Madhya Pradesh में कांग्रेस ने जारी की 88 उम्मीदवारों की सूची, राजस्थान में अभी भी इंतजार

प्रदेश में बस एक सीट शेष

Madhya Pradesh में कांग्रेस ने जारी की 88 उम्मीदवारों की सूची, राजस्थान में अभी भी इंतजार
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने देर रात 88 प्रत्याशियों के नामों की दूसरी सूची जारी कर दी। इसके साथ ही अब पार्टी के कुल 230 में से 229 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम सामने आ गए हैं।

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने देर रात 88 प्रत्याशियों के नामों की दूसरी सूची जारी कर दी। इसके साथ ही अब पार्टी के कुल 230 में से 229 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम सामने आ गए हैं।

कल देर रात जारी हुई इस सूची में तीन सीटों पर पूर्व में घोषित प्रत्याशी बदल दिए गए हैं। पार्टी को अब एकमात्र बैतूल जिले की आमला सीट पर प्रत्याशी घोषित करना शेष रह गया है।

पार्टी ने इसके पहले 15 अक्टूबर को अपने 144 प्रत्याशियों की सूची जारी की थी। कल जारी सूची में पुरानी सूची के तीन प्रत्याशियों को बदला गया है। दतिया से पार्टी ने अब राजेंद्र भारती को प्रत्याशी घोषित किया गया है। भारतीय जनता पार्टी ने यहां से प्रदेश के कद्दावर मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा को प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस ने पहले यहां से भाजपा के बागी अवधेश नायक को प्रत्याशी बनाया था, लेकिन क्षेत्र में कथित विरोध के चलते प्रत्याशी बदला गया है।

वहीं शिवपुरी जिले के पिछोर से शैलेंद्र सिंह के स्थान पर अरविंद सिंह लोधी को और नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव(अजा) से शेखर चौधरी के स्थान पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एन पी प्रजापति को प्रत्याशी घोषित किया गया है। प्रजापति को पहली सूची में स्थान नहीं मिला था, जिसके बाद उनके पार्टी छोडऩे तक की अटकलें सामने आ गईं थीं।

Read More बड़ी चौपड़ पर सत्ता पक्ष ने फहराया तिरंगा, राष्ट्रगीत को लेकर हुई चूक पर मदन राठौड़ ने मांगी माफी

सूची के अनुसार सुमावली से कुलदीप सिकरवार, मुरैना से दिनेश गुर्जर, दिमनी से केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के खिलाफ रविंद्र सिंह तोमर, अंबाह (अजा) से देवेंद्र रामनारायण सखवार और भिंड से पूर्व मंत्री चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी को प्रत्याशी बनाया गया है।

Read More लाल किले से मोदी का विपक्ष पर सियासी वार : कुछ मुट्ठीभर निराशावादी भारत का भला नहीं सोच सकते, उनसे देश को बचाना होगा

कल जारी सूची के अनुसार गोहद (अजा) से केशव देसाई, ग्वालियर से सुनील शर्मा, गुना (अजा) से पंकज कनेरिया, बीना (अजा) से निर्मला सप्रे, खुरई से रक्षा राजपूत, रहली से ज्योति पटेल, सागर से निधि जैन, निवाड़ी से अमित राय, दमोह से अजय टंडन, पन्ना से भरत मिलन पांडे, मैहर से धर्मेश घई, रामपुर बघेलान से रमाशंकर पयासी और सिरमौर से रामगरीब कौल को उम्मीदवार बनाया गया है।

Read More प्रदेश में कमजोर होने लगी मानसून की रफ्तार : 10 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट, बांध से निकलने वाले पानी पर नजर 

सेमरिया से अभय मिश्रा, देवतालाब से पद्मेश गौतम, रीवा से राजेंद्र शर्मा, सीधी से ज्ञान सिंह, देवसर (अजा) से बंशमणि प्रसाद वर्मा, धौहनी (अजजा) से कमलेश सिंह, ब्यौहारी (अजजा) से रामलखन सिंह, जयसिंहनगर(अजजा) से नरेंद्र मरावी, कोतमा से सुनील सराफ, बांधवगढ़ (अजजा) से सावित्री सिंह, मानपुर (अजजा) से तिलक राज सिंह, विजयराघवगढ़ से नीरज बघेल और मुडवारा से मिथिलेश जैन को पार्टी ने टिकट दिया है।

बहोरीबंद से सौरभ सिंह, जबलपुर कैंट से अभिषेक चौकसे, पनागर से राजेश पटेल, निवास (अजजा) से चैन सिंह वरकड़े, मंडला (अजजा) से डॉ अशोक मर्सकोले, वारासिवनी से विकी पटेल, गाडरवारा से सुनीता पटेल, जुन्नारदेव (अजजा) से सुनील उइके, अमरवाड़ा (अजजा) से कमलेश शाह, चुरई से सुरजीत मेड़ सिंह, सौंसर से विजय चौरे, परासिया (अजा) सोहन वाल्मीकि, पांढुर्णा (अजजा) से नीलेश उइके, सिवनीमालवा से अजय बलराम पटेल और होशंगाबाद से गिरिजाशंकर शर्मा को चुनावी रण में उतारने का निर्णय लिया गया है।

