कच्चे तेल में तेजी : रुपया 44 पैसे टूटा, 96.25 रुपये प्रति के ऐतिहासिक निचले स्तर पर

पिछले कुछ समय से दबाव में रुपया

कच्चे तेल में तेजी : रुपया 44 पैसे टूटा, 96.25 रुपये प्रति के ऐतिहासिक निचले स्तर पर

कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से रुपये पर दबाव बढ़ गया। सोमवार को शुरुआती कारोबार में रुपया 44 पैसे टूटकर पहली बार 96.25 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। ब्रेंट क्रूड 1.8% चढ़कर 111 डॉलर प्रति बैरल हो गया। भारत के भारी तेल आयात के चलते बढ़ता आयात बिल रुपये की कमजोरी की बड़ी वजह बना।

मुंबई। कच्चे तेल में जारी तेजी के कारण अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में शुरुआती कारोबार में रुपया सोमवार को 44 पैसे टूट गया और पहली बार एक डॉलर 96.25 रुपये का बोला गया। पिछले कारोबारी दिवस पर भारतीय मुद्रा 17 पैसे की गिरावट में 95.81 रुपये प्रति डॉलर पर रही थी। बीच कारोबार में इसका निचला स्तर 96.14 रुपये प्रति डॉलर रहा था। रुपये पर आज शुरू से ही दबाव रहा। यह 38 पैसे नीचे 96.18 रुपये प्रति डॉलर पर खुला। फिलहाल यह 96.25 रुपये प्रति डॉलर तक टूट चुका है। 

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में तेजी रही। कच्चे तेल का मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.8 फीसदी की बढ़त के साथ 111 डॉलर प्रति बैरल हो गया। इससे रुपये पर दबाव रहा। भारत अपनी जरूरत का 85 प्रतिशत कच्चा तेल आयात करता है। इसलिए कच्चे तेल के दाम बढऩे से देश का आयात बिल बढऩे की आशंका है जिस पर भारी मात्रा में विदेशी मुद्रा खर्च करनी होगी। यही कारण है कि रुपया पिछले कुछ समय से दबाव में है। 

Tags: rupee

Post Comment

Comment List

Latest News

आसमान से बरस रही आग, हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ा, डॉक्टर्स बोले: हाइड्रेट रहें, लू से बचें आसमान से बरस रही आग, हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ा, डॉक्टर्स बोले: हाइड्रेट रहें, लू से बचें
जयपुर के एसएमएस अस्पताल सहित अन्य सरकारी और निजी अस्पतालों के मेडिसिन ओपीडी में 30 से 35 फीसदी तक इजाफा...
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : परिणाम से नाखुश 12वीं के विद्यार्थियों के लिए अवसर, मूल्यांकित उत्तर पुस्तिका की फोटो कॉपी के लिए आवेदन 19 मई से
'मेट्रो मंडे' की शुरुआत: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने किया मेट्रो और डीटीसी बस का सफर, दिया ईंधन बचत का संदेश
ओस्लो पहुंचे पीएम मोदी: नार्वे पीएम योनास स्तोरे ने किया गर्म जोशी के साथ हवाई अड्डे पर स्वागत, द्विपक्षीय वार्ता आज
डॉलर के दबाव में रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर, 54 पैसे टूटकर 96.35 प्रति डॉलर पर बंद
क्रिकेट सट्टेबाजी पर बड़ी कार्रवाई : 9 आरोपी गिरफ्तार, लाखों के हिसाब, नकदी समेत उपकरण जब्त
अमित शाह ने की नेक्स्ट जेन Dial-112 सेवा लॉन्च: 400 अत्याधुनिक वैन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, एक कॉल पर मिलेगी सभी आपातकालीन सेवाएं