीति के सबसे सक्रिय चेहरों में से एक बन चुके थे। लियू जियानचाओ को चीन में संभावित विदेश मंत्री के तौर पर देखा जा रहा था। रिपोर्ट के अनुसार, 61 वर्षीय लियू को जुलाई के अंत में एक विदेशी दौरे से बीजिंग लौटने के बाद हिरासत में लिया गया। यह जानकारी मामले से जुड़े लोगों के हवाले से दी गई है।

अंतरराष्ट्रीय संपर्क विभाग ने तुरंत प्रतिक्रिया नहीं दी :

न्यूज एजेंसी के मुताबिक, फिलहाल, चीन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। चीनी सरकार के राज्य परिषद सूचना कार्यालय और कम्युनिस्ट पार्टी के अंतरराष्ट्रीय संपर्क विभाग ने तुरंत प्रतिक्रिया नहीं दी है। लियू जियानचाओ चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के उस विभाग के प्रमुख हैं, जो विदेशी राजनीतिक दलों के साथ संबंध प्रबंधन का काम करता है। उन्होंने 2022 में यह जिम्मेदारी संभालने के बाद से 20 से ज्यादा देशों का दौरा किया और 160 से ज्यादा देशों के अधिकारियों से मुलाकात कर चुके हैं। दरअसल, लियू की व्यस्त विदेश यात्राओं और खासतौर पर अमेरिका के पूर्व विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन से वॉशिंगटन में हुई मुलाकातों ने यह अटकलें तेज कर दी थीं कि विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रहे लियू को अगला विदेश मंत्री बनाने की तैयारी हो रही है। लियू की हिरासत को अब तक के सबसे उच्च-स्तरीय राजनयिक जांच के रूप में देखा जा रहा है।

किन गैंग को विदेश मंत्री के पद से हटाया :

Read More ममता बनर्जी पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी : किसी भी राज्य का सीएम जांच के बीच में इस तरह नहीं आ सकता, इस तरह लोकतंत्र को संकट में डालना उचित नहीं

इससे पहले चीन में 2023 में राष्ट्रपति शी जिनपिंग के करीबी माने जाने वाले किन गैंग को विदेश मंत्री के पद से हटा दिया था। किन गैंग को लेकर उस समय विवाहेतर संबंधों की अफवाहें फैली थीं। चीन के उत्तर-पूर्वी प्रांत जिलिन में जन्मे लियू जियानचाओ ने बीजिंग फॉरेन स्टडीज यूनिवर्सिटी से अंग्रेजी में ग्रेजुएशन किया और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से अंतरराष्ट्रीय संबंधों की पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने विदेश मंत्रालय में ट्रांसलेटर के रूप में अपना पहला पद संभाला। लियू ने ब्रिटेन में चीन मिशन में काम किया और बाद में इंडोनेशिया और फिलीपींस में राजदूत रहे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता के तौर पर वे अपने बेबाक और कभी-कभी मजाकिया जवाबों के लिए जाने जाते रहे हैं।

Read More पहलगाम हमले की बरसी पर अमेरिकी सांसदों की पाकिस्तान को दो टूक : लश्कर-ए-तैयबा पर कार्रवाई की मांग, आतंकवाद की स्पष्ट शब्दों में की निंदा 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सपनों की अमूर्त दुनिया : आरआईसी में कला प्रदर्शनी ने गाँव, स्मृति और शांति को दिया नया रूप सपनों की अमूर्त दुनिया : आरआईसी में कला प्रदर्शनी ने गाँव, स्मृति और शांति को दिया नया रूप
आरआईसी में चल रही कला प्रदर्शनी इन दिनों दर्शकों को एक अनोखी भावनात्मक और दृश्य यात्रा पर ले जा रही।...
सीरीज ‘लुक्खे’ का ट्रेलर रिलीज : पलक तिवारी संग कहानी में दिखेगा रोमांच और टकराव, जानें रिलीज डेट
ऑपरेशन सिंदूर ने दुनिया को आतंकवाद के खिलाफ देश की प्रतिबद्धता का दिया संदेश, भारत अब सिर्फ़ बयान जारी नहीं करता बल्कि आगे बढ़कर निर्णायक कार्रवाई भी करता है : राजनाथ सिंह
7 साल से टूटी पुलिया व जर्जर सड़क बनी मुसीबत, जानें पूरा मामला
तपन ने की खिलाड़ियों की प्रैक्टिस किक आउट : स्कूल टाइम बदले, मैदान सूने, गर्मी ने थाम दी रफ़्तार
असर खबर का : अब स्कूलों में बजेगी वाटर बेल, बसों में भी रखना होगा ठंडा पानी ,लू से बचाव को एडवाइजरी
आईपीडी की बिल्डिंग की खिड़कियों के टूटने लगे झरोखे ,कहां चला गया गुणवत्ता का काम