चुनाव आयोग करवाता है वोट चोरी : हमारे पास साक्ष्य, राहुल गांधी ने कहा- जांच में हमें मिला एटम बम 

भाजपा के लिए करा रहा है

चुनाव आयोग करवाता है वोट चोरी : हमारे पास साक्ष्य, राहुल गांधी ने कहा- जांच में हमें मिला एटम बम 
कांग्रेस नेता ने कहा कि आश्चर्य की बात यह है कि चुनाव आयोग यह काम भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए करा रहा है। उन्होंने कहा कि सवाल है कि आयोग किसके लिए करा रहा है।

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि चुनाव आयोग वोटों की चोरी करा रहा है और इसके उनके पास पर्याप्त साक्ष्य है, लेकिन जो यह चोरी करवा रहे है, उनका यह काम देशद्रोह हैं और ऐसे लोगों को खोज निकालेंगे। गांधी ने संसद भवन परिसर में कहा कि हमारे पास सबूत है कि चुनाव आयोग वोट चोरी करवा रहा है। मैं शत- प्रतिशत साक्ष्य के साथ ये बात कह रहा हूं। हम जैसे ही ये सबूत सबके सामने रखेंगे, पूरे देश को पता चल जाएगा कि चुनाव आयोग वोट चोरी करा रहा है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि आश्चर्य की बात यह है कि चुनाव आयोग यह काम भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए करा रहा है। उन्होंने कहा कि सवाल है कि आयोग किसके लिए करा रहा है, यह वोट चोरी, इसका जवाब है कि भाजपा के लिए करा रहा है। उन्होंने कहा कि हमें मध्य प्रदेश में संदेह था, लोकसभा चुनाव में संदेह था, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में संदेह था। चुनाव आयोग हमारी मदद नहीं कर रहा था। इसलिए हमने अपनी ओर से जांच करवाई। इस जांच में जो हमें मिला है, वह एटम बम है। चुनाव आयोग में जो भी वोट चुराने का काम कर रहे हैं, उन्हें हम छोड़ेंगे नहीं। क्योंकि वह भारत के खिलाफ काम कर रहे हैं, जो देशद्रोह है। वह कहीं भी हों, हम उन्हें ढूंढ निकालेंगे।

 

Tags: election

Post Comment

Comment List

Latest News

सांवलिया सेठ के भंडार पर बरसी श्रद्धा : निकले 40.81 करोड़, 110 किलो से अधिक चांदी और डेढ़ किलो से ज्यादा सोने का आया चढ़ावा सांवलिया सेठ के भंडार पर बरसी श्रद्धा : निकले 40.81 करोड़, 110 किलो से अधिक चांदी और डेढ़ किलो से ज्यादा सोने का आया चढ़ावा
मंडफिया स्थित भगवान सांवलिया सेठ मंदिर में एक माह के भंडार और भेंटकक्ष से कुल 40.81 करोड़ रुपए से अधिक...
होर्मुज में फंसे नाविकों को निकालेगा संयुक्त राष्ट्र : रुबियो ने टोल शुल्क के खिलाफ दी चेतावनी, अमेरिका और ईरान के बीच अब भी मतभेद
फीफा विश्वकप-2026 : किलियन एम्बाप्पे का शानदार प्रदर्शन, फ्रांस ने इराक को 3-0 से हराया
शेयर बाजारों में शुरुआती तेजी : सेंसेक्स में 29 अंक की बढ़त, निफ्टी का क्या हाल?
तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार चाचा और भतीजी को कुचला : चाचा का शव सड़क पर बिखरा, ग्रामीणों और पुलिस में तकरार
एक साल में राजस्थान को 12 ट्रेनों की सौगात :  ट्रेनें फुल, अमृत भारत और वंदे भारत को मिला शानदार रिस्पॉन्स
जेकेके में शुरू हुई युवा कलाकार सारा हर्ष की सोलो प्रदर्शनी ‘चित्रहार’ : महज 18 साल की उम्र, पेंटिंग का हुनर ऐसा कि सभी चकित