देश के हरित क्रांति के जनक और महान कृषि वैज्ञानिक एम एस स्वामीनाथन का निधन

98 वर्ष की आयु में निधन

देश के हरित क्रांति के जनक और महान कृषि वैज्ञानिक एम एस स्वामीनाथन का निधन

देश में हरित क्रांति के जनक महान वैज्ञानिक डॉ. एम एस स्वामीनाथन का तमिलनाडु के चेन्नई में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 98 वर्ष के थे और लंबे समय से वृद्धावस्थाजनित रोगों से पीड़ित थे।

चेन्नई। देश में हरित क्रांति के जनक महान वैज्ञानिक डॉ. एम एस स्वामीनाथन का तमिलनाडु के चेन्नई में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 98 वर्ष के थे और लंबे समय से वृद्धावस्थाजनित रोगों से पीड़ित थे।

एम एस स्वामीनाथन रिसर्च फाउंडेशन के सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महान कृषि वैज्ञानिक का काफी समय से उम्र संबंधी बीमारी का इलाज किया जा रहा था। उनके परिवार में तीन बेटियां हैं।

डॉ.  स्वामीनाथन ने देश में धान की फसल को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने धान की अधिक उपज देने वाली किस्मों को विकसित करने में बड़ा योगदान दिया था। इस पहल के चलते पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के किसानों को काफी मदद मिली थी। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान कई प्रमुख पदों पर सेवा दी थी। वह भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के निदेशक (1961-1972), आईसीआर के महानिदेशक और कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग के सचिव (1972-79),  कृषि मंत्रालय के प्रधान सचिव (1979-80) के पद पर सेवाएं दीं।

डॉ. स्वामीनाथन को 1987 में प्रथम खाद्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उन्हें पद्म श्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण से भी नवाजा गया था।

Read More पाकिस्तान ने भारतीय उच्चायोग के एक कर्मचारी को देश छोड़ने को कहा, 24 घंटे का दिया समय

Post Comment

Comment List

Latest News

आपसी विवाद को लेकर हुई गोलीबारी : आपसी विवाद में 2 सगे भाई समेत 4 लोगों की गोली मारकर हत्या, एक घायल आपसी विवाद को लेकर हुई गोलीबारी : आपसी विवाद में 2 सगे भाई समेत 4 लोगों की गोली मारकर हत्या, एक घायल
बिहार में बक्सर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह आपसी विवाद को लेकर हुई गोलीबारी में मृतकों...
कार एवं ट्रक में टकराने के बाद लगी आग, 3 लोग झुलसे
अमेरिका ने की यूरोपीय संघ आयात पर 50 प्रतिशत टैरिफ की घोषणा, कहा- बेनतीजा रही बातचीत
फ्रांस के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय में अध्ययन के लिए राजस्थान विश्वविद्यालय के 4 छात्र हुए चयन 
वायदा बाजार की तेजी का असर, चांदी 900 रुपए और सोना 300 रुपए महंगा 
राजधानी में नीति आयोग की संचालन परिषद की 10वीं बैठक : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने की अद्यक्षता, कहा- विकसित भारत के लिए हमें विकास की गति बढ़ानी होगी
प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर जारी : राहत के आसार नहीं, हीटवेव का रेड अलर्ट