लोकसभा चुनाव से पहले ईडी 4 नेताओं को करेगी गिरफ्तार : आतिशी

पहले आप के सभी शीर्ष नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया है

लोकसभा चुनाव से पहले ईडी 4 नेताओं को करेगी गिरफ्तार : आतिशी

भाजपा ने अपना मन बना लिया है कि आम आदमी पार्टी और उसके सभी नेताओं को वह कुचलना और खत्म करना चाहते हैं।

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) की नेता एवं दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने दावा किया कि लोकसभा चुनाव से पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) उन्हें सौरभ भारद्वाज, दुर्गेश पाठक और राघव चड्ढा को गिरफ्तार करेगी। दिल्ली की कैबिनेट मंत्री आतिशी ने यहाँ दावा किया भाजपा ने उनके बहुत व्यक्तिगत करीबी व्यक्ति के माध्यम से भाजपा में शामिल होने का संदेश भेजा है। उन्हें कहा गया कि वह भाजपा में शामिल होकर अपना राजनीतिक करियर बचा लें। अगर नहीं की तो आने वाले एक महीने में उन्हें ईडी द्वारा गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उनके दावे के अनुसार करीबी व्यक्ति ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा ने अपना मन बना लिया है कि आम आदमी पार्टी और उसके सभी नेताओं को वह कुचलना और खत्म करना चाहते हैं।

पहले आप के सभी शीर्ष नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया है। अब भाजपा आने वाले दो महीने में लोकसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के चार और नेताओं को गिरफ्तार करने वाले हैं। इसमें उन्हें, सौरभ भारद्वाज, दुर्गेश पाठक और राघव चड्ढा को गिरफ्तार किया जाएगा। आतिशी ने कहा कि भाजपा को उम्मीद की थी कि केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी टूट जाएगी और उसका मनोबल गिर जाएगा। उन्होंने कहा कि रामलीला मैदान में हुई सभा और दस दिन तक सड़क पर चले संघर्ष के बाद उन्हें लगा कि इतना काफी नहीं है इसलिए आने वाले दिनों में बाकी 4 बड़े नेताओं को जेल में डाला जाएगा।

उन्होंने कहा कि आने वाले कुछ ही दिनों में उनके और उनके रिश्तेदारों के घर में ईडी की छापेमारी होगी। उसके बाद हम सब लोगों को समन भेजे जाएंगे और उसके कुछ ही समय बाद हमें गिरफ्तार किया जाएगा। आप नेता ने कहा कि मैं भाजपा को बताना चाहती हूं कि हम आपकी धमकियों से डरने वाले नहीं हैं। हम अरविंद केजरीवाल के सिपाही हैं। जब तक आप के हर नेता, हर विधायक और हर कार्यकर्ता देश और संविधान को बचाने के लिए संघर्ष करते रहेंगे।

 

Read More पाकिस्तान में आंतकवादियों का सेना पर हमला : गोलीबारी में 6 जवानों की मौत, संदिग्ध ठिकानों पर दागे तोप के गोले 

Tags: arrested

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प