महाराष्ट्र में मंत्री के बेटे को 300 करोड़ में बेची दलितों की भूमि : स्टाम्प ड्यूटी में भी दी छूट, राहुल गांधी बोले- एक तो लूट और उस पर कानूनी मुहर में भी छूट

मंत्री के बेटे की कंपनी को बेच दी

महाराष्ट्र में मंत्री के बेटे को 300 करोड़ में बेची दलितों की भूमि : स्टाम्प ड्यूटी में भी दी छूट, राहुल गांधी बोले- एक तो लूट और उस पर कानूनी मुहर में भी छूट
रभावशाली मंत्री के बेटे को कंपनी चलाने के लिए सरकार ने यह भूमि महज 300 करोड़ रुपए में बेच दी और स्टाम्प ड्यूटी में भी छूट भी दे दी। 

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार को दलित विरोधी करार देते हुए केंद्र सरकार पर हमला किया और कहा कि महाराष्ट्र के एक प्रभावशाली मंत्री के बेटे को दलितों के लिए आरक्षित सरकारी भूमि कम कीमत में बेची जाती है, लेकिन कोई इस पर कुछ नहीं बोलता। उन्होंने कहा कि इस भूमि की कीमत 1800 करोड़ रुपए से अधिक है, लेकिन राज्य सरकार के प्रभावशाली मंत्री के बेटे को कंपनी चलाने के लिए सरकार ने यह भूमि महज 300 करोड़ रुपए में बेच दी और स्टाम्प ड्यूटी में भी छूट भी दे दी। 

गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि महाराष्ट्र में दलितों के लिए आरक्षित 1800 करोड़ रुपए की सरकारी भूमि केवल 300 करोड़ रुपए में मंत्री के बेटे की कंपनी को बेच दी गई है। ऊपर से स्टाम्प ड्यूटी भी हटा दी। मतलब एक तो लूट और उस पर कानूनी मुहर में भी छूट। कांग्रेस नेता ने कहा कि ये है भूमि चोरी', उस सरकार की, जो खुद वोट चोरी से बनी है। उन्हें पता है, चाहे जितना भी लूटें, वोट चोरी कर फिर सत्ता में लौट आएंगे। न लोकतंत्र की परवाह, न जनता की, न दलितों के अधिकार की।

उन्होंने कहा कि सराकर इस लुटेरों की लूट पर मौन हैं, क्योंकि वे ही उनकी सरकार का आधार हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की चुप्पी बहुत कुछ कहती है। यह सरकार उसी पर टिकी है, जो दलितों और वंचितों का हक़ हड़पते हैं। इसके साथ उन्होंने एक अखबार में महाराष्ट्र सरकार  के मंत्री तथा उनके बेटे की फोटो के साथ 1800 करोड़ की भूमि 300 करोड़ में खरीदी, 500 रुपए स्टांप ड्यूटी भरी....शीर्षक से छपी खबर को भी पोस्ट किया है। 

 

Read More यूसीसी पर डोटासरा का हमला, बोले- धार्मिक ध्रुवीकरण के लिए लाया जा रहा मुद्दा

Tags: rahul

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला
उत्तर पश्चिम रेलवे ने जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस के जालंधर कैंट स्टेशन पर परिचालन समय में मामूली संशोधन किया है।...
आजमगढ़ में अपराध से अर्जित संपत्ति पर कार्रवाई, गैंगस्टर के.सी. राय की 10 करोड़ की संपत्ति कुर्क
वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा का पहला चरण शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, 62.97 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए शामिल
राम मंदिर और सुंदरकांड पाठ पर गरमाई सियासत: भाजपा ने आप पर लगाए गंभीर आरोप, हर्ष मल्होत्रा बोले-चुनावी लाभ के लिए हिंदुओं को साधने की कोशिश कर रहे हैं केजरीवाल
ऑपरेशन प्रहार अभियान : नशे के कारोबार पर पुलिस का शिंकजा, नशीले इंजेक्शन के साथ तस्कर गिरफ्तार
दुनिया में फिर मंडराया ऊर्जा आपूर्ति बाधित होने का खतरा : ईधनों की कीमतों में उछाल आने की चेतावनी, डेस्काल्जी ने कहा- खराब हो सकते है हालात
शेखावत का अशोक गहलोत पर तंज : विकास कार्यो को देखकर टूटेगा राजनीति का भ्रम, घोषणाएं करने में उनकी रही महारत