अमेरिका में सैन्य संयंत्र में विस्फोट : 16 लोगों की मौत, क्षेत्र में जाने से बचने का आग्रह 

संसाधन प्रदान करता है

अमेरिका में सैन्य संयंत्र में विस्फोट : 16 लोगों की मौत, क्षेत्र में जाने से बचने का आग्रह 
विज्ञप्ति के अनुसार काफी मात्रा में मलबे और विस्फोटक पदार्थों की संभावित उपस्थिति के कारण प्रतिक्रिया अभियान धीरे-धीरे और व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ रहा हैं।

न्यूयॉर्क। अमेरिका के टेनेसी में एक सैन्य संयंत्र में हुए विस्फोट में 16 लोगों के मारे जाने की आशंका है। हालाँकि विस्फोट में कोई भी नहीं बचा है। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी। टेनेसी आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी (टीईएमए) ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि यह विस्फोट सैन्य विस्फोटकों के उत्पादन वाली कंपनी एक्यूरेट एनर्जेटिक सिस्टम्स, एलएलसी में स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 7:45 बजे नैशविले, टेनेसी के दक्षिण-पश्चिम में हुआ। विस्फोट के कारणों की जाँच अभी जारी है।

विज्ञप्ति के अनुसार काफी मात्रा में मलबे और विस्फोटक पदार्थों की संभावित उपस्थिति के कारण प्रतिक्रिया अभियान धीरे-धीरे और व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ रहा हैं। एजेंसी ने कहा कि अस्थिर या खतरनाक पदार्थों के सुरक्षित निपटान के लिए समय-समय पर नियंत्रित विस्फोट किए जाएँगे।
विस्फोट के परिणामस्वरूप जन स्वास्थ्य या सुरक्षा को कोई खतरा नहीं है। हालाँकि जनता से उस क्षेत्र में जाने से बचने का आग्रह किया गया है। एक्यूट एनर्जेटिक सिस्टम्स ने घटना से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए एक सहायता केंद्र स्थापित किया है, जो जानकारी, भावनात्मक समर्थन और अन्य संसाधन प्रदान करता है। 

एजेंसी ने कहा कि वह स्थानीय आपातकालीन प्रबंधन कार्यों में सहायता के लिए पानी के पैलेट, संचार उपकरण और कर्मियों सहित रसद सहायता प्रदान करना जारी रखे हुए है। राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र निरंतर समन्वय में सहायता के लिए पूरी तरह सक्रिय है। 

Tags: explosion

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे, उत्तर पश्चिम रेलवे ने सालभर चले समारोह का किया समापन वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे, उत्तर पश्चिम रेलवे ने सालभर चले समारोह का किया समापन
राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में उत्तर पश्चिम रेलवे की ओर से आयोजित सालभर...
भारत-अमेरिका की तीनों सेनाओं का शक्ति प्रदर्शन, छह दिन चला टाइगर ट्रायम्फ-2026 अभ्यास
धनतेरस पर परंपरा और कारोबार का संगम, लक्ष्मी पूजन के साथ होगी बही खातों की पूजा
योजनाओं का लाभ वोटर आईडी से जोड़ना लोकतंत्र और गरीबों के अधिकारों पर हमला: राहुल गांधी
धनतेरस पर गणेश जी के दरबार में उमड़ा नए वाहनों का रेला, जयपुर में 10 हजार गाड़ियों की डिलीवरी का अनुमान
NPS में बड़ा बदलाव: अब एक मंच पर दिखेंगी सभी पेंशन योजनाएं, निवेशकों को मिलेगा तुलना का मौका
धनतेरस पर बाजारों में खरीदारी की रौनक, चांदी के गिफ्ट कॉइन एन्वलप बने आकर्षण