नहीं थम रही रूपए की गिरावट: 1 डॉलर की कीमत 95.86 रुपये पहुंची, नहीं काम आई सोने पर ड्यूटी बढ़ाने की चाल

भारतीय रूपए में लगातार गिरावट का सिलसिला

नहीं थम रही रूपए की गिरावट: 1 डॉलर की कीमत 95.86 रुपये पहुंची, नहीं काम आई सोने पर ड्यूटी बढ़ाने की चाल

विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया रिकॉर्ड गिरावट के साथ ₹95.86 के स्तर पर खुला। पश्चिम एशिया संकट और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने भारतीय मुद्रा पर दबाव बढ़ा दिया है। हालांकि, दिन के अंत में मामूली सुधार के साथ यह ₹95.66 पर बंद हुआ, लेकिन वैश्विक अस्थिरता अब भी बड़ी चुनौती है।

मुंबई। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रूपया गुरूवार को 20 पैसे की गिरावट के साथ 95.86 पर खुला। भारतीय रूपए में लगातार गिरावट का सिलसिला जारी है। इससे पहले बुधवार को बीच कारोबार में रूपया पहली बार 95.80 रुपये प्रति डॉलर तक टूटा। इससे पहले बीच कारोबार में रुपये का निचला स्तर 95.78 रुपये प्रति डॉलर था जो मंगलवार को दर्ज किया गया था हालांकि बाद में यह 40 पैसे की गिरावट के साथ 95.68 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में आज भारतीय मुद्रा अंत में 1.50 पैसे की बढ़त में 95.6650 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई।

रुपया आज 20 पैसे की गिरवट के साथ 95.86 रुपये प्रति डॉलर पर खुला, लेकिन इसके बाद इसका ग्राफ सीधे नीचे की तरफ गिरता गया। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में ऊंची कीमतों और पश्चिम एशिया संकट को लेकर चिंताओं से रुपये पर भारी दबाव है। हालांकि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर सूचकांक में 0.2 प्रतिशत की तेजी ने भारतीय मुद्रा की बढ़त को सीमित रखा।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

Weather Update : राजस्थान में भीषण गर्मी का कहर, बाड़मेर में रेड अलर्ट जारी Weather Update : राजस्थान में भीषण गर्मी का कहर, बाड़मेर में रेड अलर्ट जारी
राजस्थान में भीषण गर्मी का कहर जारी राजस्थान इन दिनों भीषण गर्मी और लू की चपेट में। प्रदेश में लगातार...
शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला : सार्वजनिक जगहों पर पशु वध पर प्रतिबंध, जानें उल्लघंन पर कितनी होगी सजा ?
‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ का ट्रेलर रिलीज : जैकी श्रॉफ का दिखा दमदार अंदाज, बच्चों की कल्पनाओं पर आधारित फिल्म की कहानी
युवती को भगाने पर विवाद ने लिया हिंसक रूप, आरोपी के दो घर आग में फूंके
UP में चक्रवाती तूफान ने बरपाया कहर : आंधी से सैकड़ों पेड़ धराशायी, अंधेरे में डूबे इलाके; 54 लोगों की मौत
सूरत की फैक्ट्रियों से बचपन मुक्त : साड़ी पर धागा वर्क और मशीनें चलाते मिले 92 नौनिहाल, मजदूरी सिर्फ 5 हजार
लेबनान में युद्धविराम के बाद मारे गए 23 बच्चे, यूनिसेफ ने कहा- हिंसा और बच्चों के मानसिक तनाव को बढ़ा रहे हमले