पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने पर कांग्रेस ने की कार्रवाई, बागियों को किया निष्कासित 

बागियों पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने को लेकर कार्रवाई की गयी है

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदय भान के यहां जारी बयान के अनुसार पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ रहे बागियों पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने को लेकर कार्रवाई की गयी है।

चंडीगढ़। हरियाणा कांग्रेस ने पार्टी से बगावत कर विधानसभा चुनाव लड़ रहे 13 बागियों को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदय भान के यहां जारी बयान के अनुसार पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ रहे बागियों पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने को लेकर कार्रवाई की गयी है और उन्हें 6 साल के लिये पार्टी से निष्कासित किया गया है, जिनके खिलाफ कार्रवाई की गयी है। 

उनमें नरेश ढांडे (गुहला सुरक्षित), प्रदीप गिल (जींद), सज्जन सिंह ढुल और सुनीता बत्तन (पुंडरी), राजीव गोंदर और दयाल सिंह सिरोही (नीलोखेड़ी सुरक्षित), विजय जैन (पानीपत ग्रामीण), दिलबाग संदिल (उचाना कलां), अजित फोगाट, अभिजीत सिंह, सतबीर रतेरा, नीतू मान (पृथला) और अनीता ढुल बदसिकरी (कलायत) शामिल हैं। 

Tags: Congress

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रशिक्षण भाजपा संगठन का अभिन्न अंग :  पूरे विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी, राजनाथ ने कहा-  हर संकट के समय सबसे पहले जनता के बीच पहुंचें प्रशिक्षण भाजपा संगठन का अभिन्न अंग :  पूरे विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी, राजनाथ ने कहा-  हर संकट के समय सबसे पहले जनता के बीच पहुंचें
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी राजनीतिक पार्टी है, जहाँ प्रशिक्षण को संगठन की...
सहायक लेखा अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार, मांग रहा था 18 हजार रुपए की रिश्वत
सोना 400 रुपए सस्ता और चांदी 400 रुपए महंगी 
सनातन गर्व फिर से पुनर्निर्मित हो रहा,  जो खो गया था, वह अब और भी मजबूत संकल्प के साथ फिर से बनाया जा रहा है : धनखड़
डोटासरा ने दूसरे दिन भी लिया विधानसभा समन्वयकों से संगठन फीडबैक, आगामी रणनीतियों पर चर्चा करना बैठक का उद्देश्य
ड्रीमलाइनर की तकनीकी खराबी बनी परेशानी, एयर इंडिया की 5 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द
फ्लाई ओवर के नीचे अतिक्रमण से पनप रही अवैध दुकानें व पार्किंग