पेट्रोल में मिश्रण के लिए इथेनॉल की कीमत में 1.47 रुपए की बढ़ोतरी

गन्ना किसानों को मिलेगा लाभ, कच्चे तेल के आयात में होगी कमी

पेट्रोल में मिश्रण के लिए इथेनॉल की कीमत में 1.47 रुपए की बढ़ोतरी

पेट्रोल में एथेनॉल के अधिक मिश्रण से देश को अपने तेल आयात में कटौती करने में मदद मिलेगी। इसके अलावा गन्ना किसानों के साथ ही चीनी मिलों को भी लाभ होगा।

ब्यूरो/नवज्योति/नई दिल्ली। केन्द्र सरकार ने बुधवार को साल 2025 तक 20 फीसदी डोपिंग हासिल करने के लिए आगामी दिसंबर से शुरू होने वाले विपणन वर्ष 2021-22 के लिए पेट्रोल में मिश्रण के लिए गन्ने से निकाले गए इथेनॉल की कीमत में 1.47 रुपए प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने इथेनॉल आपूर्ति वर्ष (ईएसवाई) के लिए इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल (ईबीपी) कार्यक्रम के तहत विभिन्न गन्ना आधारित कच्चे माल से हासिल इथेनॉल के लिए उच्च मूल्य तय करने के लिए अपनी मंजूरी दे दी है। पेट्रोल में एथेनॉल के अधिक मिश्रण से देश को अपने तेल आयात में कटौती करने में मदद मिलेगी। इसके अलावा गन्ना किसानों के साथ ही चीनी मिलों को भी लाभ होगा। 

इथेनॉल की नई कीमत
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने सीसीईए की बैठक के बाद बताया कि गन्ने के रस से निकाले गए इथेनॉल की कीमत दिसंबर 2021 से शुरू होने वाले आपूर्ति वर्ष के लिए मौजूदा 62.65 से बढ़ाकर 63.45 रुपए प्रति लीटर कर दी गई है। इसी प्रकार सी-हैवी शीरे से इथेनॉल की दर वर्तमान में 45.69 से बढ़ाकर 46.66 रुपए प्रति लीटर और बी-हैवी से इथेनॉल की दर 57.61 से बढ़ाकर 59.08 रुपए प्रति लीटर कर दी गई है।

Post Comment

Comment List

Latest News

डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को परमाणु शर्तों पर समझौता न करने पर नौसैनिक नाकेबंदी और आर्थिक दबाव बढ़ाने की...
नवीन पटनायक का केंद्र पर हमला : सरकार सशक्तिकरण के लिए कोई ठोस कदम उठाने में रही नाकाम, महिलाओं के मुद्दों पर ‘मगरमच्छ के आंसू’ बहाने का लगाया आरोप
जयपुर में नींबू के दाम आसमान पर : थोक ₹90-120, खुदरा ₹200-400 प्रति किलो
राष्ट्रीय बीज निगम जयपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक बने नानूराम यादव, अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ परिचय बैठक
गर्मी में बढ़ी धानी और सिका चना की मांग, कीमतों में उछाल
लद्दाख का विकास स्थानीय हितों के अनुरूप हो : राहुल गांधी का आरोप, बोले-लोकतांत्रिक अधिकारों को दबाने का हो रहा प्रयास 
देवनानी ने बुद्ध पूर्णिमा व श्रमिक दिवस पर दी शुभकामनाएं, कहा- उनका योगदान आर्थिक व सामाजिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण