फोर्ब्स ने जारी की सूची : दुनिया के 10 सबसे शक्तिशाली देशों की सूची से भारत बाहर, विशेषज्ञों का तर्क - 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देश को बाहर रखना समझ से परे 

अधिकतर में भारत शीर्ष के देशों में शामिल है

फोर्ब्स ने जारी की सूची : दुनिया के 10 सबसे शक्तिशाली देशों की सूची से भारत बाहर, विशेषज्ञों का तर्क - 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देश को बाहर रखना समझ से परे 

किसी देश का नेतृत्व उसकी शक्ति रैंकिंग को महत्वपूर्ण रूप से प्रभावित करता है। प्रभावी नेतृत्व आर्थिक विकास को बढ़ावा दे सकता है।

न्यूयॉर्क। 2025 में दुनिया के शीर्ष 10 शक्तिशाली देशों की सूची जारी हो गई है। इस सूची से भारत को बाहर रखा गया है। इस सूची को प्रकाशित करने वाले फोर्ब्स के अपने तर्क हैं कि वह दावेदार देशों को कई पैरामीटर पर परखता है। हालांकि, विशेषज्ञों का तर्क है कि भारत जैसे सबसे बड़ी आबादी, चौथी सबसे बड़ी सैन्य शक्ति और पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देश को बाहर रखना समझ से परे है। बड़ी बात यह है कि फोर्ब्स ने अपने जिन पैरामीटर्स का जिक्र किया है, उनमें से अधिकतर में भारत शीर्ष के देशों में शामिल है।

किसी देश का नेतृत्व उसकी शक्ति रैंकिंग को कैसे प्रभावित करता है?:

किसी देश का नेतृत्व उसकी शक्ति रैंकिंग को महत्वपूर्ण रूप से प्रभावित करता है। प्रभावी नेतृत्व आर्थिक विकास को बढ़ावा दे सकता है, मजबूत अंतरराष्ट्रीय संबंधों को बढ़ावा दे सकता है और सैन्य क्षमताओं को बढ़ा सकता है। वैश्विक मंच पर सम्मान पाने वाले नेता अपने देश की स्थिति और शक्ति को बढ़ा सकते हैं।

किसी देश की जनसंख्या का आकार उसकी शक्ति रैंकिंग को कैसे प्रभावित करता है?:

Read More एमबीएस अस्पताल में बवाल : दो मरीजों की मौत के बाद तोड़फोड़, रेजीडेंट डॉक्टरों से मारपीट

किसी देश की जनसंख्या का आकार उसकी शक्ति रैंकिंग को प्रभावित कर सकता है। बड़ी आबादी का मतलब है बड़ा कार्यबल, जो आर्थिक विकास को गति देता है। हालांकि, न केवल आकार बल्कि जनसंख्या की पूंजी, शिक्षा और कौशल भी देश की शक्ति में योगदान करते हैं।

Read More नई दिल्ली में क्वाड देशों की महाबैठक: 26 मई को जुटेंगे 4 देशों के विदेश मंत्री, हिंद-प्रशांत सुरक्षा पर होगी चर्चा

दुनिया के शीर्ष 10 शक्तिशाली देशों की सूची के पैरामीटर्स क्या हैं?: 
फोर्ब्स ने बताया कि पावर सब-रैंकिंग पांच विशेष विशेषताओं से इक्वली वेटेज एवरेज आॅफ स्कोर पर आधारित है जो किसी देश की शक्ति को दर्शाती हैं। इनमें निम्नलिखित प्वॉइंट शामिल हैं: देश का नेता, देश का आर्थिक प्रभाव, देश का राजनीतिक प्रभाव, देश का मजबूत अंतर्राष्ट्रीय गठबंधन एवं देश की मजबूत सेना।

Read More फिर सामने आई लापरवाही की तस्वीर : पिकअप की चपेट में आकर डेढ़ साल की मासूम की मौत, गलता गेट में खेलते-खेलते वाहन के नीचे घुसी बच्ची

फोर्ब्स के पैरामीटर्स पर भारत कहां खड़ा होता है
फोर्ब्स के एक-एक पैरामीटर को देखें तो भारत हर एक में शीर्ष के देशों में शामिल है। जैसे- भारत के पास नरेंद्र मोदी जैसा दुनिया का सबसे प्रभावशाली नेता है। भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और दुनिया का सबसे बड़ा उपभोक्ता बाजार भी। भारत का राजनीतिक प्रभाव भी बहुत ज्यादा है। आज रूस-यूक्रेन युद्ध हो या फिर इजरायल-फिलिस्तीन युद्ध, पूरी दुनिया में सिर्फ भारत ही ऐसा देश है, जिस पर दोनों पक्ष आंख मूंदकर यकीन कर सकते हैं। भारत ब्रिक्स, एससीओ, जी-20 जैसे दुनिया के सबसे शक्तिशाली समूहों में शामिल है। इतना ही नहीं, भारत के पास दुनिया की चौथी सबसे शक्तिशाली सेना भी है।

2025 में 10 शक्तिशाली देशों की सूची में भारत कहां 
2025 में भारत दुनिया के शीर्ष 10 शक्तिशाली देशों की सूची में 12वें स्थान पर है। फोर्ब्स का कहना है कि यह रैंकिंग आर्थिक स्थितियों, मजबूत अंतरराष्ट्रीय गठबंधनों और सैन्य शक्ति सहित विभिन्न कारकों पर आधारित है। भारत दुनिया की जीडीपी रैंकिंग में अमेरिका, चीन, जर्मनी और जापान के बाद 5वें स्थान पर है।

Tags: forbes

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राज्यसभा की याचिका समिति के अध्यक्ष बने राघव चड्ढा, जानें क्या काम करती है समिति राज्यसभा की याचिका समिति के अध्यक्ष बने राघव चड्ढा, जानें क्या काम करती है समिति
आम आदमी पार्टी छोड़ भाजपा में आए राघव चड्ढा को राज्यसभा की याचिका समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। सभापति...
विकसित भारत निर्माण के सारथी बनें युवा, शेखावत ने कहा- युवाओं की सफलता के पीछे परिवारों का संघर्ष और इच्छाओं का त्याग
पेट्रोल की कीमत में वृद्धि पर खड़गे के निशाने पर केन्द्र सरकार, बोले- सरकार बताएं किस-किस को जा रही लूट की किश्त
गहलोत की मांग : पेट्रोल-डीजल पर वैट और रोड सेस में कमी करे राजस्थान सरकार, जनता को मिले कमरतोड़ महंगाई से कुछ राहत
जयपुर में बनेगा विश्वस्तरीय RIMS, मिशन मोड में काम कर रही सरकार
गरीब- माध्यम वर्ग को मंहगाई की आग में झोंक रही सरकार : अतिरिक्त टैक्स लादकर जनता की काटी जेब, तेजस्वी बोले- अभी और बढ़ेंगे पेट्रोलियम पदार्थो के दाम
ट्रम्प की बेटी को मारने की साजिश, आईआरजीसी से जुड़े आतंकवादी ने बनाई थी योजना