कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट 2025 का परिणाम जारी : एक छात्र को मिला चार विषयों में 100 परसेंटाइल स्कोर

पूरे देश के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट 2025 का परिणाम जारी : एक छात्र को मिला चार विषयों में 100 परसेंटाइल स्कोर

इस परीक्षा में 13 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया और परिणामों का उपयोग 243 प्रतिभागी विश्वविद्यालयों, राज्य विश्वविद्यालयों, डीम्ड और निजी विश्वविद्यालयों में स्नातक पा्यक्रमों में दाखिले के लिए किया जाएगा।

नई दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने शुक्रवार को कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट 2025 का परिणाम जारी किया। परीक्षा का स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। छात्र अपने एप्लिकेशन नंबर और जन्मतिथि की मदद से अपना परिणाम देख सकते हैं। इस बार एक छात्र को अपने चुने गए पांच में से चार विषयों में 100 परसेंटाइल स्कोर प्राप्त हुआ है। वहीं 17 छात्रों को तीन विषयों में, 150 छात्रों को दो विषयों में और 2679 छात्रों को एक विषय में 100 परसेंटाइल प्राप्त हुआ है। सीयूईटी यूजी 2025 की परीक्षा इस बार 13 मई से चार जून तक पूरे देश के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई। इस परीक्षा में 13 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया और परिणामों का उपयोग 243 प्रतिभागी विश्वविद्यालयों, राज्य विश्वविद्यालयों, डीम्ड और निजी विश्वविद्यालयों में स्नातक पा्यक्रमों में दाखिले के लिए किया जाएगा।

एक नजर में परीक्षा
13,54,699-उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया
10,71,735-परीक्षा में हिस्सा लिया
6,47,934-महिला उम्मीदवारों ने पंजीकरण किया
5,23,988 महिला उम्मीदवार उपस्थित रहीं।
7,06,760 -पुरुष उम्मीदवारों ने पंजीकरण किया
5,47,744-ाुरुष उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए
5-तीसरे लिंग के उम्मीदवारों ने पंजीकरण किया
3- तीन परीक्षा में शामिल हुए

किस वर्ग से कितने उम्मीदवार
सामान्य वर्ग से सबसे अधिक 6,08,705 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया जिनमें से 4,75,051 शामिल हुए। ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर) वर्ग से 4,44,227 पंजीकृत हुए जिनमें 3,59,264 ने परीक्षा दी। ईडब्ल्यूएस श्रेणी से 73,017 उम्मीदवारों ने आवेदन किया और 60,315 उपस्थित हुए। एससी वर्ग से 1,44,289 उम्मीदवारों ने पंजीकरण किया और 1,14,751 परीक्षा में शामिल हुए। एसटी श्रेणी में पंजीकरण की संख्या 84,461 रही जिसमें से 62,354 अभ्यर्थी उपस्थित हुए।

15 विदेशी शहरों में भी आयोजित हुई परीक्षा
सीयूईटी यूजी 2025 परीक्षा पूरे के 300 शहरों के अलावा 15 विदेशी शहरों में भी आयोजित की गई जिनमें अबू धाबी, दोहा, दुबई, म्यूनिख, काठमांडू, कुआलालंपुर, कुवैत सिटी, लागोस, मनामा, मस्कट, रियाद, शारजाह, सिंगापुर, पश्चिम जावा और वाशिंगटन शामिल हैं। 

Read More मल्लिकार्जुन खड़गे ने मोदी को लिखा पत्र : महिला आरक्षण और परिसीमन पर उठाए सवाल, कहा- लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए सर्वदलीय बैठक में सभी पक्षों और राज्यों से हो व्यापक चर्चा

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

स्वच्छ भारत मिशन-शहरी को नई गति: 600 करोड़ खर्च, हर माह वेबिनार से बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा स्वच्छ भारत मिशन-शहरी को नई गति: 600 करोड़ खर्च, हर माह वेबिनार से बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा
स्वच्छता के क्षेत्र में प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने के उद्देश्य से स्वच्छ भारत मिशन-शहरी के तहत वर्ष 2026–27...
प्रधानमंत्री मोदी ने चंद्र शेखर की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि : उनके आदर्शों के प्रति नए सिरे से प्रतिबद्धता का किया आह्वान, बताया परिपूर्ण जन नेता
सर्गेई लावरोव ने की कूटनीतिक रवैये की आलोचना, बोले- वादाखिलाफी की आदत छोड़ बातचीत को प्राथमिकता दे अमेरिका, अंतरराष्ट्रीय समझौतों के उल्लंघन का लगाया आरोप
निम्स मेडिकल कॉलेज को बड़ी सफलता: 5 घंटे चली जटिल सर्जरी, 15 वर्षीय बच्चे को मिला नया जीवन
दो दिवसीय चुनावी दौरे पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, सिलीगुड़ी-कोलकाता में कई कार्यक्रम
आरएएस परीक्षा 2024 : साक्षात्कार आज होंगे सम्पन्न, देर रात तक नतीजों की उम्मीद
लगातार तीसरी बार राज्यसभा के उप सभापति चुने गए हरिवंश : पीएम मोदी और खरगे ने दी बधाई, कहा-सदन का आपके प्रति गहरा विश्वास