सिविल जज के अभ्यार्थियों के लिए 3 साल की वकालत करना जरूरी, वर्तमान में चल रही न्यायिक भर्ती प्रक्रियाओं पर लागू नहीं होंगी शर्तें 

भविष्य में होने वाली परीक्षाओं पर ही लागू होगीं ये शर्त

सिविल जज के अभ्यार्थियों के लिए 3 साल की वकालत करना जरूरी, वर्तमान में चल रही न्यायिक भर्ती प्रक्रियाओं पर लागू नहीं होंगी शर्तें 

उच्चतम न्यायालय ने न्यायिक सेवा के संबंध में एक महत्वपूर्ण फैसले में सिविल जज (जूनियर डिवीजन) के अभ्यार्थियों के लिए कम से कम 3 साल की वकालत करने की अनिवार्यता मंगलवार को बहाल कर दी

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने न्यायिक सेवा के संबंध में एक महत्वपूर्ण फैसले में सिविल जज (जूनियर डिवीजन) के अभ्यार्थियों के लिए कम से कम 3 साल की वकालत करने की अनिवार्यता मंगलवार को बहाल कर दी। मुख्य न्यायाधीश बी आर गवई, न्यायमूर्ति ए जी मसीह और न्यायमूर्ति के विनोद चंद्रन की पीठ ने फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया कि न्यूनतम अनुभव की शर्तें वर्तमान में चल रही न्यायिक भर्ती प्रक्रियाओं पर लागू नहीं होंगी। यह सिर्फ भविष्य में होने वाली परीक्षाओं पर ही लागू होगीं।

शीर्ष अदालत ने कहा कि “न्यूनतम वकालत करने की जरूरत उन जगहों पर लागू नहीं होगी, जहां उच्च न्यायालयों ने सिविल न्यायाधीशों (जूनियर डिवीजन) की नियुक्ति प्रक्रिया पहले ही शुरू कर दी है। ये सिर्फ अगली नियुक्ति प्रक्रिया शुरू में लागू होगी।”

पीठ ने यह भी कहा कि अभ्यार्थियों को न्यूनतम अनुभव बार में 10 साल का अनुभव रखने वाले अधिवक्ता द्वारा प्रमाणित किया जाना चाहिए। शीर्ष अदालत ने कहा कि इस संबंध में न्यायाधीशों के लॉ क्लर्क के रूप में काम करने की अवधि को भी न्यूनतम 3 साल की अवधि के अनुभव के समय में शामिल किया गया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनावों में देरी, गहलोत बोले- राजस्थान में पंचायत और स्थानीय निकाय चुनाव न होने पर राष्ट्रपति एवं राज्यपाल को करना चाहिए हस्तक्षेप राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनावों में देरी, गहलोत बोले- राजस्थान में पंचायत और स्थानीय निकाय चुनाव न होने पर राष्ट्रपति एवं राज्यपाल को करना चाहिए हस्तक्षेप
पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने राजस्थान में पंचायत और स्थानीय निकाय चुनाव न होने पर राष्ट्रपति एवं राज्यपाल को हस्तक्षेप...
संशोधन विधेयक सांसदों को उपलब्ध न कराना लोकतंत्र का मजाक : यह सरकार की मनमानी, जयराम ने कहा- सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाने की विपक्ष की जायज मांग को किया खारिज
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री स्टार्मर ने लेबनान पर इजरायली हमलों को रोकने का किया आह्वान : तत्काल युद्धविराम की मांग, बोले- इजराइल के हमले गलत
अखिलेश यादव ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को अर्पित की श्रद्धांजलि : नोएडा की घटना के लिए राज्य सरकार को ठहराया जिम्मेदार, सत्ता परिर्वतन की मांग
पति को पत्नी के प्रेमी ने दी जान से मारने की धमकी, कहा- तेरा काल हूं, जहां मिलेगा वहीं खत्म
अंबेडकर जयंती पर मायावती का नमन : गरीबों, वंचितों और शोषितों के अधिकारों की रक्षा में बीता जीवन, कहा- देश में करोड़ों लोगबेरोजगारी, जातिवाद और शोषण की समस्याओं से जूझ रहे
अमेरिकी-इजरायली हमले में ईरान को लगभग 270 अरब डॉलर का नुकसान : रिपोर्ट