छत्तीसगढ़ में पहाड़ी इलाके में सुरक्षाबलों की नक्सलियों से मुठभेड़ : 3 माओवादी ढेर, मिलिशिया कमांडर माड़वी देवा भी ढ़ेर

सुकमा में मुठभेड़, तीन माओवादी ढेर

छत्तीसगढ़ में पहाड़ी इलाके में सुरक्षाबलों की नक्सलियों से मुठभेड़ : 3 माओवादी ढेर, मिलिशिया कमांडर माड़वी देवा भी ढ़ेर

भेज्जी–चिंतागुफा सीमा के तुमालपाड़ जंगल में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ में तीन नक्सली, जिनमें दो महिलाएं शामिल हैं, मारे गए। पुलिस ने हथियार और गोला-बारूद बरामद किया। मारे गए सभी पर पाँच लाख का इनाम था। क्षेत्र में तलाशी अभियान जारी है।

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के भेज्जी और चिंतागुफा थाना क्षेत्रों की सीमा पर स्थित तुमालपाड़ के जंगल और पहाड़ी इलाके में  मुठभेड़ में तीन माओवादी मारे गए हैं। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक मारे गए माओवादियों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। मौके से पुलिस को थ्री नॉट थ्री रायफल, बीजीएल लांचर और भारी मात्रा में गोला-बारूद सहित अन्य सामग्री भी मिली है।

सुकमा पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने कि यह मुठभेड़ सुबह शुरु हुयी थी और रविवार सुबह सूचना के आधार पर तलाशी अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ स्थल से अब तक माओवादी कैडरों के तीन शव बरामद किए गए हैं। क्षेत्र में अभी भी सुरक्षा बलों की तलाशी जारी है। मारे गए माओवादियों की पहचान माड़वी देवा, पोड़यिम गंगी और सोड़ी गंगी के रूप में हुई है। माड़वी देवा जनमिलिशिया कमांडर, स्नाइपर स्पेशलिस्ट और कोंटा एरिया कमेटी सदस्य था और उस पर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित था। पोड़यिम गंगी कोंटा एरिया कमेटी की कमांडर थी, जबकि सोड़ी गंगी किस्टाराम एरिया कमेटी की सदस्य थी। दोनों महिला माओवादियों पर भी पांच - पांच लाख रुपये का इनाम था।

बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुन्दरराज पट्टङ्क्षलगम ने कहा कि हाल की लगातार कार्रवाइयों ने माओवाद की कमर तोड़ी है। उन्होंने कहा कि माओवादी संगठन अब अपने अंतिम चरण में है। हिंसा छोड़ पुनर्वास नीति अपनाने के अलावा उनके पास कोई विकल्प नहीं बचा है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 में अब तक बस्तर रेंज में विभिन्न स्तरों के 233 माओवादी मारे जा चुके हैं, जो माओवादी ढांचे की निर्णायक कमजोरी को दर्शाता है। सुरक्षा बलों द्वारा व्यापक तलाशी अभियान जारी है। अधिकारियों ने बताया कि ऑपरेशन पूर्ण होने के बाद विस्तृत रिपोर्ट पृथक जारी की जाएगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

कोलकाता में बाबरी मस्जिद विवाद पर भड़के बागेश्वर बाबा, बोलें-''सनातनी चाहिए, तनातनी नहीं'' कोलकाता में बाबरी मस्जिद विवाद पर भड़के बागेश्वर बाबा, बोलें-''सनातनी चाहिए, तनातनी नहीं''
कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में लाखों लोगों ने एक साथ भगवद् गीता का पाठ किया। कार्यक्रम का आयोजन सनातन...
सीएमओ में बैठक : सूचना आयुक्त के रिक्त पदों पर होगी नियुक्ति, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली भी विशेष रूप से मौजूद
अजय माकन ने राज्यसभा में उठाया अरावली पहाड़ियों की नयी परिभाषा का मुद्दा, वापस लेने का किया आग्रह
राहुल गांधी मानहानि केस में मंगलवार को होगी एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई, जानें पूरा मामला
बूढ़ादीत के लाखसनीजा गांव का मामला: देर रात घर में घुसकर 70 वर्षीय वृद्धा की हत्या, बहू भी गंभीर घायल
सुनील शर्मा राज्य सूचना आयुक्त नियुक्त, राज्यपाल ने जारी किए आदेश
9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी विटामिन A की खुराक, निमोनिया के घातक प्रभाव में कमी