दुनिया में कम हो रही है डीजल की डिमांड

इसके संकेत मिलने शुरू हो गए हैं

दुनिया में कम हो रही है डीजल की डिमांड

अगर 2020 के महामारी काल को छोड़ दें, तो 2 फीसदी की गिरावट 2016 के बाद अमेरिका के डीजल उपभोग में सबसे बड़ी गिरावट होगी।

नई दिल्ली। साल 2023 के शुरू होने के पहले ही विश्लेषकों के बीच एक मुद्दा काफी चर्चा में बना हुआ है। यह है कि इस साल दुनिया में मंदी। अखबारों और डिजिटल दुनिया में बहुत बार इस बारे में पढ़ा होगा, लेकिन अब इसके संकेत मिलने शुरू हो गए हैं। ग्लोबल डीजल मार्केट में आर्थिक सुस्ती के संकेत दिख रहे हैं। पिछले हफ्तों में चीन में हाईवेज पर चलने वाले ट्रकों की संख्या में काफी गिरावट आई है। यूरोप में क्रूड फ्यूचर्स के लिए डीजल का प्रीमियम एक साल से अधिक के निचले स्तर पर आ गया है। एसएंडपी ग्लोबल आईएनसी ने बताया कि अमेरिका में साल 2023 में डिमांड 2 फीसदी की गिरावट के रास्ते पर चल रही है। अगर 2020 के महामारी काल को छोड़ दें, तो 2 फीसदी की गिरावट 2016 के बाद अमेरिका के डीजल उपभोग में सबसे बड़ी गिरावट होगी।

कई दशकों की सबसे खराब आर्थिक स्थिति
अमेरिका में एसएंडपी के प्रमुख (फ्यूल्स एंड रिफाइनिंग) देबनिल चौधरी ने कहा कि 2008-09 के वित्तिय संकट को छोड़ दें, तो हम इसे बीते कई वर्षों का सबसे खराब आर्थिक माहौल मान रहे हैं। भारी मशीनरी फ्यूल की मांग, जो कमर्शियल ट्रकों के बेड़े से लेकर कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट तक को पावर देती है, दुनिया की कई बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में कमजोर हो रही है। इसे कमजोर औद्योगिक गतिविधि और कम उपभोक्ता खर्च के शुरूआती संकेतों के रूप में देखा गया। इसने मंदी पर नजर रखने वालों को हाई अलर्ट कर दिया है।

लोग कम कर रहे खर्च
अमेरिका में नेशनवाइड इकोनॉमिक्स के एक वरिष्ठ अर्थशास्त्री बेन आयर्स ने कहा कि डीजल डिमांड व्यापक विकास के लिए एक प्रमुख संकेतक के रूप में काम करती है। इसका घटना बता रहा है कि लोग कम खर्च कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि डीजल की डिमांड में अपेक्षित गिरावट ग्लोबल इकॉनोमी में मंदी के जोखिम को बढ़ा रही है।

अमेरिका में मंदी की 65 प्रतिशत संभावना
अर्थशास्त्रियों का कहना है कि अगले साल अमेरिका में मंदी आने की 65 फीसदी संभावना है। वहीं, यूरोप में मंदी आने की 49 फीसदी संभावना है। चीन में यह जोखिम कम है। लेकिन इस देश को कोविड-19 के प्रतिबंधों से उबरने के लिए अभी काफी सुधार की जरूरत है।

Read More रणथंभौर टाइगर रिजर्व : बाघिन टी-2307 दिखी तीन शावकों के साथ, डीसीएफ ने स्टाफ को मॉनिटरिंग बढ़ाने के दिए निर्देश

 

Read More शीतकालीन सत्र के पहले दिन पीएम मोदी ने की नए सभापति सी.पी. राधाकृष्णन की सराहना, कहा-सेवा, समर्पण और संयम व्यक्तित्व का सार

Read More ''संचार साथी'' ऐप पर प्रियंका गांधी का केंद्र सरकार पर बड़ा हमला, देश को नॉर्थ कोरिया बनाने का लगाया आरोप

 

Tags: Diesel

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पूर्व सैनिकों के सम्मान में ‘ऑनर रन’ मैराथन : CM बोले— जवानों का त्याग ही हमारी सुरक्षा की ढाल पूर्व सैनिकों के सम्मान में ‘ऑनर रन’ मैराथन : CM बोले— जवानों का त्याग ही हमारी सुरक्षा की ढाल
अल्बर्ट हॉल रविवार सुबह देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। मौका था दक्षिण पश्चिमी कमान की ओर से पूर्व...
मेटल मजदूरों को 15 लाख मुआवजा देने तक सड़कों पर लड़ाई लड़ेंगे: खाचरियावास
ऑटो चालक ने बरती लापरवाही तो सवारी ने कराया मुकदमा दर्ज
गोवा अग्निकांड पर राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने जताया दुख, आर्थिक सहायता देने का एलान
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया बी आर ओ की पांच हजार करोड़ रूपये की 121 परियोजनाओं का उद्घाटन
इंस्टाग्राम फ्रेंडशिप बनी ब्लैकमेलिंग का जाल: युवती ने लिव-इन का झांसा देकर 10 लाख की मांग
डे 2 राउंड-अप: जयगढ़ हेरिटेज फेस्टिवल 2025 ने जयपुर में अपने सांस्कृतिक संवाद को विस्तार दिया