सोहागपुर से पुष्पराज सिंह, पिपरिया(अजा) से गुरुचरण खरे, भोजपुर से राजकुमार पटेल, सांची (अजा) से डॉ जी सी गौतम, कुरवाई (अजा) से  रानी अहिरवार, सिरोंज से गगनेंद्र रघुवंशी, भोपाल उत्तर से आतिफ अकील, भोपाल दक्षिण पश्चिम से पी सी शर्मा, गोविंदपुरा से रवींद्र साहू, हुजूर से नरेश ज्ञानचंदानी, इछावर से शैलेंद्र पटेल और नरसिंहगढ़ से गिरीश भंडारी को टिकट दिया गया है।

ब्यावरा से पुरुषोत्तम दांगी, सारंगपुर (अजा) से कला महेश मालवीय, शुजालपुर से रामवीर सिंह सिकरवार, देवा से प्रदीप चौधरी, खांतेगांव से दीपक जोशी, बागली (अजजा) से गोपाल भोंसले, हरसूद (अजजा) से सुखराम साल्वे, खंडवा (अजा) से कुंदन मालवीय, नेपानगर (अजजा) से गेंदूबाई चौहान, बुरहानपुर से सुरेंद्र सिंह शेरा, सेंधवा (अजजा) मोंटू सोलंकी, पानसेमल (अजजा) से चंद्रभाग किराड़े, मनावर (अजजा) डॉ हीरालाल अलावा, धार से प्रभा गौतम और बदनावर से भंवर सिंह शेखावत प्रत्याशी होंगे।

इंदौर तीन से दीपक पिंटू जोशी, इंदौर पांच से सत्यनारायण पटेल, डॉ अंबेडकरनगर (महू) से रामकिशोर शुक्ला, उज्जैन दक्षिण से चेतन प्रेमनारायण यादव, बदनावर से राजेंद्र सिंह सोलंकी, रतलाम ग्रामीण (अजजा) लक्ष्मण डिंडोरे, रतलाम (शहर) से पारस सखलेचा, जावरा से हिम्मत श्रीमल, मल्हारगढ़ (अजा) से परशुराम सिसोदिया, नीमच से उमराव सिंह गुर्जर और जावद से समंदर पटेल पर पार्टी ने दाव खेला है।

रीवा जिले की देवतालाब विधानसभा सीट से विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम वर्तमान में विधायक हैं। कांग्रेस ने इस सीट पर उनके भतीजे पद्मेश गौतम को मैदान में उतारा है। भाजपा ने इस बार फिर से यहां से गिरीश गौतम को ही चुनाव में उतारा है। पद्मेश 2022 में हुए जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में गिरीश गौतम के बेटे राहुल गौतम को हरा चुके हैं।  

बैतूल जिले की आमला सीट को लेकर अटकलें हैं कि पार्टी वहां से छतरपुर में पदस्थ रहीं डिप्टी कलेक्टर निशा बागरे को प्रत्याशी बनाना चाहती है। बागरे ने सरकारी सेवा से त्यागपत्र राज्य सरकार को सौंप दिया है, लेकिन वह मंजूर नहीं किया गया है। बागरे की ओर से यह मामला अदालत में ले जाया गया है। माना जा रहा है कि यदि शीघ्र ही बागरे का त्यागपत्र स्वीकृत हो गया, तो पार्टी उन्हेें प्रत्याशी बना सकती है।

राज्य में सभी 230 सीटों पर चुनाव के लिए अधिसूचना शनिवार 21 अक्टूबर को जारी होने के साथ ही नामांकनपत्र दाखिले का कार्य प्रारंभ हो जाएगा, जो 30 अक्टूबर तक चलेगा। अगले दिन 31 अक्टूबर को इनकी जांच होगी और दो नवंबर तक प्रत्याशी नाम वापस ले सकेंगे। एक ही चरण में 17 नवंबर को सभी सीटों पर मतदान होगा और तीन दिसंबर को मतगणना के साथ नयी सरकार को लेकर तस्वीर साफ हो जाएगी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

निकाय-पंचायत चुनाव में टिकट को लेकर गहलोत का बड़ा बयान, बोले- मेरी सिफारिश भी मत मानना, जमीनी हकीकत देखें निकाय-पंचायत चुनाव में टिकट को लेकर गहलोत का बड़ा बयान, बोले- मेरी सिफारिश भी मत मानना, जमीनी हकीकत देखें
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने स्थानीय चुनावों में वास्तविक कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देने पर जोर दिया है। उन्होंने...
आवाज दबा रही सरकार! खड़गे का आरोप- एक लाख इंस्टाग्राम और 15 हजार यूट्यूब चैनल को ब्लॉक करने का आदेश
केंद्रीय कैबिनेट बहुत कमजोर, राउत बोले- फडणवीस को दिल्ली बुला रहा केंद्र
जयपुर में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के पर्यटन मंत्री : 19 से 22 अगस्त तक चलेगा महामंथन, पर्यटन को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाने की तैयारी
जयपुर में कल टेक्सटाइल उद्योग पर राज्य स्तरीय कार्यशाला, अपशिष्ट जल के पुनः उपयोग पर होगा मंथन
जयपुर में मिस ओशन वर्ल्ड और मिस फ्यूजन इंडिया के गाउन राउंड का भव्य आयोजन, बीस देशों की सुंदरियां ले रहीं हिस्सा
हाई रिस्क गर्भवतियों की हुई सघन जांच, एनीमिया पीड़ितों को लगाए एफसीएम इंजेक्शन