मोस्ट वांटेड अपराधियों की पहली पसंद बना दुबई

षिण अफ्रीका के गुप्ता बंधु एक ताजा उदाहरण है

मोस्ट वांटेड अपराधियों की पहली पसंद बना दुबई

आसिफ अली जरदारी के परिवार और दिवंगत राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ की भी संपत्तिया हैं। रिपोर्ट 2020-22 के आंकड़ों पर आधारित है। 

रियाद। दुबई में रियल एस्टेट के मालिकों से जुड़ी एक अंतरराष्ट्रीय जांच दुबई अनलॉक्ड ने बड़ा खुलासा किया है। इसमें कहा गया कि दुनिया से आने वाला काला धन दुबई के रियल एस्टेट में डाला जा रहा है। हालांकि इस रिपोर्ट का यह बिल्कुल भी नहीं कहना है कि दुबई में प्रॉपर्टी खरीदने वाले हर शख्स का पैसा डर्टी मनी है। लेकिन डर्टी मनी की यह पहली पसंद बन गया है। रिपोर्ट में भारत के कुछ बड़े नामों का भी जिक्र है। वहीं अगर पड़ोसी पाकिस्तान की बात करें तो यहां के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के परिवार और दिवंगत राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ की भी संपत्तिया हैं। रिपोर्ट 2020-22 के आंकड़ों पर आधारित है। 

न्यूयॉर्क-लंदन से अच्छा विकल्प

दक्षिण अफ्रीका के गुप्ता बंधु एक ताजा उदाहरण है। उनके ऊपर दक्षिण अफ्रीका का सार्वजनिक धन लूटने का आरोप है। दोनों देशों के बीच प्रत्यर्पण संधि के बावजूद पिछले साल यूएई ने दक्षिण अफ्रीका की ओर से गुप्ता भाइयों के प्रत्यर्पण के अनुरोध को खारिज कर दिया। यह कदम दक्षिण अफ्रीका के लिए एक बड़ा झटका था। न्यूयॉर्क और लंदन के रियल एस्टेट में भी डर्टी मनी है, लेकिन एक्सपर्ट्स का कहना है कि जिन लोगों को पश्चिमी देशों में प्रतिबंधों का डर होता है उनके लिए दुबई एक अच्छा विकल्प है।

अपराधियों ने ली शरण
दुबई अनलॉक्ड ने अपनी रिपोर्ट में लिखा, शहर भारी निगरानी के लिए मशहूर है। फिर भी एक दशक में कई कथित ड्रग तस्करों और अन्य अपराधियों ने वहां शरण ली है। रिपोर्ट में आगे कहा गया, अन्य लोग, जैसे इसाबेल डॉस सैंटोस जो अंगोला के लंबे समय तक तानशाह रहे उनकी बेटी हैं। मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों के कारण कई देशों में उनकी संपत्ति जब्त कर ली गई है और अमेरिका में उनका प्रवेश भी रोक दिया गया है। दुबई में न सिर्फ उनके पास संपत्ति है, बल्कि उन्हें खुलेआम सुख-सुविधाओं का आनंद लेते देखा गया है। डॉस सैंटोस का कहना है कि उन्होंने प्रॉपर्टी प्राइवेट सेक्टर के बिजनेस से खरीदी है।

Read More नीतीश कुमार बने राज्यसभा सांसद : पीएम मोदी ने दी बधाई , मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की संभावना के बीच नीतीश का पहला बयान आया सामने

भगोड़ों के लिए सबसे सेफ जगह
चालीस साल पहले दुबई एक साधारण जगह थी, जो मध्य पूर्व के मुहाने पर है। अरब का रिगिस्तान बिना किसी बाधा के फारस की खाड़ी में पहुंच सकता था। व्यापार करने वाले लोग यहां व्यापार करते हैं। दुनिया के रईस यहां अपनी छुट्टियां मनाते हैं। दुबई में लोग सिर्फ बिल्डिंग और विला के लिए ही नहीं जाते। रिपोर्ट्स के मुताबिक दुबई भगोड़ों के लिए एक आकर्षक जगह है, क्योंकि प्रत्यर्पण करवा पाना बहुत मुश्किल है।

Read More दशकों की प्रतीक्षा खत्म : नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर पीएम मोदी ने कहा-विधायिका में महिलाओं को आरक्षण 21वीं सदी का सबसे बड़ा निर्णय

 

Read More बदलने वाला है बिहार का निज़ाम, बैठकों का सिलसिला जारी : प्रशासनिक तैयारियां तेज, राज्यपाल के सचिव ने की उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात

Tags: criminals

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी को 20 साल की जेल, जानें पूरा मामला नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी को 20 साल की जेल, जानें पूरा मामला
बालिका को बहला फुसलाकर ले गया था।
राजस्थान पुलिस दिवस पर भव्य समारोह, उत्कृष्ट सेवाओं पर पुलिसकर्मी सम्मानित
दुनिया के लिए विश्वसनीय आपूर्ति श्रृंखला सुनिश्चित करेंगे भारत और ऑस्ट्रिया : रक्षा के क्षेत्र में अपनी साझेदारी को सुदृढ करेंगे दोनों देश, मोदी ने कहा- आतंकवाद को जड़ से मिटाना हमारी साझी प्रतिबद्धता
अवैध वीज़ा रैकेट का पर्दाफाश : 4 संदिग्ध युवक गिरफ्तार, गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी
विश्व विरासत दिवस पर जयपुर में नाहरगढ़ हेरिटेज वॉक एंड रन : आमेर-नाहरगढ़ की धरोहरों के बीच हेरिटेज टू हेरिटेज थीम पर विशेष वॉक, इतिहास के बीच दौड़ेगा शहर
जयपुर-खड़की सुपरफास्ट स्पेशल रेलसेवा का संचालन : यात्रियों को होगी सुविधा, कई प्रमुख शहरों में ठहराव के साथ संचालन तय
एवीवीएनएल में 3.5 कोर एल.टी. केबल पर पूर्ण प्रतिबंध, 4-कोर केबल को बढ़ावा