ईडी को कोयला माफिया के खिलाफ कार्रवाई में 14 करोड़ रुपए की मिली नकदी, कई शहरों में बड़े पैमाने पर चलाया तलाशी अभियान 

यह बरामदगियां कोयला तस्करी से जुड़ी 

ईडी को कोयला माफिया के खिलाफ कार्रवाई में 14 करोड़ रुपए की मिली नकदी, कई शहरों में बड़े पैमाने पर चलाया तलाशी अभियान 

पश्चिम बंगाल और झारखंड में ईडी ने कोयला तस्करी और अवैध खनन से जुड़े नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 44 ठिकानों पर छापेमारी की। धनबाद, दुमका, कोलकाता, हावड़ा, दुर्गापुर आदि जगहों से 14 करोड़ रुपये से अधिक नकदी, जूलरी, दस्तावेज और डिजिटल डिवाइस जब्त किए गए। अभियान में सीआरपीएफ के साथ ईडी के 100 से अधिक अधिकारी शामिल थे।

कोलकाता। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को पश्चिम बंगाल और झारखंड में कोयला माफिया के खिलाफ कार्रवाई में 14 करोड़ रुपए से अधिक की नकदी और जूलरी मिली है। ईडी के एक अधिकारी ने बताया कि यह बरामदगियां कोयला तस्करी से जुड़ी हैं। एजेंसी ने जमीन की बिक्री, खरीद के एग्रीमेंट पेपर्स और कई डिजिटल डिवाइस तथा इन धंधों के प्रमोटरों द्वारा नियंत्रित की जाने वाली इकाई के खाते भी जब्त किए। कोयले के बड़े पैमाने पर गैर-कानूनी खनन, चोरी, परिवहन, भंडारण और बिक्री के संबंध में मनी लॉन्ड्रिंग अधिनियम के तहत शुक्रवार को दोनों राज्यों में 44 जगहों पर छापे और गहन तलाशी अभियान चलाए गए।

अधिकारी ने दावा किया कि झारखंड के धनबाद और दुमका में 20 जगहें मुख्य रूप से लाल बहादुर सिंह, अनिल गोयल, संजय खेमका, अमर मंडल, उनकी कंपनियों/इकाइयों और उनसे जुड़े लोगों से जुड़ी हैं। वहीं पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर, पुरुलिया, हावड़ा और कोलकाता में 24 जगहें छापे और गहन तलाशी अभियान चलाए गए। पश्चिम बंगाल में नरेंद्र खरका, कृष्ण मुरारी कयाल, युधिष्रि घोष, राज किशोर यादव, लोकेश सिंह, चिन्मय मंडल, नीरद बरन मंडल और दूसरों से जुड़े अलग-अलग आवासीय जगहों, कार्यालयों, गैर-कानूनी टोल कलेक्शन बूथ और कोक प्लांट में तलाशी ली गई। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों के साथ ईडी के 100 से अधिक अधिकारी तलाशी में शामिल थे। 

 

Tags: cash  ED

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के तकनीकी प्रमुख समेत पांच गिरफ्तार राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के तकनीकी प्रमुख समेत पांच गिरफ्तार
एसओजी एडीजी विशाल बंसल ने बताया कि सुपरवाइजर महिला अधिकारिता सीधी भर्ती परीक्षा-2018, प्रयोगशाला सहायक भर्ती परीक्षा-2018 एवं कृषि पर्यवेक्षक...
गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के मध्य ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली कार्य, 2 जोडी रेलसेवाएं बभनान स्टेशन पर ठहराव नहीं करेंगी
कोकराझार में हिंसा: युवक की हत्या के बाद आगजनी और तनावपूर्ण स्थिति, 2 लोगों की मौत, 29 संदिग्ध हिरासत में, इंटरनेट सेवाएं बंद
घायल सैनिकों को नहीं बचा पा रहा यूक्रेन, खाने-पीने की भी कमी, रूस के कब्जे में बोला यूक्रेनी सैनिक
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को नोटिस जारी होने पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, बताया-सनातन परंपरा का अपमान
तीन बड़ी भर्ती परीक्षाओं में फर्जीवाड़ा उजागर : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के तकनीकी प्रमुख सहित 5 अभियुक्त गिरफ्तार, एसओजी की बड़ी कार्रवाई
भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ता सुनवाई की अनूठी परंपरा, जोगाराम पटेल ने कहा- तीसरा बजट भी होगा माइलस्टोन, बजट सत्र ऐतिहासिक रहेगा