80 देशों में साइबर हमला : एक लाख डिवाइस में वायरस डालकर किया खतरनाक काम, हैकर अमेरिका में गिरफ्तार

साइबर अटैक का तरीका जानकर एक्सपर्ट्स भी हैरान हैं

80 देशों में साइबर हमला : एक लाख डिवाइस में वायरस डालकर किया खतरनाक काम, हैकर अमेरिका में गिरफ्तार
इस करतूत को अंजाम देने वाला मात्र एक शख्स है। उसे अब गिरफ्तार कर लिया गया है। इस शख्स के साइबर अटैक का तरीका जानकर एक्सपर्ट्स भी हैरान हैं।

वॉशिंगटन। टेक्नोलॉजी के आने के साथ ही कई तरह के अपराध पैर पसारने लगे हैं। आए दिन लोगों के साथ साइबर फ्रॉड हो रहे हैं। सरकारों और बड़ी बिजनेस कंपनियों की साइट पर साइबर हमले हो रहे हैं। बीते 4-5 महीनों से रैपर बॉट के इस्तेमाल से दुनिया के 80 देशों के कुछ लोगों पर साइबर अटैक्स हुए। सुनने में ऐसा लगता है कि इस अटैक के पीछे एक पूरा गैंग होगा, लेकिन इस करतूत को अंजाम देने वाला मात्र एक शख्स है। उसे अब गिरफ्तार कर लिया गया है। इस शख्स के साइबर अटैक का तरीका जानकर एक्सपर्ट्स भी हैरान हैं।

सबसे पावरफुल और खतरनाक बॉटनेट बनाया
रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका के अलास्का में 22 साल के एक लड़के को गिरफ्तार किया गया है। उसका नाम एथन फोल्ट्ज है। वह ओरेगन का रहने वाला है। आरोप है कि उसने रैपर बॉट नाम का एक खतरनाक डीडीओएस यानी डिस्ट्रीब्यूटेड डिनायल ऑफ सर्विस बॉटनेट बनाया। उसे चलाया और बाद में किराए पर भी दिया। यह बॉटनेट दुनिया के सबसे पावरफुल और खतरनाक बॉटनेट्स में से एक है। डिपार्टमेंट आॅफ जस्टिस ने बताया कि एथन के घर पर छापा मारकर उसे गिरफ्तार किया गया और रैपर बॉट को जब्त करके बंद कर दिया है।

3 लाख 70 हजार साइबर अटैक किए: एथन अपने द्वारा बनाए गए बॉटनेट का इस्तेमाल खुद ही नहीं करता था, बल्कि बाकी साइबर क्रिमिनल्स को किराए पर भी देता था। वो इसका इस्तेमाल करके साइबर हमले करते थे। अप्रैल 2025 से अब तक रैपर बॉट का इस्तेमाल 80 देशों में 18,000 से ज्यादा लोगों पर हुआ। 

इन लोगों पर 3 लाख 70 हजार साइबर अटैक हुए। इन हमलों का निशाना सरकारी एजेंसियां, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और अमेरिका की टेक कंपनियां थीं। इन हमलों की ताकत इतनी थी कि कुछ मामलों में यह 6 टेराबाइट प्रति सेकंड तक पहुंच गई। जब इतनी ताकत हो तो किसी भी सिस्टम को आसानी से ठप किया जा सकता है।

Read More ईंधन कीमतों पर खड़गे का केंद्र पर बड़ा हमला, बोले- आखिर कब खत्म होगा "फ्यूल लूट" का सिलसिला, प्रतिदिन हो रही जनता की जेब पर डकैती  

ऐसे करता साइबर अटैक
रैपर बॉट को आप आसान भाषा में एक तरह का मैलवेयर भी कह सकते हैं। इस मैलवेयर ने डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर और वाई-फाई राउटर जैसे करीब 1 लाख डिवाइसेस को अपनी जद में ले लिया। इन्हीं डिवाइसेस से एथन ने एक खतरनाक नेटवर्क बनाया। उसे डीडीओएस अटैक के लिए यूज किया जाता था। डीडीओएस अटैक में किसी वेबसाइट या सर्वर पर इतना ट्रैफिक भेजा जाता है कि वह हैंडल नहीं कर पाती और ठप पड़ जाती है।

Read More चंबल अभयारण्य में अवैध खनन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त :  राजस्थान, मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश को सीसीटीवी, सेंसर और मॉनिटरिंग सिस्टम लगाने के आदेश

 

Read More सिद्दारमैया ने जाते-जाते शिवकुमार, राहुल के लिए खड़ी की मुश्किलें, पढ़ें क्या है पूरा मामला ?

Tags: countries

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय
पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु चुनाव में हार के बाद विपक्षी खेमे को एकजुट करने के लिए 6 जून को 'INDIA'...
पूर्व कुलपति डॉ. देव स्वरूप से जुड़े विवादों ने बढ़ाई चर्चा, राजस्थान यूनिवर्सिटी में हलचल
संयुक्त राष्ट्र की खौफनाक रिपोर्ट: 2025 में युद्ध क्षेत्रों में यौन हिंसा के मामले दोगुने से अधिक बढ़े, 10,000 मामले दर्ज
शुभेन्दु सरकार का बड़ा फैसला: सर्वाइकल कैंसर से लड़ने के लिए मुफ्त टीकाकरण अभियान की शुरूआत, 14 वर्षीय लड़कियों को होगा लाभ
अमृत भारत योजना से बदली सूरतगढ़ स्टेशन की तस्वीर, व्यापार और आवागमन को मिला नया बल
सीयूईटी-यूजी 2026 में तकनीकी गड़बड़ी पर 'आप' हमलावर, सौरभ भारद्वाज और आतिशी ने उठाए परीक्षा सुरक्षा पर सवाल
प्रवक्ताओं एवं मीडिया पैनलिस्टों की नियुक्ति छह माह की परिवीक्षा अवधि पर, प्रदर्शन के आधार पर होगा अंतिम चयन : कांग्रेस