पूर्व यूके राजदूत बोले : भारत के 11 एयरबेस पर हमले से घबराया पाकिस्तान, सहारे के लिए सऊदी से समझौता

मिसाइलों हमलों ने स्थिति को तेजी से बदल दिया है

पूर्व यूके राजदूत बोले : भारत के 11 एयरबेस पर हमले से घबराया पाकिस्तान, सहारे के लिए सऊदी से समझौता
संघर्ष की दिशा को एक नए स्तर पर पहुंचा दिया। दक्षिण एशिया में पहले से ही अस्थिर वातावरण में रहा है कि लेकिन भारत के मिसाइलों हमलों ने स्थिति को तेजी से बदल दिया है।

लंदन। पाकिस्तान में काम कर चुके ब्रिटेन के पूर्व राजदूत टिम विलेसि-विल्सी ने कहा है कि पाकिस्तान ने सऊदी अरब सैन्य समझौता हड़बड़ा कर किया है। उन्होंने कहा कि मई महीने में भारत ने पाकिस्तान के 11 एयरबेस पर मिसाइल हमले किए थे, जिसके बाद पाकिस्तान अपने लिए सुरक्षा चाहता है। पूर्व ब्रिटिश राजनयिक और किंग्स कॉलेज लंदन में विजिटिंग प्रोफेसर, टिम विलेसि-विल्सी ने खुलासा किया कि 10 मई को भारत ने 11 पाकिस्तानी एयरबेस पर मिसाइल हमले किए थे, जिससे इस्लामाबाद को अपनी रक्षा रणनीति को तुरंत और जल्दबाजी में बदलने के लिए मजबूर होना पड़ा। टिम विलेसि-विल्सी ने कहा कि मई महीने की घटना ने दक्षिण एशिया के हालात को पूरी तरह बदल दिया और संघर्ष की दिशा को एक नए स्तर पर पहुंचा दिया। दक्षिण एशिया में पहले से ही अस्थिर वातावरण में रहा है कि लेकिन भारत के मिसाइलों हमलों ने स्थिति को तेजी से बदल दिया है।

भारत ने पाकिस्तान पर दागी मिसाइलें
सऊदी अरब और पाकिस्तान के बीच हुए समझौते को लेकर एक इंटरव्यू में बात करते हुए टिम विलेसि-विल्सी ने कहा कि सऊदी अरब और पाकिस्तान के बीच हुए समझौते की टाइमिंग बहुत दिलचस्प है। उन्होंने कहा कि इस समझौते की टाइमिंग दो बातों पर निर्भर हुई है। पहला, कतर में हमास के नेताओं पर इजरायल का हमला, जिसने हर किसी को एक साथ आने का रास्ता तैयार किया और इसने सऊदी और पाकिस्तान को एक गुप्त समझौता करने के लिए मजबूर किया। लेकिन दूसरी बात, जो काफी महत्वपूर्ण है, वो ये कि जो 10 मई को भारत-पाकिस्तान संघर्ष के दौरान हुआ था। उन्होंने कहा कि भारत ने नाटकीय अंदाज में संघर्ष को काफी बढ़ा दिया था। भारत ने पाकिस्तान वायुसेना के 11 एयरबेस पर मिसाइल हमले किए, जिसने पाकिस्तान को अचानक से और जल्दबाजी में समझौता करने के लिए मजबूर कर दिया। और पाकिस्तान जितने तरह के रक्षा समझौते कर सकता है, वो करने लगा।

भारत और सऊदी के संबंध काफी ज्यादा अच्छे 
पाक में रह चुके ब्रिटिश राजदूत ने भारत-सऊदी अरब समझौते को लेकर कहा कि मुझे लगता है कि भारत के साथ संबंध को लेकर सऊदी अरब काफी ज्यादा सतर्क रहेंगे, ताकि भारत के साथ उनके संबंध पर इस समझौते का असर ना हो। भारत और सऊदी के संबंध काफी ज्यादा अच्छे हैं। भारत एक उभरती हुई महाशक्ति है और सऊदी अरब खुद को भारत से दूर नहीं रखना चाहेगा। इसीलिए पाकिस्तान के लिए अच्छी बात यही होगी कि वो इस रक्षा समझौते पर ज्यादा निर्भर ना हो। लेकिन पाकिस्तान को ये समझौता सांस लेने की जगह जरूर देता है। लेकिन मुझे नहीं लगता है कि भारत-पाकिस्तान संघर्ष में सऊदी अरब पाकिस्तान की मदद के लिए अपने फाइटर जेट और सेना को लेकर पाकिस्तान की मदद के लिए जाएगा। 
ये कतई नहीं होने वाला है। टिम विलेसि-विल्सी का कहना है कि इस अप्रत्याशित दबाव ने पाकिस्तानी नेतृत्व को यह एहसास करा दिया कि उसकी मौजूदा सैन्य तैयारी पर्याप्त नहीं है और उसे नई वास्तविकताओं को ध्यान में रखते हुए अपने योजनाओं को ढालना होगा।

 

Read More फ्यूल संकट का असर : जयपुर-उदयपुर फ्लाइट अब सप्ताह में सिर्फ 3 दिन चलेगी, यात्री परेशान

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल : भर्ती व प्राथमिकता मांगों को लेकर आंदोलन, जयपुर में सफाई व्यवस्था प्रभावित राजस्थान में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल : भर्ती व प्राथमिकता मांगों को लेकर आंदोलन, जयपुर में सफाई व्यवस्था प्रभावित
नगर निगम सहित प्रदेशभर के सफाई कर्मचारियों ने मांगों को लेकर सामूहिक अवकाश और आंदोलन शुरू। कचरा उठान प्रभावित। वाल्मीकि...
UP में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा का दांव, पीडीए की काट के लिए अपनाया ओबीसी फॉर्मूला
चित्तौड़गढ़ में किसानों के लिए बड़ी सिंचाई योजना, मातृकुंडिया बांध से डिंडोली फीडर तक लिंक चैनल निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया शुरू
गाजा की स्थिति पर सरकार की चुप्पी हैरान करने वाली : हमलों के खिलाफ पूरी दुनिया उठा रही आवाज, सोनिया गांधी ने कहा- वैश्विक जनमत से भी अलग-थलग पड़ता जा रहा भारत
राजनीतिक नियुक्तियों की तैयारी : 25 से अधिक बोर्ड-निगमों में अध्यक्ष-चेयरमैन होंगे नियुक्त, कद मुताबिक मिलेगा पद
फीफा विश्वकप-2026 : 4 बार के चैंपियन जर्मनी को हरा इक्वाडोर ने किया बड़ा उलटफेर, नॉकआउट चरण में पहुंची टीम
शादी को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों से आहत वृद्ध ने दी मानहानि की चेतावनी, जानें पूरा मामला