मधेपुरा में दिनदहाड़े हत्या पर भड़के तेजस्वी यादव, बोले- बिहार में बेलगाम अपराधियों ने तोड़े सारे रिकॉर्ड

सत्ता, पुलिस और अपराधियों के गठजोड़

मधेपुरा में दिनदहाड़े हत्या पर भड़के तेजस्वी यादव, बोले- बिहार में बेलगाम अपराधियों ने तोड़े सारे रिकॉर्ड
बिहार के मधेपुरा में राजद विधायक एवं पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर यादव के ममेरे भाई प्रिंस रंजन यादव की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार की कानून-व्यवस्था को पूरी तरह बेलगाम बताते हुए राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है।

पटना। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने मधेपुरा में राजद विधायक एवं पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर यादव के ममेरे भाई की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या किये जाने की घटना को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला और कहा कि बिहार में कानून-व्यवस्था पूरी तरह बेलगाम हो चुकी है और सत्ता संरक्षित, सत्ता संपोषित तथा सत्ता प्रायोजित अपराध सारे रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं।

तेजस्वी यादव ने आज जारी अपने बयान में मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में चुनाव चोरी से बनी सरकार के नेतृत्व में कानून-व्यवस्था की स्थिति बदतर हो गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता, अपराधियों और पुलिस के बीच नापाक गठजोड़ ने आम नागरिकों का जीना मुहाल कर दिया है और कानून-व्यवस्था की धज्जियां उड़ा दी हैं। नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री की कार्यशैली और नेतृत्व क्षमता पर सवाल उठाते हुए उन्हें अक्षम और बड़बोला करार दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री के उपर गंभीर आरोप लगाये और कहा कि ऐसे मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में अपराध की घटनाएं लगातार चिंताजनक स्थिति पैदा कर रही हैं।

उल्लेखनीय है कि तेजस्वी यादव पहले भी राज्य की कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर निशाना साधते रहे हैं और मधेपुरा में राजद विधायक एवं पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर यादव के ममेरे भाई प्रिंस रंजन यादव की 16 अक्टूबर को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या किये जाने की घटना के बाद उन्होंने एक बार फिर सरकार को निशाने पर लिया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

गरवाजी मंदिर के पास क्षत-विक्षत हालत में मिला सूबे सिंह का शव, वन्यजीव के हमले की आशंका; बाघ के पगमार्क नहीं मिले गरवाजी मंदिर के पास क्षत-विक्षत हालत में मिला सूबे सिंह का शव, वन्यजीव के हमले की आशंका; बाघ के पगमार्क नहीं मिले
राजस्थान के अलवर जिले में गरवाजी मंदिर के पास 50 वर्षीय सूबे सिंह का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल...
बसपा में युवा नेतृत्व को मिलेगी गति? मायावती ने आकाश आनंद की सक्रियता की तारीफ कर कार्यकर्ताओं को दिया संदेश
एक रात में उजड़ गया पूरा परिवार, 5 मौतों के मामले में नया मोड़; जानें कैसे मृतक की रिकॉर्डिंग बनी अहम सुराग?
दीपावली से पहले जयपुर में अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, 1432 किलो पटाखे और 190 किलो विस्फोटक जब्त
मधेपुरा में दिनदहाड़े हत्या पर भड़के तेजस्वी यादव, बोले- बिहार में बेलगाम अपराधियों ने तोड़े सारे रिकॉर्ड
दौसा में डेढ़ करोड़ की स्मैक बरामद: 6 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, ऑपरेशन एंटी वेनम के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई
नाहरगढ़ के पड़ाव रेस्टोरेंट में लेपर्ड दिखने के बाद सुरक्षा बढ़ाई, दीवार के पास लगाई जाली