कश्मीर विधानसभा में लगी आग : पूर्व मुख्यमंत्रियों और विधायकों की तस्वीरें सहित फर्नीचर जला, अग्निशमन यंत्रों की मदद से किया काबू 

आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है

कश्मीर विधानसभा में लगी आग : पूर्व मुख्यमंत्रियों और विधायकों की तस्वीरें सहित फर्नीचर जला, अग्निशमन यंत्रों की मदद से किया काबू 

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि आग की लपटें देखकर विधानसभा के कर्मचारी आग बुझाने लगे। उन्होंने तेजी से कार्रवाई की और अग्निशमन यंत्रों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया।

जम्मू। कश्मीर विधानसभा परिसर के लॉबी क्षेत्र में सुबह आग लग गयी। सूत्रों ने बताया कि विधानसभा कर्मचारियों द्वारा त्वरित कार्रवाई से आग पर काबू पा लिया गया। पुलिस के अनुसार सुबह विधानसभा परिसर के लॉबी क्षेत्र में आग लग गयी। इस हादसे में पूर्व राज्यपालों, मुख्यमंत्रियों और विधायकों की कुछ तस्वीरें और फर्नीचर जल गये।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि आग की लपटें देखकर विधानसभा के कर्मचारी आग बुझाने लगे। उन्होंने तेजी से कार्रवाई की और अग्निशमन यंत्रों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। आग बुझाने के लिए एक दमकल भी मौके पर पहुंचा। उन्होंने कहा कि आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है।

Tags:  

Post Comment

Comment List

Latest News

तरुण खटीक हत्याकांड के विरोध में सर्व हिंदू समाज का प्रदर्शन, SIT जांच व फास्ट ट्रेक कोर्ट में केस भेजने की मांग तरुण खटीक हत्याकांड के विरोध में सर्व हिंदू समाज का प्रदर्शन, SIT जांच व फास्ट ट्रेक कोर्ट में केस भेजने की मांग
दिल्ली के तरुण खटीक की हत्या के विरोध में जयपुर के फागी में सर्व हिंदू समाज ने आक्रोश जताया। व्यापारियों...
रूस ने 170 यूक्रेनी ड्रोनों को किया ढ़ेर, कलुगा हवाई अड्डे पर आने-जाने वाली उड़ानों पर अस्थायी प्रतिबंध
गौशाला में बदइंतजामी पर जूली ने लगाए आरोप : भाजपा सरकार में गौमाता का सिर्फ राजनीतिक उपयोग, कहा- गौमाता की बेकद्री की तस्वीर विचलित करने वाली
राहुल गांधी ने की बहुजन आंदोलन के प्रमुख नेता कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग, प्रधानमंत्री को लिखा पत्र
राज्यसभा चुनाव: क्रॉस वोटिंग के लिए ओडिशा के कांग्रेस विधायकों को रिश्वत की पेशकश; दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जांच शुरू
‘द बैटल ऑफ नरनौल’ पर खास लेखक सत्र: राव तुला राम की वीरता और 1857 के संग्राम की अनकही गाथा पर चर्चा
अरुण भारती का दावा: बिहार में विपक्ष बहुत कमजोर, राज्यसभा चुनाव की सभी पांच सीटों पर जीत दर्ज करेगा राजग, "बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट" विजन पर जोर