तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से पिता-पुत्र सहित चार लोगों की मौत

टक्कर से 30 फीट दूर जा गिरे बाइक सवार लोग

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से पिता-पुत्र सहित चार लोगों की मौत

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को अस्पताल के मुर्दाघर पहुंचाया और गाड़ी को क्रेन की सहायता से बाहर निकालकर थाने भिजवाया।

जयपुर। कालाडेरा थाना इलाके में जयसिंहपुरा गुवारड़ी के पास मंगलवार शाम को करीब साढ़े पांच बजे तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार ने दो बाइकों को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही पिता-पुत्र सहित चार लोगों की मौत हो गई। हादसे में स्कॉर्पियो सवार दो जने घायल हो गए। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि उसका पहिया निकलकर दूर जा गिरा और कार 50 फीट दूर जाकर गड्ढे में पलट गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को अस्पताल के मुर्दाघर पहुंचाया और गाड़ी को क्रेन की सहायता से बाहर निकालकर थाने भिजवाया। वहीं दो घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। घटना स्थल पर विधायक रामलाल शर्मा भी पहुंचे और जानकारी ली। 

हादसे में मौत का शिकार हुए अमित मीणा (20) पुत्र राजेश मीणा, अजय शर्मा (24) पुत्र सीताराम शर्मा कालाडेरा के रहने वाले थे। इसके अलावा पूरणमल बुनकर (62) और उनके पुत्र योगेश (35) निवासी दौलतपुरा रामपुरा के रहने वाले थे। पुलिस ने बताया कि स्कॉर्पियो कालाडेरा से चौमूं की ओर जा रही थी। वहीं बाइक सवार लोग चौमूं से कालाडेरा आ रहे थे। कार की टक्कर से बाइक सवार लोग करीब 30 फीट दूर जा गिरे। इससे चारों की मौके पर ही मौत हो गई। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ट्रंप का मैक्रों को झटका:  जी7 की आपातकालीन बैठक बुलाने की अपील को किया खारिज ट्रंप का मैक्रों को झटका: जी7 की आपातकालीन बैठक बुलाने की अपील को किया खारिज
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के आपातकालीन G7 बैठक के सुझाव को खारिज कर दिया...
MSME सेक्टर को बड़ी सौगात: केंद्र सरकार ने की भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक को 5,000 करोड़ रुपये की इक्विटी सहायता देने की घोषणा
गणतंत्र दिवस को लेकर जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षा सख्त, जांच में लग रहा ज्यादा समय
पीएम-कुसुम योजना में श्रेष्ठ उपलब्धि के लिए राजस्थान डिस्कॉम्स को गोल्ड अवॉर्ड, मनोहर लाल ने ऑल इण्डिया डिस्कॉम्स एसोसिएशन के वार्षिक सम्मान समारोह में किया सम्मानित
मणिपुर में सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई, कई उग्रवादी गिरफ्तार
दोहरीकरण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित, फुलेरा-रेवाडी रेलसेवा और रेवाडी-फुलेरा रेलसेवा 29 जनवरी को रहेगी रद्द 
मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को लेकर भाजपा का डीएमके पर तंज, कहा-हिंदू विरोधी मानसिकता हुई उजागर