विकसित भारत समीक्षा बैठक ध्यान भटकाने का प्रयास : खुद सरकार सामाजिक ताना बाना तोड़ने में लगी, जयराम रमेश ने नीति आयोग को बताया सबसे अयोग्य बॉडी 

विविधताओं का अपमान किया जाए

विकसित भारत समीक्षा बैठक ध्यान भटकाने का प्रयास : खुद सरकार सामाजिक ताना बाना तोड़ने में लगी, जयराम रमेश ने नीति आयोग को बताया सबसे अयोग्य बॉडी 

सत्ता में बैठे लोग अपने ही शब्दों और कर्मों से सामाजिक सौहार्द के ताने-बाने को तोड़ने में लगे हो, तो कैसा विकसित भारत होगा। 

नई दिल्ली। कांग्रेस ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की शासी परिषद की विकसित भारत लक्ष्य प्रगति को लेकर हो रही बैठक तब औचित्यहीन हो जाती है, जब खुद सरकार सामाजिक ताना बाना तोड़ने और संवैधानिक संस्थाओं को बर्बाद करने में लगी हो। पार्टी ने बैठक को ध्यान भटकाने का एक और प्रयास बताया है। कांग्रेस ने नीति आयोग को अब तक की सबसे अयोग्य बॉडी बताया और कहा कि आज हो रही विकसित भारत लक्ष्य समीक्षा प्रगति बैठक भी एक बार फिर सरकार की पाखंड करने और ध्यान भटकाने की कोशिश ही है। कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने यहां जारी एक बयान में कहा कि शासी परिषद की बैठक हो रही है। कहा गया कि इसमें तथाकथित विकसित भारत  लक्ष्य की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। जब सत्ता में बैठे लोग अपने ही शब्दों और कर्मों से सामाजिक सौहार्द के ताने-बाने को तोड़ने में लगे हो, तो कैसा विकसित भारत होगा। 

उन्होंने भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जब संसद, न्यायपालिका, विश्वविद्यालयों, मीडिया और संवैधानिक संस्थाओं की स्वायत्तता को सत्ता की सुविधा के अनुसार कुचला जा रहा हो, तो कैसा विकसित भारत होगा। भारत जिन मूल्यों और आदर्शों के लिए जाना जाता रहा है, उन पर अंतरराष्ट्रीय मंचों के सामने ही योजनाबद्ध हमला किया जा रहा हो, तो कैसा विकसित भारत होगा। जब देश की आर्थिक विषमता लगातार बढ़ रही हो और संपत्ति कुछ गिने-चुने लोगों के हाथों में सिमटती जा रही हो, तो यह कैसा विकसित भारत होगा। रमेश ने कहा कि अगर भारत की शानदार विविधताओं का अपमान किया जाए और उन्हें मिटाया जाए, तो कैसा विकसित भारत होगा। ये कैसा विकसित भारत है, जहां केवल अभिव्यक्ति की आजादी ही नहीं, बल्कि अभिव्यक्ति के बाद की स्वतंत्रता भी खतरे में है।

Tags: Congress

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके
मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर गुरूवार को जिले में चिकित्सा संस्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया।...
विधायिका में महिलाओं को आरक्षण देने से किसी राज्य का सीटों का नुकसान नहीं होगा ; जो दल विरोध करेंगे, चुनावों में भुगतना पड़ेगा खामियाजा : पीएम मोदी 
होर्मुज़ जलड़मरूमध्य को खोलना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सर्वसम्मत मांग : चीनी विदेश मंत्री ने दिया ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और अधिकारों पर ज़ोर
अखिलेश यादव ने साधा निशाना : संविधान संशोधन विधेयक के सहारे सत्ता की राजनीति कर रही सरकार, एसआईआर के जरिए वोट काटने का लगाया आरोप 
कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2026 आयोजित, 40872 अभ्यार्थी होंगे सम्मिलित
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: Akasa और SpiceJet के विमानों में टक्कर, सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित
राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में तेजी, जयपुर जिला और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अव्वल