आप के पूर्व विधायक भाजपा में शामिल : सभी पार्टी छोड़ने में समझ रहे भलाई, कहा- केजरीवाल ने सभी को दिया धोखा

राजेश गुप्ता भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए

आप के पूर्व विधायक भाजपा में शामिल : सभी पार्टी छोड़ने में समझ रहे भलाई, कहा- केजरीवाल ने सभी को दिया धोखा

आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक राजेश गुप्ता भाजपा में शामिल हो गए। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता लेते समय गुप्ता भावुक हो उठे और केजरीवाल पर सहयोगियों को धोखा देने का आरोप लगाया। भाजपा अध्यक्ष सचदेवा ने कहा कि आप की 12 वर्षों की नीतियों ने दिल्ली को बदतर स्थिति में पहुंचाया है और नई सरकार उस बोझ को कम करने का प्रयास कर रही है।

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और दो बार विधायक रहे राजेश गुप्ता भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। गुप्ता ने दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, विधायक राजकुमार भाटिया और मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर की उपस्थिती में प्रदेश पार्टी कार्यालय में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सचदेवा ने पार्टी का पटका पहनाकर उन्हें पार्टी में शामिल किया। भाजपा में शामिल होने के दौरान गुप्ता भावुक हो गए।

भाजपा में शामिल होने से पहले आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल और पार्टी को दिए अपने योगदान और बदले में मिले उपहास का उल्लेख करते हुए गुप्ता भावुक हो गए। गुप्ता ने भावुक होते हुए कहा कि आप की जब शुरुआत हुई थी, उस वक्त कई बड़े नाम एक नई ऊर्जा के साथ केजरीवाल के लिए इकट्ठा हुए, लेकिन उन्होंने सभी को धोखा दिया और आज सभी एक-एक करके उन्हें छोड़ने में ही अपनी भलाई समझ रहे हैं। आज मैं भी दुर्भाग्यपूर्ण रूप से उसी लिस्ट में शामिल हो गया।

गुप्ता के भाजपा में शामिल होने के बाद दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सचदेवा ने कहा कि आज जिन कमियों को आम आदमी पार्टी के नेता गिनवा रहे हैं, वे सभी उनके 12 सालों के कार्यकाल में पैदा की गई हैं और वे सवाल आठ महीने की सरकार से पूछ रहे हैं। सचदेवा ने कहा कि एक जागरुक विधायक के रूप में श्री गुप्ता ने अपनी एक अलग पहचान बनाई लेकिन उस पहचान की कद्र श्री केजरीवाल ने नहीं की। उन्होंने कहा कि आज जिस प्रकार से केजरीवाल दिल्ली से गायब हैं और जिस स्थिति में उन्होंने दिल्ली छोड़ा, उस पर अध्ययन करने की जरुरत है।
सचदेवा ने कहा कि आप ने दिल्ली को पिछले 12 सालों में इस स्थिति में ला दिया है कि आज उसका बोझ नयी सरकार पर है और भाजपा सरकार उसको धीरे-धीरे कम करने की कोशिश भी कर रही है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल जो खुद को दिल्ली का बेटा बताते हैं लेकिन आज वह दिल्ली से पूरी तरह से गायब हैं, क्योंकि उन्हें पता है कि दिल्ली उनकी हकीकत से वाकिफ हो चुकी है। उन्होंने कहा कि  लूट और भ्रष्टाचार करने के बाद आज आप नेता पंजाब में अपना डेरा जमाकर बैठे हुए हैं। 

 

Read More सुप्रीम कोर्ट ने भ्रष्टाचार विरोधी कानून को लेकर सुनाया फैसला

Post Comment

Comment List

Latest News

ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना : दौसा एवं सवाई माधोपुर जिलों के1256 गांवों एवं 6 कस्बों में होगी पेयजल आपूर्ति, 4 हजार 58 करोड़ खर्च ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना : दौसा एवं सवाई माधोपुर जिलों के1256 गांवों एवं 6 कस्बों में होगी पेयजल आपूर्ति, 4 हजार 58 करोड़ खर्च
राजस्थान लंबे समय से पानी की कमी से जूझता रहा जिससे न केवल आम जनजीवन प्रभावित होता है बल्कि ग्रामीण...
उन्नाव रेप: कुलदीप सेंगर को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका, पिता की मौत मामले में सज़ा निलंबित करने से इनकार
ट्रंप का लीक पत्र: 'नोबेल नहीं मिला, अब शांति मेरी प्राथमिकता नहीं, ग्रीनलैंड पर चाहिए पूर्ण नियंत्रण'
मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल से हो रहा आर्थिक सशक्तीकरण, समाज के वंचित तबके को रियायती ऋण देकर आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बना रही राज्य सरकार
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी: कर्नल सोफिया कुरैशी मामले में मंत्री विजय शाह पर 2 हफ्ते में फैसला ले सरकार
21 जनवरी को मंत्रिमंडल  की बैठक, विधानसभा में रखे जाने वाले कानूनों को मंजूरी मिलने के असर
'धमकियों से डरने वाले नहीं...',ग्रीनलैंड तनाव, यूक्रेन के लिए खतरे का संकेत