यूएनआई के दिल्ली दफ्तर को बिना पूर्व नोटिस के खाली करने को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा, कहा-पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार लोकतंत्र की हत्या

लोकतंत्र पर हमला: UNI दफ्तर खाली कराने पर कांग्रेस का प्रहार

यूएनआई के दिल्ली दफ्तर को बिना पूर्व नोटिस के खाली करने को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा, कहा-पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार लोकतंत्र की हत्या

कांग्रेस प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने दिल्ली में न्यूज़ एजेंसी UNI के दफ्तर को बिना नोटिस जबरन खाली कराने की कड़ी निंदा की है। उन्होंने इसे लोकतंत्र की हत्या और पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार बताया। 300 पुलिसकर्मियों के बल प्रयोग और आनन-फानन में की गई इस कार्रवाई को उन्होंने अराजकता की श्रेणी में रखा है।

देवरिया। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा है कि देश की प्रतिष्ठित न्यूज एजेंसी यूनाइटेड न्यूज आफ इंडिया (यूएनआई)के दिल्ली दफ्तर को बिना पूर्व नोटिस दिये बगैर खाली कराना और पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार लोकतंत्र की हत्या है। अखिलेश प्रताप सिंह ने शनिवार को यहां यूनीवार्ता से कहा, शुक्रवार शाम एक अप्रत्याशित घटनाक्रम में समाचार एजेंसी यूनाइटेड न्यूज ऑफ इंडिया के दिल्ली परिसर को दिल्ली पुलिस के जवानों के साथ पत्रकारों कर्मचारियों पर बल प्रयोग करके खाली कराने का समाचार सुनकर हैरान हूं। 

देश की सर्वश्रेष्ठ संवाद समिति के दफ्तर को बिना नोटिस दिये अचानक भारी पुलिस फोर्स के साथ खाली कराना लोकतंत्र की हत्या है। यूएनआई न्यूज रूम से पत्रकारों को जबरिया बाहर करना अराजकता की श्रेणी हो सकती है। गौरतलब है कि, पिछले कई दशकों से संसद मार्ग के पास 9 रफी मार्ग पर स्थित परिसर से यूएनआई का संचालन हो रहा था। 

दिल्ली उच्च न्यायालय में शहरी विकास मंत्रालय द्वारा आवंटन रद्द होने के बाद लंबित याचिका पर शुक्रवार को फैसला आने के बाद कुछ घंटों बाद आनन फानन में कुछ सरकारी अधिकारी बिना किसी पूर्व नोटिस के दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों के करीब 300 जवानों एवं अफसरों और कुछ वकीलों के साथ परिसर में घुस आये और वहां कार्यरत पत्रकारों एवं अन्य कर्मचारियों से तुरंत न्यूजरूम खाली कर परिसर से बाहर जाने का दबाव डालने लगे जबकि उस समय खबरें प्रेषित करने का काम सबसे ज्यादा था।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ब्रिटेन में दिमागी बुखार का प्रकोप: मेनिंजाइटिस बी और डब्ल्यू स्ट्रेन के मामले सर्वाधिक, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया ‘हाई अलर्ट’ ब्रिटेन में दिमागी बुखार का प्रकोप: मेनिंजाइटिस बी और डब्ल्यू स्ट्रेन के मामले सर्वाधिक, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया ‘हाई अलर्ट’
लंदन और दक्षिण-पूर्वी इंग्लैंड में मेनिंजाइटिस के मामलों में 15% की वृद्धि के बाद ब्रिटेन में हाई अलर्ट जारी किया...
राजस्थान विश्वविद्यालय में प्रतिभा सम्मान समारोह : छात्रों की प्रतिभाओं का होगा सम्मान, युवाओं को नेतृत्व और सेवा के लिए किया जाएगा प्रेरित
गैस सप्लाई पर सियासी संग्राम: बघेल के सवाल पर साय सरकार के सलाहकार का पलटवार, आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज 
सोल रंगा बैंगनी रंग में: चार साल बाद बीटीएस बैंड की धमाकेदार वापसी, वैश्विक संगीत परिदृश्य को एक नया मोड़ देने की कोशिश 
राजस्थान एयरोस्पेस एण्ड डिफेंस पॉलिसी-2026 : देश की सामरिक आत्मनिर्भरता में राजस्थान निभाएगा अहम भूमिका, प्रदेश में बनेंगे विमान, हेलीकॉप्टर, रडार, ड्रोन, मिसाइल और एवियोनिक्स
पश्चिम बंगाल चुनावः तृणमूल की आक्रामक चुनावी अभियान की तैयारी; 24 मार्च को मैदान में उतरेंगी ममता, जन सभा को करेगी संबोधित
दक्षिण कोरियाई विदेश मंत्री का बड़ा बयान, हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य को फिर से खोलने की अपील की, ईरान हमलों की निंदा